Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»जेपी सेतु पर दरार से हड़कंप, लोकार्पण के दो दिन बाद ही आई दरारें
    ट्रेंडिंग

    जेपी सेतु पर दरार से हड़कंप, लोकार्पण के दो दिन बाद ही आई दरारें

    Team JoharBy Team JoharApril 14, 2025Updated:April 14, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    जेपी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : राजधानी पटना में बने बहुप्रतीक्षित जेपी सेतु गंगा पथ में लोकार्पण के महज दो दिन बाद ही दरारें आनी शुरू हो गई है.  3831 करोड़ रुपये की लागत से बने इस आधुनिक सड़क परियोजना में दीदारगंज के पास पिलर नंबर A-3 पर दरारें पाई गई हैं. यह दरारें केवल एक लेन में नहीं, बल्कि दोनों लेनों में देखी गई हैं. जिससे स्थानीय लोगों के बीच चिंता और प्रशासन के प्रति नाराजगी बढ़ गई है.

    गौरतलब है कि दो दिन पहले ही CM नीतीश कुमार ने इस सेतु के दीदारगंज से कंगन घाट तक के हिस्से का भव्य लोकार्पण किया था. इस मौके पर दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा, पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन, विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव, दीघा विधायक संजीव चौरसिया समेत कई गणमान्य नेता और अधिकारी मंच पर मौजूद थे. मुख्यमंत्री ने रिमोट का बटन दबाकर इस परियोजना का उद्घाटन किया था.

    हैरानी की बात यह है कि लोकार्पण के दौरान मौसम भी खराब था. तेज आंधी और बारिश के बीच CM ने उद्घाटन कार्यक्रम में शिरकत की. अब जब पुल पर वाहन चलने शुरू हुए हैं, तो सड़क पर दरारें आ गई हैं. यह तकनीकी खामी सिर्फ थोड़ी दूरी तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे गंगा पथ के दोनों लेन को प्रभावित कर रही है.

    जेपी

    क्या चुनावी हड़बड़ी में हुई जल्दबाजी?

    इस घटनाक्रम के बाद सरकार पर सवाल उठने लगे हैं कि क्या आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखकर परियोजना को जल्दबाजी में बिना पूरी जांच-पड़ताल के जनता को सौंप दिया गया? क्या बिहार की जनता को चुनावी सौगात देने की जल्दबाजी में उनकी जान से खिलवाड़ किया जा रहा है? विशेषज्ञों का मानना है कि पुल निर्माण जैसी बड़ी परियोजनाओं में गुणवत्ता और सुरक्षा जांच को नजरअंदाज करना गंभीर लापरवाही है. दरारें इस बात का संकेत हैं कि निर्माण कार्य में तकनीकी खामियां रही होंगी या फिर कार्य में जल्दबाजी की गई.

    अब आगे क्या?

    फिलहाल, पथ निर्माण विभाग के इंजीनियर और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है और जांच शुरू कर दी गई है. हालांकि अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है कि दरारें कितनी गंभीर हैं और यातायात को लेकर क्या कदम उठाए जाएंगे. बिहार में इस तरह के मामले पहले भी सामने आ चुके हैं. पुल गिरने, सड़कों के धंसने और निर्माण कार्य में अनियमितताओं की खबरें आम हैं. ऐसे में जेपी सेतु में आई दरारें सरकार की जवाबदेही और निर्माण कार्यों की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं.

    Also Read : दुमका में डबल म’र्डर, इलाके में सनसनी

    Bihar bridge project bihar government construction quality Corruption cracks Didarganj Ganga Path Ganga Path inauguration Ganga Path Patna JP Ganga Path cracks JP Ganga Path damage JP Setu JP Setu inauguration JP Setu Patna Kangan Ghat Nand Kishore Yadav Nitin Navin Nitish kumar Nitish Kumar news patna Patna bridge crack patna news pillar crack Road Construction Department road project Samrat Choudhary Sanjeev Chaurasia Vijay Sinha कंगन घाट गंगा पथ गंगा पथ पटना गंगा पथ लोकार्पण जेपी गंगा पथ दरारें जेपी सेतु जेपी सेतु पटना जेपी सेतु लोकार्पण दरारें दीदारगंज नंदकिशोर यादव नितिन नवीन निर्माण गुणवत्ता नीतीश कुमार पटना पटना खबर पटना ब्रिज क्रैक पथ निर्माण विभाग पिलर दरार बिहार ब्रिज प्रोजेक्ट बिहार सरकार भ्रष्टाचार विजय सिन्हा संजीव चौरसिया सड़क परियोजना सम्राट चौधरी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleवक्फ कानून पर इमरान मसूद का विवादित बयान, कहा: हम सत्ता में…
    Next Article संविधान खत्म हुआ तो देश भी टूट जाएगा : तेजस्वी यादव

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    संसद में सरकार को घेरने का प्लान तैयार, कांग्रेस ने तय किए बड़े मुद्दे

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सोनम वांगचुक के समर्थन में आए राज ठाकरे, एक्स पर लिखा लंबा लेख

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    विश्व सर्प दिवसः झारखंड में 50 तरह के सांप, चार साल में स्नेकबाइट के 9438 मामले

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC परीक्षा में गड़बड़ी के आरोप, भाजयुमो ने छेड़ा प्रदेशव्यापी आंदोलन

    July 15, 2026
    ट्रेंडिंग

    महिला आरक्षण पर फिर छिड़ी बहस, ALIFA बोला- अब और इंतजार नहीं

    July 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहारः बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर का पलड़ा कैसे है भारी, बता रहे हैं शिवानंद तिवारी

    July 15, 2026
    Latest Posts

    ‘जय-जय जगन्नाथ’ के जयकारों से गूंजा रांची, सीएम हेमन्त सोरेन ने खींची रथ की रस्सी

    July 16, 2026

    संसद में सरकार को घेरने का प्लान तैयार, कांग्रेस ने तय किए बड़े मुद्दे

    July 16, 2026

    सारंडा का खनिज शहरों को चमका रहा, लेकिन गांव अब भी बदहाल, बाबूलाल बोले- 3700 करोड़ की हुई बंदरबांट

    July 16, 2026

    खुशखबरीः एमबीबीएस की 10 हजार सीटें बढ़ीं, कुल 1.36 लाख सीटों के लिए होगी परीक्षा 

    July 16, 2026

    सोनम वांगचुक के समर्थन में आए राज ठाकरे, एक्स पर लिखा लंबा लेख

    July 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.