Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»UPSC में झारखंड के इन होनहारों ने मारी बाजी
    झारखंड

    UPSC में झारखंड के इन होनहारों ने मारी बाजी

    Team JoharBy Team JoharApril 23, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    UPSC
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : एक बार फिर झारखंड के होनहार युवाओं ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है. इस परीक्षा में झारखंड के दर्जनभर विद्यार्थियों ने सफलता हासिल कर राज्य का नाम रोशन किया है. इनमें कई ऐसे मेधावी शामिल हैं जो साधारण पारिवारिक पृष्ठभूमि से आते हैं, लेकिन अपनी मेहनत और लगन से उन्होंने असाधारण सफलता प्राप्त की है.

    दुमका के सौरभ सिन्हा को 49वीं रैंक

    दुमका निवासी सौरभ सिन्हा ने UPSC में 49वां स्थान प्राप्त कर जिला का मान बढ़ाया है. सौरभ के पिता प्रियव्रत सिन्हा दुमका अधिवक्ता संघ के प्रधान लिपिक है. बता दें कि ग्रीन माउंट स्कूल, दुमका से इंटर की पढ़ाई के बाद सौरभ ने IIT खड़गपुर से बीटेक किया और उसके बाद UPSC की तैयारी की.

    जमशेदपुर के ऋत्विक वर्मा की 115वीं रैंक

    लोयोला स्कूल, जमशेदपुर के पूर्व छात्र ऋत्विक वर्मा ने ऑल इंडिया 115वीं रैंक हासिल की है. ऋत्विक ने दिल्ली विश्वविद्यालय से भूगोल में स्नातक किया और दिल्ली से ही सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी की.

    रांची के विद्यांशु और शुभम ने भी मारी बाज़ी

    रांची के दीपाटोली निवासी विद्यांशु झा ने UPSC में 59वीं रैंक हासिल की. वे मूल रूप से बिहार के निवासी हैं और DAV बरियातू से स्कूली शिक्षा प्राप्त की है. वहीं, रांची कचहरी के पास रहने वाले शुभम कुमार ने 678वीं रैंक प्राप्त कर सफलता हासिल की है.

    गढ़वा और बोकारो के छात्रों ने भी रचा इतिहास

    गढ़वा के एक किसान परिवार की बेटी छाया कुमारी और बोकारो के समाचार पत्र विक्रेता के बेटे राजकुमार महतो ने भी इस प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता पाई है. इन युवाओं की उपलब्धि समाज के हर वर्ग के लिए प्रेरणा है.

    संस्कृति त्रिवेदी को मिली 17वीं रैंक

    रांची के जेवीएम श्यामली स्कूल से पढ़ीं संस्कृति त्रिवेदी ने UPSC परीक्षा में ऑल इंडिया 17वीं रैंक प्राप्त की है. मूल रूप से बिहार के जमुई की रहने वाली संस्कृति ने नर्सरी से लेकर 12वीं तक की पढ़ाई रांची में ही की. स्नातक की पढ़ाई उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के गार्गी कॉलेज से की और फिर JNU से मास्टर्स किया. वर्तमान में वह इंडियन डिफेंस अकाउंट्स सर्विस में कार्यरत हैं और शिमला में ट्रेनिंग ले रही हैं. उनके पिता रांची के मेकॉन में पदस्थापित रह चुके हैं.

    राज्यभर में खुशी की लहर

    इन विद्यार्थियों की सफलता पर उनके परिवारजनों, स्कूलों, और पूरे राज्य में खुशी की लहर दौड़ गई है. CM समेत कई नेताओं और शिक्षा जगत की हस्तियों ने इन सफल अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दी हैं.

    Also Read : IPL 2025 : हैदराबाद में SRH और MI के बीच जबरदस्त भिड़ंत, रोहित शर्मा के फॉर्म में लौटने से मुंबई को बढ़त मिलने की उम्मीद!

    Bokaro Chhaya Kumari civil services exam Dumka education Garhwa IAS Inspirational Stories Ips jamshedpur jharkhand Rajkumar Mahto ranchi Ritvik Verma Rural India Sanskriti Trivedi Saurabh Sinha Shubham Kumar Success Stories Talented Students Union Public Service Commission UPSC UPSC 2025 Vidyanshu Jha ऋत्विक वर्मा गढ़वा ग्रामीण भारत छाया कुमारी जमशेदपुर झारखंड दुमका प्रेरणादायक कहानी बोकारो मेधावी छात्र रांची राजकुमार महतो विद्यांशु झा शिक्षा शुभम कुमार संघ लोक सेवा आयोग सफलता की कहानी संस्कृति त्रिवेदी सिविल सेवा परीक्षा सौरभ सिन्हा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleतेज़ रफ्तार बाइक गिरी गड्ढे में, फिर क्या हुआ…
    Next Article विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर ने पहलगाम आतंकी हमले पर जताया दुख

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जामताड़ा : सदर अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल, ओपीडी ठप, बिना भर्ती लौटी गर्भवती

    July 17, 2026
    क्राइम

    धनबादः नवोदय विद्यालय के छात्र की तीन घंटों तक बेल्ट से पिटाई, हालत गंभीर

    July 17, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.