Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»पहलगाम आतंकी हमले में शहीद लेफ्टिनेंट विनय नरवाल को CM रेखा गुप्ता ने दी श्रद्धांजलि
    ट्रेंडिंग

    पहलगाम आतंकी हमले में शहीद लेफ्टिनेंट विनय नरवाल को CM रेखा गुप्ता ने दी श्रद्धांजलि

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyApril 23, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    विनय नरवाल
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    New Delhi : इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए भारतीय नौसेना के वीर अधिकारी लेफ्टिनेंट विनय नरवाल को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की. लेफ्टिनेंट नरवाल का पार्थिव शरीर हवाई अड्डे पर पहुंचते ही वहां मौजूद शहीद की पत्नी, सेना के अधिकारी और परिजन गमगीन हो गए। नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें सलामी दी। उनके साथ वायुसेना प्रमुख अमर प्रीत सिंह और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी शहीद को श्रद्धांजलि दी। भारतीय नौसेना के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की पत्नी ने अपने पति को भावभीनी विदाई दी।

    दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने यहां शहीद लेफ्टिनेंट विनय नरवाल को श्रद्धांजलि दी। इससे पहले वीरेंद्र सचदेवा ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि कायरता की वारदात हमारी करुणा को तो छू सकती है परन्तु हमारी प्रतिबद्धता को नहीं डिगा सकती। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पहलगाम आतंकी हमले में दिवंगत निर्दोष नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके शोकसंतप्त परिजनों से भेंट कर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह केवल शोक का समय नहीं, संकल्प की घड़ी है; आतंकी मानसिकता को जड़ से उखाड़ फेंकना ही अब राष्ट्र की वाणी है।

    क्या है मामला : 

    बता दें कि जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पहलगाम में मंगलवार देर शाम हुए एक भीषण आतंकी हमले में 26 भारतीय सहित 2 विदेशी पर्यटकों की मौत हो गई. मृतकों में भारतीय नौसेना के वीर अधिकारी लेफ्टिनेंट विनय नरवाल भी शामिल थे. हमलावरों ने पर्यटकों की एक बस को निशाना बनाया, जिसमें सवार लोग छुट्टियां मनाने के लिए पहलगाम पहुंचे थे. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आतंकियों की संख्या करीब पांच थी, जो अंधाधुंध गोलियां चला रहे थे. हमले के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और कई शव खून से लथपथ सड़कों पर पड़े थे. फिलहाल मामले में सुरक्षा बल इलाके की घेराबंदी कर हमलावरों की तलाश कर रहे हैं.

    Also Read : झारखंड के कई जिलों में हीटवेव का येलो अलर्ट जारी

    Army Officials Brave Officer Delhi Chief Minister india news Indian Navy Indira Gandhi International Airport Kashmir attack Martyr Lieutenant Vinay Narwal martyr's wife mortal remains National Honour Pahalgam terror attack Rekha Gupta Terror Attack Martyr tribute आतंकी हमले के शहीद इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा कश्मीर हमला दिल्ली मुख्यमंत्री पहलगाम आतंकी हमला पार्थिव शरीर भारत समाचार भारतीय नौसेना राष्ट्रीय सम्मान रेखा गुप्ता वीर अधिकारी शहीद की पत्नी शहीद लेफ्टिनेंट विनय नरवाल श्रद्धांजलि सेना के अधिकारी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleDGP पहुंचे ललपनिया, नक्सलियों को ढेर करने वाले जवानों को किया सम्मानित
    Next Article IPL 2025 : पर्पल और ऑरेंज कैप की रेस में अबतक कौन आगे… जानिये

    Related Posts

    आदिवासी

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    क्राइम

    धनबादः नवोदय विद्यालय के छात्र की तीन घंटों तक बेल्ट से पिटाई, हालत गंभीर

    July 17, 2026
    आदिवासी

    केरलम: बिचौलियों से मिली ठोकर, तो आदिवासी किसानों ने बना डाला अपना ब्रांड ‘अंजुनाड’

    July 17, 2026
    देश

    78 साल पहले लिया गया वह ऐतिहासिक फैसला, जिसने बेटियों को दिलाया IAS-IPS बनने का हक

    July 17, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.