Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»मॉर्निंग वॉक के दौरान 25 फीट गहरे सेप्टिक टैंक में गिरी महिला, फिर…
    बिहार

    मॉर्निंग वॉक के दौरान 25 फीट गहरे सेप्टिक टैंक में गिरी महिला, फिर…

    Team JoharBy Team JoharMay 4, 2025Updated:May 4, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    टैंक
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Begusarai : बेगूसराय से रविवार की सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां मॉर्निंग वॉक पर निकली एक महिला 25 फीट गहरे सेप्टिक टैंक में गिर गई. हादसा उस वक्त हुआ जब अंधेरे में महिला सड़क किनारे बने गड्ढे को नहीं देख सकी और उसमें गिर गई. महिला की पहचान संतोष पोद्दार की पत्नी सोनी देवी के रूप में हुई है. घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि शौचालय के निर्माण के लिए हाल ही में गड्ढा खोदा गया था, जिसमें एक दिन पहले ही सीमेंट का पाट डाला गया था. इसे रविवार को ढंकने की योजना थी, लेकिन उससे पहले ही यह हादसा हो गया.

    सोनी देवी के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे. हालांकि टंकी की गहराई देखकर कोई भी अंदर उतरने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था. इसी बीच गांव के महेंद्र पोद्दार के बेटे मनीष कुमार ने साहस दिखाते हुए सीढ़ी के सहारे टंकी में उतरकर महिला को सुरक्षित बाहर निकाला. घटना की सूचना मिलते ही जिला पार्षद अमित देव भी मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य में ग्रामीणों के साथ सहयोग किया. जख्मी महिला को फौरन स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है. डॉक्टरों के अनुसार फिलहाल उसकी हालत स्थिर है. एसडीओ ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और यह देखा जाएगा कि निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन क्यों नहीं किया गया. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है.

    Also Read : करीब 23 लाख कैंडिडेट्स लिख रहे NEET UG की परीक्षा, सुरक्षा के तगड़े इंतजाम

    Also Read : कट कर शरीर से अलग हो गया पॉइंट्समैन का हाथ… जानिए कैसे

    Also Read : MGM अस्पताल हादसा : मंत्री इरफान अंसारी ने किया मुआवजे का ऐलान

    Also Read : तोप-गोला फैक्ट्रियों में कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, भारत सरकार के फैसलों से पाकिस्तान की बढ़ी बेचैनी

    Also Read : WhatsApp ने पेश किए 8 नए इमोजी, चैटिंग एक्सपीरियंस होगा और भी मजेदार

    Also Read : चलते-चलते अचानक धधक उठी कार, युवक की झुलस कर मौ’त

    Also Read : ट्रक और स्कॉर्पियो में भयंकर टक्कर, तीन की दर्दनाक मौ’त

    Also Read : विक्रमशिला एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों का बदला शेड्यूल

    Begusarai Bihar news fell into pit Morning Walk negligence Road Accident Santosh Poddar septic tank Soni Devi Sunday incident Toilet Construction woman accident असावधानी गड्ढे में गिरने की घटना बिहार समाचार बेगूसराय महिला हादसा मॉर्निंग वॉक रविवार की घटना शौचालय निर्माण सड़क हादसा संतोष पोद्दार सेप्टिक टैंक सोनी देवी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleDGP अनुराग गुप्ता की नियुक्ति पर केंद्र-राज्य में टकराव
    Next Article आज शाम अद्भुत होगा श्रीकाशी विश्वनाथ का नजारा… जानिए क्यों

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहारः बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर का पलड़ा कैसे है भारी, बता रहे हैं शिवानंद तिवारी

    July 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बांकीपुर उपचुनाव : प्रशांत किशोर ने भरा पर्चा, नामांकन के तुरंत बाद हिरासत में ली गयीं तेज प्रताप यादव की प्रत्याशी

    July 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष की औकात बूथ अध्यक्ष जितनी भी नहीं”… बांकीपुर प्रत्याशी बदला तो भाजपा पर बरसा राजद

    July 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आरजेडी के 30 साल : क्या कह रहे हैं संस्थापक लालू प्रसाद यादव?

    July 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होने की खबरों के बीच नीतीश को क्या याद दिला रहे हैं शिवानंद तिवारी?

    July 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : जेडीयू कार्यकारिणी की बैठक आज, नीतीश नहीं, निशांत पर है सबकी नजर

    June 21, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.