Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»26 लोगों की नृशंस ह’त्या के विरोध में बंद रहा पूरा जम्मू
    ट्रेंडिंग

    26 लोगों की नृशंस ह’त्या के विरोध में बंद रहा पूरा जम्मू

    Team JoharBy Team JoharApril 23, 2025Updated:April 23, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बंद
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : कश्मीर घाटी में मंगलवार को दक्षिण कश्मीर के पर्यटन स्थल पहलगाम में हुए भीषण आतंकवादी हमले के विरोध में आज यानी बुधवार को घाटी भर में बंद का व्यापक असर देखा गया. यह 35 वर्षों में पहली बार है जब आतंकवादी हमले के खिलाफ पूरे कश्मीर में इस तरह का स्वत: स्फूर्त बंद और विरोध देखने को मिला. मंगलवार को हुए इस हमले में कम से कम 26 लोगों की जान गई, जिनमें अधिकांश पर्यटक थे. कई लोग बेतरह जख्मी हुए हैं. घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है, विशेष रूप से पर्यटन स्थलों पर अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है.

    बंद

    बंद का व्यापक असर श्रीनगर सहित घाटी के सभी प्रमुख क्षेत्रों में देखा गया. अधिकांश बाजार, पेट्रोल पंप, और व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे. केवल आवश्यक वस्तुओं की दुकानें ही खुली रहीं. सार्वजनिक परिवहन भी बहुत कम देखा गया, हालांकि निजी वाहन सामान्य रूप से सड़कों पर चल रहे थे. निजी स्कूल पूरी तरह बंद रहे, जबकि सरकारी स्कूलों में सीमित उपस्थिति के साथ कक्षाएं संचालित की गईं. घाटी के कई इलाकों में स्थानीय नागरिकों ने शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किए. प्रदर्शनकारियों ने आतंकवादी हमले की निंदा करते हुए निर्दोष लोगों की हत्या बंद करने की अपील की.

    राजनीतिक और सामाजिक संगठनों का समर्थन

    पहलगाम हमले के विरोध में बंद का आह्वान राजनीतिक दलों, व्यापारिक संघों, सामाजिक और धार्मिक संगठनों ने मिलकर किया.
    सत्तारूढ़ नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC), पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP), पीपुल्स कॉन्फ्रेंस और अपनी पार्टी समेत कई राजनीतिक दलों ने इस बंद का समर्थन करते हुए आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता दिखाई. पहलगाम में हुआ हमला न केवल मानवीय त्रासदी है, बल्कि घाटी में पर्यटन और शांति प्रयासों पर भी गहरा आघात है.

    बंद

    Also Read : अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने परिवार संग किया ताजमहल का दीदार, बोले- ‘यह सच्चे प्यार का प्रतीक है’

    jammu and kashmir kashmir mourning Pahalgam Protest security forces security measures Shutdown South Kashmir terrorism Terrorist Attack tourist spot Tourists valley Violence आतंकवाद आतंकवादी हमला कश्मीर घाटी जम्मू-कश्मीर दक्षिण कश्मीर पर्यटक पर्यटन स्थल पहलगाम बंद विरोध प्रदर्शन शोक सुरक्षा बल सुरक्षा व्यवस्था हिंसा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने परिवार संग किया ताजमहल का दीदार, बोले- ‘यह सच्चे प्यार का प्रतीक है’
    Next Article सोने में लंबी उछाल के बाद बड़ी गिरावट, अब कितना हुआ रेट… जानिये

    Related Posts

    आदिवासी

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अब सिर्फ ISRO नहीं… प्राइवेट कंपनी ने भी अंतरिक्ष में उड़ाया भारत का रॉकेट

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः जयराम के बाद इरफान अंसारी ने किया सोनम वांगचुक का समर्थन

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कौन थीं कादंबिनी गांगुली? भारत की पहली महिला डॉक्टर

    July 18, 2026
    आदिवासी

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.