Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»चार अंतरराज्यीय ड्रग तस्कर गिरफ्तार, नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस
    ट्रेंडिंग

    चार अंतरराज्यीय ड्रग तस्कर गिरफ्तार, नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

    Team JoharBy Team JoharMay 15, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    गिरफ्तार
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Muzaffarpur : मुजफ्फरपुर जिले में पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय ड्रग तस्करों के एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है. काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र में की गई इस कार्रवाई में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और उनके कब्जे से करीब एक करोड़ रुपये की ब्राउन शुगर जैसी मादक सामग्री बरामद की गई है.

    नगर डीएसपी वन सीमा देवी के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में पूर्वी चंपारण, बक्सर और गया जिलों से संबंध रखने वाले चार तस्करों को पकड़ा गया. गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान जयप्रकाश कुमार (ढाका शीतलपट्टी, चिरैया), मुकेश कुमार (बड़ा पाकर, मधुबन), अंकित कुमार (छोटका ढकैच, बक्सर) और संतोष कुमार गुप्ता (बाराकला, कोठी, गया) के रूप में हुई है.

    क्या मिला आरोपियों के पास से

    पुलिस ने छापेमारी के दौरान आरोपियों के पास से एक किलो ब्राउन शुगर जैसा पदार्थ, एक स्विफ्ट डिजायर कार, एक डिजिटल तराजू, दो मोबाइल फोन और तीन लाख रुपये नकद बरामद किए हैं. मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत काजी मोहम्मदपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है.

    गश्ती के दौरान हुआ शक

    डीएसपी सीमा देवी ने बताया कि मंगलवार की रात पुलिस गश्ती के दौरान चंद्रलोक चौक के पास तीन संदिग्ध व्यक्तियों को देखा गया. पुलिस को देखकर वे भागने लगे, जिसके बाद उन्हें पकड़ लिया गया. तलाशी में उनके पास एक हल्के पीले रंग का पैकेट मिला, जिसे शुरुआत में वे ‘सत्तू’ बता रहे थे. लेकिन जांच में वह ब्राउन शुगर जैसा मादक पदार्थ निकला.

    मणिपुर से लाई जा रही थी खेप

    पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे मणिपुर से यह खेप लेकर आए थे और इसे बिहार सहित आसपास के राज्यों में सप्लाई करने की योजना थी. इसके बाद पुलिस ने एक अन्य आरोपी को गया से गिरफ्तार किया, जो इसी गिरोह से जुड़ा था और स्विफ्ट डिजायर कार में यात्रा कर रहा था.

    कठोर कार्रवाई की तैयारी

    डीएसपी ने कहा कि यह एक संगठित अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क है, जिसमें अन्य लोगों की भी संलिप्तता सामने आ सकती है. पुलिस फिलहाल आरोपियों से पूछताछ कर रही है और जल्द ही गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की भी गिरफ्तारी की जाएगी.

    Also Read : निर्वाचन आयोग के कार्यालय में लगी आ’ग

    Ankit Kumar Bihar police Brown Sugar brown sugar seizure Buxar city DSP Seema Devi Crime news drug smugglers drug trafficking East Champaran Gaya interstate gang Jaiprakash Kumar Kazi Mohammadpur Mukesh Kumar muzaffarpur Muzaffarpur police Narcotics police operation Santosh Kumar Gupta अंकित कुमार अंतरराज्यीय गिरोह अपराध समाचार काजी मोहम्मदपुर गया जयप्रकाश कुमार ड्रग तस्कर नगर डीएसपी सीमा देवी पुलिस कार्रवाई पूर्वी चंपारण बक्सर बिहार पुलिस ब्राउन शुगर ब्राउन शुगर जब्ती मादक पदार्थ मादक पदार्थ तस्करी मुकेश कुमार मुजफ्फरपुर मुजफ्फरपुर पुलिस संतोष कुमार गुप्ता
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनिर्वाचन आयोग के कार्यालय में लगी आ’ग
    Next Article जम्मू-कश्मीर में रक्षा मंत्री ने कहा – हमें सेना पर गर्व है

    Related Posts

    क्राइम

    ​आरएसएस कार्यालय पेट्रोल बम कांड: फंडिंग के खेल पर ईडी का शिकंजा, 4 राज्यों में रेड

    September 17, 2026
    क्राइम

    पश्चिम बंगाल पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी: 2.20 करोड़ के इनामी CCM असीम मंडल ने किया आत्मसमर्पण

    September 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मोदी सरकार का कर्मचारियों को तोहफा : 15 हजार से बढ़कर 25 हजार रुपये हुई EPFO की वेतन सीमा, जानिए किसे होगा फायदा?

    September 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने और हटाने की आखिरी तारीख नजदीक

    September 16, 2026
    JPSC / JSSC

    JPSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में CID का बड़ा एक्शन, 4 आरोपी गिरफ्तार

    September 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : पहली बार बदला बर्खास्तगी का तरीका, NPU VC दिनेश सिंह पर राजभवन ने सरकार को भेजा प्रस्ताव

    September 16, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : पाकुड़ के स्कूलों की पड़ताल पर पहरा, बिना इजाजत फोटो-डेटा देने पर नपेंगे हेडमास्टर; DEO ने की पुष्टि

    September 17, 2026

    ​आरएसएस कार्यालय पेट्रोल बम कांड: फंडिंग के खेल पर ईडी का शिकंजा, 4 राज्यों में रेड

    September 17, 2026

    पश्चिम बंगाल पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी: 2.20 करोड़ के इनामी CCM असीम मंडल ने किया आत्मसमर्पण

    September 17, 2026

    माओवादियों के खूनी खेल पर अदालत की मुहर, झीरम घाटी नरसंहार के 10 दोषियों को सजा ए मौत

    September 16, 2026

    मोदी सरकार का कर्मचारियों को तोहफा : 15 हजार से बढ़कर 25 हजार रुपये हुई EPFO की वेतन सीमा, जानिए किसे होगा फायदा?

    September 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.