Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    7 Mar, 2026 ♦ 2:45 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»वक्फ कानून पर इमरान मसूद का विवादित बयान, कहा: हम सत्ता में…
    देश

    वक्फ कानून पर इमरान मसूद का विवादित बयान, कहा: हम सत्ता में…

    Bhumi SharmaBy Bhumi SharmaApril 14, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar live desk: सहारनपुर से लोकसभा सांसद इमरान मसूद का वक्फ संशोधन कानून को लेकर विवादित बयान सामने आया. बयान में उन्होंने कहा कि हम इसका इलाज करना जानते हैं. जिस दिन आ जाएंगे उस दिन इसका इलाज कर देंगे. मसूद के इस बयान को लेकर सियासी तापमान चढ़ गया. सांसद मसूद ने अपने इस बयान को लेकर अब प्रतिक्रिया भी दी है.

    आपको बता दे की हैदराबाद में रविवार को वक्फ (संशोधन) अधिनियम के खिलाफ रैली आयोजित कर प्रदर्शनकारियों ने इसे निरस्त करने की मांग की थी. सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद और अल्पसंख्यक मामलों पर तेलंगाना सरकार के सलाहकार मोहम्मद अली शब्बीर ने भी विरोध रैली में हिस्सा लिया था. इसी दौरान भीड़ को संबोधित करते हुए इमरान मसूद ने कहा, “जिस दिन हम सत्ता में आएंगे, हम एक घंटे में इसे (वक्फ संशोधन अधिनियम) रद्द कर देंगे.”

    सांसद मसूद ने कहा, “दुआ कीजिए कि हम लोग आ जाएं. समंदर में तूफान बहुत है और तूफान का सामना बड़ा जहाज कर पाता है कश्तियां नहीं. इसलिए आपसे कहना चाहता हूं कि कश्तियों की सवारी को छोड़कर बड़े जहाज की सवारी की तैयारी करिए. बस एक ही रास्ता है और कोई रास्ता नहीं है. मैं आपसे ये वादा करना चाहता हूं कि जिस दिन आएंगे. उस दिन घंटे भर के भीतर ही इसका इलाज भी करना जानते हैं.”

    बयान पर दी सफाई
    एक मीडिया समूह से बातचीत के दौरान इमरान मसूद ने अपने बयान पर सफाई दी है. उन्होंने कहा, “वह कोई चेतावनी या धमकी नहीं बल्कि महज एक जुमला है. हम जो भी काम करेंगे संविधान के दायरे में रहकर ही करेंगे. हम कानून को मानने वाले लोग हैं. यह लड़ाई मुसलमान नहीं संविधान बचाने की लड़ाई है. बाबा साहब की जयंती पर प्रण लेते हैं कि उनके सपनों को पूरा करेंगे. जो उनके सपनों पर ग्रहण लगा रहे हैं उनको साफ करेंगे. मसूद ने AIMIM नेता अकबरुद्दीन के 15 मिनट वाले बयान पर असहमति जताई।

     

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदुमका में डबल म’र्डर, इलाके में सनसनी
    Next Article जेपी सेतु पर दरार से हड़कंप, लोकार्पण के दो दिन बाद ही आई दरारें

    Related Posts

    देश

    डिप्टी सीएम केशव मौर्य के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, 2000 फीट पर धुएं से भरा चौपर

    March 7, 2026
    झारखंड

    इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट बिल के विरोध में 10 मार्च को हड़ताल, झारखंड समेत कई राज्यों में बिजली पर असर संभव

    March 7, 2026
    कोर्ट की खबरें

    हाईकोर्ट ने राम रहीम को पत्रकार हत्याकांड में किया बरी, 3 दोषियों की सजा बरकरार

    March 7, 2026
    Latest Posts

    बोकारो थर्मल में ऐश पोंड संकट, 500 मेगावाट ‘ए’ यूनिट ठप, उत्पादन प्रभावित

    March 7, 2026

    जामताड़ा में ऑटो पलटा, दो साल के मासूम सहित छह लोग गंभीर रूप से घायल

    March 7, 2026

    चूटूपालू घाटी में ट्रेलर पलटकर दो हिस्सों में बंटा, लंबे जाम में घंटों फंसे रहे लोग

    March 7, 2026

    जमशेदपुर में बच्चा चोर की अफवाह के शिकार हुए दो लोग, ग्रामीणों ने जमकर कूटा

    March 7, 2026

    JPSC APP परीक्षा का रिजल्ट मार्च में, 160 पदों पर होगी नियुक्ति

    March 7, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.