Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Sep, 2025 ♦ 10:45 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»बिहार : गंडक, बागमती और अधवारा समूह की नदियों के जलस्तर में वृद्धि को देखते हुए 10 जिले में अलर्ट
    बिहार

    बिहार : गंडक, बागमती और अधवारा समूह की नदियों के जलस्तर में वृद्धि को देखते हुए 10 जिले में अलर्ट

    Team JoharBy Team JoharJuly 22, 2020Updated:July 22, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    पटना। बिहार में गंडक, बागमती और अधवारा समूह की नदियों के जलस्तर में और वृद्धि होने के अनुमान के बाद राज्य के दस जिले को अलर्ट किया गया है ।
    जल संसाधन विभाग के सचिव संजीव हंस और आपदा प्रबंधन विभाग के अपर सचिव रामचंद्र डू ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि गंडक नदी के जलग्रहण क्षेत्र के 22 स्टेशनों का विश्लेषण किया गया है, जिसके अनुसार गंडक का डिस्चार्ज इस मौसम का सबसे ज्यादा आज सुबह 10 बजे 436500 क्यूसेक था। इसके बाद इसमे गिरावट दर्ज की गई है और अभी डिस्चार्ज लगभग 416000 क्यूसेक पर स्थिर है, लेकिन आज शाम 6 बजे से गंडक नदी का जलस्तर फिर से बढ़ने और 500000 क्यूसेक तक जाने की संभावना है। इसे देखते हुए बेतिया, मोतिहारी, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, छपरा और वैशाली के जिला प्रशासन को अलर्ट किया गया है।
    श्री हंस ने कहा कि बूढ़ी गंडक नदी के जलग्रहण क्षेत्र में भी काफी बारिश हुई है। बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर खतरे के निशान की ओर बढ़ रहा है। इसके अलावा बागमती और अधवारा समूह की नदियों में भी पिछले 24 घंटे में काफी अधिक बारिश हुई है। 10 स्टेशनों में से चार स्टेशन पर लगातार दूसरे दिन अधिक बारिश हुई है। इसको लेकर सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा और खगड़िया जिले को अलर्ट किया गया है।
    जल संसाधन सचिव ने कहा कि कमला बलान नदी के क्षेत्र में भी पिछले 24 घंटे में काफी बारिश हुई है। कोसी नदी के क्षेत्र में भी पिछले 24 घंटे में फिर से बारिश हुई है। अगले 24 घंटे में बिहार के कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। उन्होंने कहा कि राज्य में विभिन्न नदियों पर अवस्थित तटबंध सुरक्षित हैं, सतत् निगरानी एवं चैकसी बरती जा रही है।

    Bihar news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकोरोना काल में जज भी हो रहे ‘आत्मनिर्भर’?
    Next Article कोरोना काल में रेशम ने बनाया आत्मनिर्भर

    Related Posts

    बिहार

    PM मोदी के 75वें जन्मदिन पर देशभर से बधाइयां, बिहार के नेताओं ने दी शुभकामनाएं

    September 17, 2025
    ट्रेंडिंग

    विश्वकर्मा जयंती और पीएम मोदी के जन्मदिन पर नीतीश सरकार का बड़ा ऐलान… जानें क्या

    September 17, 2025
    बिहार

    छठ महापर्व को यूनेस्को की सांस्कृतिक विरासत सूची में शामिल करने की पहल, भारत सरकार का बड़ा कदम

    September 17, 2025
    Latest Posts

    PM मोदी के 75वें जन्मदिन पर देशभर से बधाइयां, बिहार के नेताओं ने दी शुभकामनाएं

    September 17, 2025

    भारतीय शेयर बाजार में तेजी, निफ्टी और सेंसेक्स बढ़त के साथ खुले

    September 17, 2025

    UPPSC RO/ARO प्रीलिम्स रिजल्ट 2025 जारी, 7,509 उम्मीदवार सफल

    September 17, 2025

    CM हेमंत सोरेन ने PM मोदी को 75वें जन्मदिन की दी हार्दिक बधाई

    September 17, 2025

    विश्वकर्मा जयंती और पीएम मोदी के जन्मदिन पर नीतीश सरकार का बड़ा ऐलान… जानें क्या

    September 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.