Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»राष्ट्र सेवा का पहला कदम मतदान : मुख्य निर्वाचन आयुक्त
    देश

    राष्ट्र सेवा का पहला कदम मतदान : मुख्य निर्वाचन आयुक्त

    Team JoharBy Team JoharApril 16, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar live desk: निर्वाचन आयोग ने बीएलए एजेंट्स के लिए एक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया है। नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर डेमोक्रेसी एंड इलेक्शन मैनेजमेंट (IIIDEM) में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण सत्र में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार, निर्वाचन आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधु और डॉ. विवेक जोशी ने भाग लिया। इस प्रशिक्षण सत्र में बिहार के 10 मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों से जुड़े लगभग 280 बीएलए हिस्सा ले रहे हैं।

    चुनाव आयोग का उद्देश्य बीएलए को जनप्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 व 1951, मतदाता पंजीकरण नियम 1960, चुनाव संचालन नियम 1961 और आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप उनके दायित्वों के प्रति जागरूक करना है। बीएलए एजेंट्स को मतदाता सूची की तैयारी, उसका अद्यतन व संशोधन, आवश्यक प्रपत्रों और प्रारूपों के प्रयोग, तथा अंतिम प्रकाशन से पहले सुधार की प्रक्रिया से अवगत कराया गया।

    मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा, “राष्ट्र सेवा का पहला कदम, मतदान । चुनाव आयोग हमेशा मतदाताओं के साथ खड़ा था, खड़ा है, और खड़ा रहेगा”। उन्होंने बीएलए एजेंट्स को उनकी नियुक्ति और भूमिका को लेकर कानूनी जानकारी भी दी। प्रशिक्षण में बताया गया कि यदि कोई मतदाता सूची से असंतुष्ट होता है, तो जनप्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 की धारा 24(ए) और 24(बी) के तहत पहली व दूसरी अपील कैसे की जा सकती है।

    चुनाव आयोग ने पिछले एक महीने में चुनाव प्रक्रियाओं को मजबूत करने की दिशा में साहसिक कदम उठाए हैं। आयोग ने लगभग 1 करोड़ चुनाव अधिकारियों की निरंतर क्षमता वृद्धि के लिए डिजिटल प्रशिक्षण की योजना बनाई है। इसके अलावा, ईआरओ, डीईओ और सीईओ स्तर पर चुनाव अधिकारियों के साथ लगभग 5000 सर्वदलीय बैठकों के माध्यम से राजनीतिक दलों की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है।

    Also read: जमशेदपुर के जन शिकायत समाधान कार्यक्रम में IG-SP ने सुनी लोगों की समस्या

    Also read: बंगाली समिति ने बांग्ला “नव वर्ष वरण” लोक उत्सव धूमधाम के साथ मनाया

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराहुल गांधी बन चुके हैं देश की आवाज, इसलिए हो रही उन्हें दबाने की कोशिश : प्रदीप यादव
    Next Article विवाहिता का इस हाल में मिला श’व, परिजनों ने लगाया ह’त्या का आरोप

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘प्रधानमंत्री होने से जानकारी जनहित की नहीं हो जाती’, PM मोदी की डिग्री पर गुजरात हाईकोर्ट की दो टूक

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ईवीएम और वोट चोरी के खिलाफ इंडिया गठबंधन का आर-पार, 2 अक्टूबर से देशव्यापी ‘सेव डेमोक्रेसी मार्च’

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुप्रीम कोर्ट ने ऐसा क्यों कहा, “यूपी पुलिस को भंग कर देना चाहिए”

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राहुल गांधी ने जून में दी थी भयंकर आर्थिक सुनामी की चेतावनी, क्या जयशंकर ने इसकी मुहर लगा दी?

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राज्यसभा चुनाव : झारखंड के निर्दलीय सांसद परिमल नाथवानी के बेटे धनराज नाथवानी बने सपा के उम्मीदवार, यूपी की राजनीति में हलचल

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    SIR विवाद पर दिल्ली में INDIA गठबंधन की बड़ी बैठक, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर चर्चा

    September 30, 2026
    Latest Posts

    ऑपरेशन मुस्कान : झारखंड पुलिस ने 1114 लोगों के चेहरे पर लौटाई मुस्कान, पुलिस के प्रति बढ़ रहा भरोसा

    October 1, 2026

    पुलिस मुख्यालय स्पेशल ब्रांच ने 11 नशे के सौदागरों को किया चिन्हित, कार्रवाई के लिए 24 जिले के एसपी को स्पेशल टास्क, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

    October 1, 2026

    SIR के खिलाफ JMM का हल्ला बोल: ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें, वरना सड़क से संसद तक होगा आंदोलन

    September 30, 2026

    आयकर घोटाले के सीबीआई केस में जब्त 9.64 लाख रुपये लौटाने का आदेश, नौ साल बाद प्रमोद धनुका को मिलेगी रकम

    September 30, 2026

    SIR पर बढ़ी हलचल, रांची की जनता से रोशनी खलखो की अपील- अफवाहों से बचें, आधिकारिक जानकारी पर करें भरोसा

    September 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.