Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»NH-922 पर भीषण सड़क हादसा, बालू लदा ट्रक आपस में टकराया, ड्राइवर की हालत नाजुक
    ट्रेंडिंग

    NH-922 पर भीषण सड़क हादसा, बालू लदा ट्रक आपस में टकराया, ड्राइवर की हालत नाजुक

    Team JoharBy Team JoharJuly 12, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बालू
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Buxar : NH-922 पर आज अहले सुबह लगभग 7 बजे अहिरौली गांव के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार में जा रहे एक बालू लदे ट्रक ने सामने खड़े दूसरे ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ड्राइवर क्षतिग्रस्त केबिन में बुरी तरह फंस गया। घंटों की मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस ने ड्राइवर को बाहर निकाला।

    तेज रफ्तार और लापरवाही बनी हादसे की वजह

    मिली जानकारी के अनुसार आरा की ओर से उत्तर प्रदेश जा रहा एक बालू लदा ट्रक तेज गति में था। इसी दौरान बक्सर की ओर से आ रहे एक अन्य ट्रक से उसकी भिड़ंत हो गई। औद्योगिक थाना अध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि संभवतः पीछे से आ रहे ट्रक ड्राइवर को नींद आ गई थी, जिसके कारण वह सामने खड़े ट्रक को नहीं देख पाया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया, और ड्राइवर केबिन में फंस गया।

    जख्मी ड्राइवर की हालत गंभीर

    हादसे में जख्मी ड्राइवर की पहचान उत्तर प्रदेश के भांवरकोल निवासी धर्मेंद्र कुमार (30) के तौर पर की गई है। उन्हें कमर और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। डायल 112 की पुलिस टीम और स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर एक अन्य ट्रक की मदद से क्षतिग्रस्त केबिन को रस्सियों से खींचकर ड्राइवर को बाहर निकाला। प्राथमिक उपचार के लिए उन्हें एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया, जहां से परिजन उन्हें उत्तर प्रदेश ले गए।

    NH-922 पर हादसों का सिलसिला जारी

    स्थानीय निवासी कृष्णा सिंह ने मीडिया को बताया कि NH-922 पर लगातार हादसे हो रहे हैं। सड़क पर अंडरपास और पैदल पुलों की कमी, साथ ही ट्रक चालकों द्वारा पार्किंग लाइट और रेडियम का उपयोग न करना, इन हादसों का प्रमुख कारण है। उन्होंने जिला प्रशासन से बेहतर यातायात प्रबंधन और सख्त निगरानी की मांग की है।

    पुलिस ने शुरू की जांच

    औद्योगिक थानेदार संजय कुमार ने मीडिया को बताया कि दोनों ट्रक उत्तर प्रदेश की ओर जा रहे थे। हादसे में क्षतिग्रस्त ट्रक को पुलिस ने अपनी अभिरक्षा में ले लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है, और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

    Also Read : BREAKING : तेतुलिया मौजा में 100 एकड़ घोटाला, CID ने किंगपिन इजहार हुसैन और अख्तर हुसैन गिरफ्तार

    bihar buxar news bihar buxar road accident news Buxar driver's condition critical Horrific road accident on NH-922 NH-922 पर भीषण सड़क हादसा Road Accident News sand laden trucks collided with each other ड्राइवर की हालत नाजुक बक्सर बालू लदा ट्रक आपस में टकराया
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleश्रावणी मेला 2025 : जानिए मेले में क्या है महंगा और क्या सस्ता
    Next Article रामपुरहाट-डुमरी हाईवे पर फिर हुआ भू-धंसान

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    झारखंड : इंटरमीडिएट स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 हुई रद्द, JSSC ने जारी किया आदेश

    August 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “24 घंटे में माफी माँगो, वरना संभाल नहीं पाओगे” – शुभेंदु अधिकारी की ‘आनंदबाजार पत्रिका’ को खुली चेतावनी

    August 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    भागवत की “एकता में अनेकता” पर सिब्बल का तंज – “यह भाषण था या राहुल गांधी का?”

    August 31, 2026
    आदिवासी

    परिसीमन पर आर-पार की लड़ाई! मोरहाबादी में लाखों का सैलाब, सोरेन की गैरमौजूदगी पर सवाल

    August 31, 2026
    JPSC / JSSC

    JPSC-JSSC परीक्षा घोटाला : अब तक कौन-कौन गिरफ्तार, कब हुई कार्रवाई, जानिए पूरी टाइमलाइन

    August 31, 2026
    झारखंड

    झारखंड : गिट्टी-बालू ढ़ोने वाला सामान बना एंबुलेंस, दो किमी तक ढ़ोया मरीज

    August 31, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : इंटरमीडिएट स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 हुई रद्द, JSSC ने जारी किया आदेश

    August 31, 2026

    “24 घंटे में माफी माँगो, वरना संभाल नहीं पाओगे” – शुभेंदु अधिकारी की ‘आनंदबाजार पत्रिका’ को खुली चेतावनी

    August 31, 2026

    भागवत की “एकता में अनेकता” पर सिब्बल का तंज – “यह भाषण था या राहुल गांधी का?”

    August 31, 2026

    परिसीमन पर आर-पार की लड़ाई! मोरहाबादी में लाखों का सैलाब, सोरेन की गैरमौजूदगी पर सवाल

    August 31, 2026

    JPSC-JSSC परीक्षा घोटाला : अब तक कौन-कौन गिरफ्तार, कब हुई कार्रवाई, जानिए पूरी टाइमलाइन

    August 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.