Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    7 Jul, 2025 ♦ 12:10 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»बिहार : महागठबंधन से अलग कांग्रेस ‘एकला चलो’ की चुनावी रणनीति बनाने में जुटी!
    बिहार

    बिहार : महागठबंधन से अलग कांग्रेस ‘एकला चलो’ की चुनावी रणनीति बनाने में जुटी!

    Team JoharBy Team JoharJuly 11, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johalrive Desk

    पटना। बिहार में इस साल के अंत में होने वाले संभावित विधानसभा चुनाव को लेकर विपक्षी दलों के महगठबंधन में जहां हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) समन्वय समिति नहीं बनने से नाराज है, वहीं कांग्रेस भी अब अपनी अलग (एकला चलो) रणनीति बनाने में जुट गई है।

    कांग्रेस के नेता हालांकि खुलकर इसे स्वीकार तो नहीं करते हैं, लेकिन यहां के नेताओं की पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ हुई वर्चुअल बैठक के बाद बिहार में कांग्रेस सक्रिय हो गई है। वह अब अपने दम पर चुनाव की रणनीति बनाने की ओर बढ़ने लगी है।

    पार्टी के बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने बुधवार को यहां चुनाव अभियान समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर इस रणनीति पर मुहर भी लगा दी है। इसके अलावा बुधवार की रात गोहिल, अभियान समिति के चेयरमैन और राज्यसभा सांसद अखिलेश सिंह समेत कई वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं, राजद नेता तेजस्वी यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने मुलाकात की थी।

    कांग्रेस सूत्र बताते हैं कि पार्टी को उम्मीद थी कि जुलाई के पहले पखवारे में महागठबंधन की संयुक्त बैठक में चुनावी मुद्दों पर चर्चा होगी। हालांकि, अब तक प्रमुख सहयोगी दल राजद की ओर से न तो कांग्रेस को बैठक के संबंध में कोई इशारा किया गया है न ही निकट भविष्य में बैठक की कोई आधिकारिक जानकारी दी गई है। राजद के इस रवैये से अधिकांश कांग्रेसी नाखुश हैं।

    कांग्रेस के एक नेता ने नाम नहीं प्रकाशित करने की शर्त पर बताया कि लोकसभा चुनाव में भी सीट बंटवारे में हुई देरी को लेकर जो स्थिति उत्पन्न हुई थी, अब कांग्रेस इस चुनाव में फिर से वैसी स्थिति नहीं चाहती है। कांग्रेस सहयोगियों के साथ बैठककर सभी मुद्दों पर सहमति बना लेना चाहती है।

    सूत्र बताते हैं कि कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक में भी कांग्रेस के नेताओं में राजद को लेकर नाराजगी दिखी है। कांग्रेस के ज्यादातर सदस्यों ने चुनाव के वक्त राजद की ओर से सीट बंटवारे में धोखा देने का आरोप लगाया है।

    इधर, कांग्रेस के नेता हालांकि सीधे ऐसी किसी बात को स्वीकार करने से परहेज कर रहे हैं।

    चुनाव अभियान समिति के चेयरमैन अखिलेश सिंह कहते हैं कि सभी पार्टियां अपनी रणनीति बना रही है, कांग्रेस भी चुनावी रणनीति में बनाने में जुटी है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि रणनीति बताने के लिए नहीं बनाई जा रही है, यह अंदरूनी बातें हैं। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि महागठबंधन एकजुट है और एक पखवाड्े में सब कुछ तय कर लिया जाएगा, इसमें कहीं कोई दुविधा नहीं होनी चाहिए।

    इधर, चुनाव अभियान समिति के सदस्य और बिहार प्रदेश युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ललन कुमार कहते हैं, “कांग्रेस बिहार में सत्ताधारी पार्टी को हटाने के लिए संयुक्त रूप से चुनाव लड़ने के पक्ष में है। कांग्रेस में लोकतंत्र है और सभी लोग अपनी बातें रख रहे हैं। पूर्व अध्यक्ष राहल गांधी के साथ हुई बैठक में भी सभी लोगों ने अपनी बात रखी है।” उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस के युवा आलाकमान के निर्देश के बाद वे तैयारी प्रारंभ कर चुके हैं।

    Bihar news Congress Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleशिव भक्ति से मिलेगी कष्टों से मुक्ति, जानें कब और कैसे हुई शिव की उत्पत्ति
    Next Article झारखण्ड : कोरोना के बढ़ते प्रभाव के बाद भी लोग नहीं कर रहे सामाजिक दूरियों का अनुपालन

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार में मॉनसून की बेरुखी से गिर रहा भू-जल स्तर, गन्ना किसान परेशान

    July 6, 2025
    ट्रेंडिंग

    गोपाल खेमका ह’त्याकां’ड में SIT गठित, बेउर जेल के तीन कर्मी सस्पेंड, डिप्टी CM क्या बोले… जानें

    July 6, 2025
    बिहार

    चिराग पासवान का नीतीश सरकार और विपक्ष पर तीखा हमला

    July 6, 2025
    Latest Posts

    नगर थाना से चंद कदम दूर मुहर्रम जुलूस में दिखा ‘आग का खेल’, प्रशासनिक निर्देशों की उड़ी धज्जियां

    July 6, 2025

    गिरीडीह में निकले मुहर्रम जुलूस में करंट से युवक की मौत, कई घायल…

    July 6, 2025

    शांति-सौहार्द के साथ निकला मुहर्रम जुलूस, या हुसैन – या हुसैन के नारों से गूंजती रही राजधानी

    July 6, 2025

    बिहार में मॉनसून की बेरुखी से गिर रहा भू-जल स्तर, गन्ना किसान परेशान

    July 6, 2025

    सरकार पेसा नियमावली का शीघ्र निर्माण करें : अर्जुन मुंडा

    July 6, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.