Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Sep, 2025 ♦ 4:56 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»मुनव्वर फारूकी ने मेरठ पुलिस के नोटिस पर उठाया सवाल , कहा: “तो अब कोई भी त्योहार भारत की सड़कों पर नहीं होगा”… 
    देश

    मुनव्वर फारूकी ने मेरठ पुलिस के नोटिस पर उठाया सवाल , कहा: “तो अब कोई भी त्योहार भारत की सड़कों पर नहीं होगा”… 

    Bhumi SharmaBy Bhumi SharmaMarch 29, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar live desk: कॉमेडियन और बिग बॉस 17 के विजेता मुनव्वर फारूकी ने मेरठ पुलिस द्वारा ईद के दौरान सार्वजनिक सड़कों पर नमाज अदा करने पर प्रतिबंध लगाने के निर्णय पर अपनी नाराजगी व्यक्त की है।

    मुनव्वर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर मेरठ पुलिस द्वारा जारी एक नोटिस को साझा करते हुए लिखा, “क्या यह सही है? 30 मिनट की नमाज के लिए इतनी सख्ती?”

    मेरठ पुलिस का नोटिस

    मेरठ पुलिस ने 28 मार्च को रमजान के अंतिम शुक्रवार और ईद-उल-फितर के अवसर पर सड़कों पर नमाज नहीं पढ़ने पर चेतावनी जारी की थी। पुलिस ने उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की हिदायत दी थी, जिसमें पासपोर्ट और ड्राइविंग लाइसेंस को रद्द करने की बात कही गई थी।

    पुलिस अधिकारियों ने कहा, “अगर आपराधिक मामले दर्ज होते हैं तो पासपोर्ट और लाइसेंस रद्द किए जा सकते हैं और नया पासपोर्ट प्राप्त करने के लिए कोर्ट से ‘नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट’ (NOC) की आवश्यकता होगी। ये दस्तावेज तब तक जब्त रहेंगे, जब तक कोर्ट से मंजूरी नहीं मिल जाती।”

    मुनव्वर पर विवाद

    मुनव्वर फारूकी पर अक्सर विवादित बयानों और अश्लीलता के आरोप लगते रहे हैं। हाल ही में उन्हें कॉमेडी शो “हफ्ता वसूली” को लेकर कुछ दर्शकों की ओर से आपत्तिजनक भाषा और अश्लीलता को बढ़ावा देने के आरोप व विरोध का सामना करना पड़ा था।

    पिछले मामले

    मुनव्वर को पहले भी ऐसे ही आरोपों का सामना करना पड़ा था, जब 2021 में एक स्टैंड-अप कॉमेडी प्रदर्शन के दौरान धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में उन्हें गिरफ्तार किया गया था। तब वह एक महीने से अधिक समय तक जेल में रहे थे। उसके बाद वह जमानत पर रिहा हुए थे।

    Also read :झारखंड में अब नहीं चलेगी निजी स्कूलों की मनमानी, सरकार का कड़ा निर्देश

    Also read :अनिल टाइगर को दी गई अंतिम विदाई, रघुवर-सुदेश सहित कई नेता, मंत्री और कार्यकर्ता हुए शामिल

    Also read : झारखंड में IPS का तबादला, पंकज कंबोज बने पुलिस हाउसिंग के निदेशक

    News News Update
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleUP में इस विभाग की ईंद की छुट्टी कैंसिल,जानें क्या है वजह… 
    Next Article 1 अप्रैल से बदलेंगे कई नियम, आम आदमी की जेब पर पड़ेगा सीधा असर…

    Related Posts

    कोर्ट की खबरें

    ‘जॉली LLB 3’ रिलीज से पहले विवादों में, कोर्ट रूम सीन पर पटना हाईकोर्ट में याचिका

    September 18, 2025
    जमशेदपुर

    झारखंड-बिहार के अपराधी ने डकैती की थी ज्वेलर्स दुकान में, तीन चढ़े पुलिस के हत्थे

    September 18, 2025
    देश

    पेंशन धारकों के लिए खुशखबरी : अटल पेंशन योजना और NPS की फीस में बदलाव

    September 18, 2025
    Latest Posts

    ‘जॉली LLB 3’ रिलीज से पहले विवादों में, कोर्ट रूम सीन पर पटना हाईकोर्ट में याचिका

    September 18, 2025

    दुर्गा पूजा की तैयारी को लेकर DC रांची ने की अहम बैठक, दिए कई निर्देश

    September 18, 2025

    झारखंड-बिहार के अपराधी ने डकैती की थी ज्वेलर्स दुकान में, तीन चढ़े पुलिस के हत्थे

    September 18, 2025

    DRI ने वन्यजीव तस्करों पर की बड़ी कार्रवाई, तेंदुए की खाल और हत्थाजोड़ी जब्त

    September 18, 2025

    सरायकेला में कच्चे मकान की दीवार गिरने से तीन साल की बच्ची की दर्दनाक मौ’त…

    September 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.