Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»जल्द शुरू होगी 27,375 आशा कार्यकर्ताओं की बहाली प्रक्रिया : मंत्री मंगल पांडेय
    ट्रेंडिंग

    जल्द शुरू होगी 27,375 आशा कार्यकर्ताओं की बहाली प्रक्रिया : मंत्री मंगल पांडेय

    Team JoharBy Team JoharApril 29, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मंगल
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने मंगलवार को राज्य स्वास्थ्य समिति में आयोजित समीक्षा बैठक के बाद बड़ी घोषणा की. उन्होंने बताया कि अगले तीन महीने के भीतर राज्य में 27,375 आशा कार्यकर्ताओं की नियुक्ति की जाएगी. चयन प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ की जाएगी, जिससे ग्रामीण एवं शहरी स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत किया जा सके. स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में 21,009 आशा कार्यकर्ताओं का चयन ग्राम सभा के माध्यम से किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी संबंधित पंचायत के मुखिया को दी जाएगी. वहीं शहरी क्षेत्रों के लिए 5,316 आशा कार्यकर्ताओं की बहाली की जाएगी, जिसमें स्थानीय वार्ड पार्षदों की अहम भूमिका होगी. इसके साथ ही 1,050 आशा फैसिलिटेटरों का भी चयन किया जाएगा.

    बैठक में स्वास्थ्य विभाग के सचिव मनोज कुमार सिंह, कार्यपालक निदेशक सुहर्ष भगत, BMSICL के प्रबंध निदेशक धर्मेंद्र कुमार, मंत्री के आप्त सचिव अमिताभ सिंह समेत कई विभागीय पदाधिकारी उपस्थित रहे. समीक्षा बैठक के बाद एक अन्य मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री पांडेय ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर विपक्ष को आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा कि जहां पूरा देश इस हमले से मर्माहत है, वहीं कांग्रेस और राजद के कुछ नेता ऐसे बयान दे रहे हैं, जिन्हें पाकिस्तानी मीडिया भारत को बदनाम करने के लिए इस्तेमाल कर रही है. मंत्री ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि ऐसे बयान देश के दुश्मनों का हौसला बढ़ाते हैं. उन्होंने यह भी याद दिलाया कि कांग्रेस ने पहले भी सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक पर सवाल उठाकर सेना के मनोबल को ठेस पहुंचाई थी.

    Also Read : DGP अनुराग गुप्ता की सर्टिफिकेट को फर्जी बताने वाली याचिका पर सुनवाई पूरी, फैसला कब… जानें

    Also Read : पांकी में युवक से लूट, तीन अपराधी गिरफ्तार, हथियार भी बरामद

    Also Read : 1 महीने बाद आई बेटे की लाश, ताबूत खुला तो दंग रह गया परिवार

    ASHA facilitator ASHA worker Bihar bihar government Gram Sabha health committee Health department Health Minister Mangal Pandey panchayat head Recruitment review meeting rural health services urban health services Ward Councilor आशा कार्यकर्ता आशा फैसिलिटेटर ग्राम सभा ग्रामीण स्वास्थ्य सेवा नियुक्ति पंचायत मुखिया बिहार बिहार सरकार मंगल पांडेय वार्ड पार्षद शहरी स्वास्थ्य सेवा समीक्षा बैठक स्वास्थ्य मंत्री स्वास्थ्य विभाग स्वास्थ्य समिति
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहाइवा की चपेट में आए बाइक सवार, एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल
    Next Article तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली युवक की जान, आक्रोशित परिजनों ने किया सड़क जाम

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    अब हर जिले में सुरक्षित होगा मातृत्व, सदर अस्पतालों में बनेंगे आधुनिक सी-विंग : इरफान अंसारी

    July 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बांकीपुर उपचुनाव : प्रशांत किशोर ने भरा पर्चा, नामांकन के तुरंत बाद हिरासत में ली गयीं तेज प्रताप यादव की प्रत्याशी

    July 13, 2026
    झारखंड

    कांग्रेसः देशभर में आदिवासी प्रभारियों का एलान, जानिये झारखंड में किसे मिली कमान?

    July 12, 2026
    Latest Posts

    रांची में पहली बार फुटबॉल का महाकुंभ, सजने लगा डूरंड कप का मंच

    July 13, 2026

    दिल्ली पर ‘प्रहार’, झारखंड पर ‘चुप्पी’… पेपर लीक पर कन्हैया कुमार का यह कैसा दोहरा कैरेक्टर?

    July 13, 2026

    राम मंदिर का नया मुखिया कौन? सीईओ पद के लिए दौड़ शुरू, विवादों के बीच भरोसेमंद शख्सियत की तलाश

    July 13, 2026

    तह तक : अमित शाह के दौरे पर पुलिसकर्मियों की जान लेने वाले रविंद्र गंझू के बारे में पूरी जानकारी

    July 13, 2026

    गोवा विस चुनाव 2027 : 14 लाख में डेढ़ लाख आदिवासी, एक भी सीट आरक्षित नहीं

    July 13, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.