Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने परिवार संग किया ताजमहल का दीदार, बोले- ‘यह सच्चे प्यार का प्रतीक है’
    ट्रेंडिंग

    अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने परिवार संग किया ताजमहल का दीदार, बोले- ‘यह सच्चे प्यार का प्रतीक है’

    Team JoharBy Team JoharApril 23, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    जेडी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Agra : अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस अपनी पहली भारत यात्रा के दौरान आज यानी बुधवार को मोहब्बत की मिसाल ताजमहल के दीदार के लिए आगरा पहुंचे. इस ऐतिहासिक दौरे में वेंस के साथ उनकी पत्नी उषा वेंस और तीन बच्चे विवेक, इवान और मीराबेल भी मौजूद रहे. ताजमहल परिसर में उन्होंने परिवार संग मशहूर डायना बेंच पर बैठकर यादगार तस्वीरें भी खिंचवाईं. ताजमहल परिसर में करीब 1.5 घंटे बिताने के दौरान उपराष्ट्रपति वेंस ने वहां की खूबसूरती और ऐतिहासिकता की सराहना की. विजिटर बुक में उन्होंने लिखा “ताजमहल वास्तव में अद्भुत है. यह सच्चे प्यार, मानवीय सरलता और भारत की महान संस्कृति के प्रति श्रद्धांजलि का प्रमाण है. धन्यवाद.”

    जेडी

    परिवार सहित वेंस की झलक पाने के लिए लोग सड़कों पर उमड़ पड़े. उनके दोनों बेटे पारंपरिक कुर्ता-पायजामा, जबकि बेटी मीराबेल लहंगा-चोली में नजर आईं, जिससे साफ झलकता था कि पूरा परिवार भारतीय रंग में रंगा हुआ था. सुबह 9:15 बजे वेंस का विशेष विमान आगरा के टेक्निकल एयरपोर्ट पर उतरा, जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुष्पगुच्छ देकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. इसके बाद वे सीधे ताजमहल के लिए रवाना हो गए. रास्ते भर भारत और अमेरिका के झंडे लिए स्कूली बच्चों ने उनका अभिवादन किया.

    जेडी

    वेंस की सुरक्षा के लिए प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए. करीब 3500 पुलिसकर्मी, 20 आईपीएस अधिकारी, ब्लैक कमांडो, और ड्रोन निगरानी के साथ पूरा रूट जीरो ट्रैफिक जोन में तब्दील कर दिया गया था. शहर को दुल्हन की तरह सजाया गया, हर चौराहे पर रंगोली, सेंड आर्ट, और भव्य सजावट देखने को मिली. पूरे रास्ते में बड़े-बड़े बैनर, होर्डिंग, और दोनों देशों के ध्वज लगाकर ऐतिहासिक स्वागत किया गया. यह दौरा न केवल अमेरिका-भारत के रिश्तों को मजबूत करने की दिशा में एक कदम है, बल्कि भारतीय संस्कृति और धरोहर के प्रति वैश्विक सम्मान का भी प्रतीक है.

    Also Read : UPSC में झारखंड के इन होनहारों ने मारी बाजी

    Also Read : पहलगाम आतंकी हमला : तीन संदेही आतंकियों का स्केच जारी

    Agra American delegation beauty of Taj Mahal Diana Bench family trip heritage site historic visit India visit Indian Culture Ivan Vance JD Vance Mirabel Vance symbol of love Taj Mahal Tourism usa Usha Vance Vice President visitor book Vivek Vance अमेरिका अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल आगरा इवान वेंस उपराष्ट्रपति उषा वेंस ऐतिहासिक दौरा जेडी वेंस डायना बेंच ताजमहल ताजमहल की खूबसूरती पर्यटन पारिवारिक यात्रा प्यार की मिसाल भारत यात्रा भारतीय संस्कृति मीराबेल वेंस विजिटर बुक विरासत स्थल विवेक वेंस
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleविराट कोहली और सचिन तेंदुलकर ने पहलगाम आतंकी हमले पर जताया दुख
    Next Article 26 लोगों की नृशंस ह’त्या के विरोध में बंद रहा पूरा जम्मू

    Related Posts

    आदिवासी

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    क्राइम

    धनबादः नवोदय विद्यालय के छात्र की तीन घंटों तक बेल्ट से पिटाई, हालत गंभीर

    July 17, 2026
    आदिवासी

    केरलम: बिचौलियों से मिली ठोकर, तो आदिवासी किसानों ने बना डाला अपना ब्रांड ‘अंजुनाड’

    July 17, 2026
    देश

    78 साल पहले लिया गया वह ऐतिहासिक फैसला, जिसने बेटियों को दिलाया IAS-IPS बनने का हक

    July 17, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.