Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Jun, 2025 ♦ 3:40 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»कारोबार»अक्षय तृतीया से पहले गिरे सोने के दाम, देखें क्या है नया रेट…
    कारोबार

    अक्षय तृतीया से पहले गिरे सोने के दाम, देखें क्या है नया रेट…

    Bhumi SharmaBy Bhumi SharmaApril 29, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar live desk: अक्षय तृतीया से पहले सोने की कीमत में ​बड़ी गिरावट आई है। आपको बता दें कि इस बार 30 अप्रैल यानी बुधवार को अक्षय तृतीया मनाई जाएगी। अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है। ऐसे में सोना सस्ता होना अच्छी खबर है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर मंगलवार को सोने का बेंचमार्क जून कॉन्ट्रैक्ट 728 रुपये की गिरावट के साथ 95,297 पर ट्रेड कर रहा है। सोने का पिछला बंद भाव 96,025 रुपये था। सोने के वायदा भाव ने पिछले सप्ताह 99,358 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था। इस तरह बीते एक हफ्ते में ये 4000 रुपये सस्ता हो गया है। कमोडिटी एक्सपर्ट का कहना है कि इनके भाव में अभी और बड़ी गिरावट आ सकती है। इसका असर कल अक्षय तृतीया पर देखने को मिल सकता है। सोना सस्ता होने से मांग में कुछ तेजी आ सकती है। ज्वैलर्स का कहना है कि इस बार मांग बिल्कुल नहीं है। अक्षय तृतीया पर भी बाजार ठंडा रहने का अनुमान है।

    ट्रेड वॉर सुलझने में नरमी से राहत

    वैश्विक बाजार में सोना सस्ता हुआ है। अमेरिका और चीन समेत दूसरे देशों के बीच ट्रेड वॉर पर सुलह होने की उम्मीद से सोना सस्ता हुआ है। ट्रेड वॉर में नरमी के कारण मंगलवार को सोने में गिरावट आई, जबकि निवेशक फेडरल रिजर्व की नीति के मार्ग का आकलन करने के लिए अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों का इंतजार कर रहे थे। हाजिर सोना 0.4% गिरकर 3,329.12 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। अमेरिकी सोने के वायदे 0.2% गिरकर 3,342.40 डॉलर पर आ गए। एक्सपर्ट का कहना है कि सोने में और गिरावट आने की पूरी उम्मीद है। ट्रेड वॉर में नरमी के बाद सोना सस्ता होगा। सोने में तेजी ट्रेड वॉर के कारण आई थी।

    27,000 रुपये तक हो सकता है सस्ता

    सोने के खनन कार्यों में लगी दुनिया की बड़ी कंपनी सॉलिडकोर रिसोर्सेज पीएलसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) विटाली नेसिस ने यह दावा किया है कि अगले 12 महीनों में सोने की कीमत में बड़ी गिरावट आने की उम्मीद है। सॉलिडकोर के सीईओ ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि 12 महीनों के भीतर इस  कीमत गिरकर $2,500 पर आ जाएंगी। सोने का दाम अभी अंतरराष्ट्रीय बाजार में $3,319 प्रति औंस है। अगर ऐसा हुआ तो भारतीय बाजार में अब 27 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो सकता है।

    Also read: हाइवा की चपेट में आए बाइक सवार, एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleतेज रफ्तार हाईवा ने ले ली युवक की जान, आक्रोशित परिजनों ने किया सड़क जाम
    Next Article रांची से जमशेदपुर जा रहे SI के साथ रास्ते में ये क्या हो गया…

    Related Posts

    देश

    इंडिगो फ्लाइट में मिली बम की धमकी, नागपुर में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

    June 17, 2025
    ट्रेंडिंग

    अमरनाथ यात्रा मार्ग 1 जुलाई से नो फ्लाइंग जोन घोषित, UAV और ड्रोन पर भी प्रतिबंध

    June 17, 2025
    ट्रेंडिंग

    सैन फ्रांसिस्को से मुंबई जा रही एअर इंडिया फ्लाइट में खराबी… देखें VIDEO

    June 17, 2025
    Latest Posts

    बोलेरो और बाइक की टक्कर, एक युवक की मौ’त, एक घायल

    June 17, 2025

    होटल में हथियार के साथ हंगामा करने पहुंचे 6 युवक गिरफ्तार, पिस्तौल हुआ बरामद…

    June 17, 2025

    कोयला लदा ट्रक पलटा, चालक समेत कई घायल, मची अफरा-तफरी…

    June 17, 2025

    बीजेपी विधायक की पत्नी ऐश्वर्या राज ने जीता मिसेज बिहार 2025

    June 17, 2025

    राज्यपाल से मिले वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, 16th Finance Commission की कॉपी सौंपी

    June 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.