Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»महाकुंभ में जियो की 5G स्पीड एयरटेल से बेहतर,पढ़ें पूरी रिपोर्ट… 
    देश

    महाकुंभ में जियो की 5G स्पीड एयरटेल से बेहतर,पढ़ें पूरी रिपोर्ट… 

    Team JoharBy Team JoharMarch 11, 2025Updated:March 11, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली:  भारत के सबसे बड़े दूरसंचार ऑपरेटर रिलायंस जियो के 5जी नेटवर्क ने महाकुंभ मेले में शानदार प्रदर्शन किया। ऊकला द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक महाकुंभ में रिलायंस जियो की नेटवर्क स्पीड तो सबसे तेज थी ही, 5जी नेटवर्क की उपलब्धता में भी उसने अपनी प्रतिद्वंदी भारती एयरटेल को कहीं पीछे छोड़ दिया।

    ऊकला ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि महाकुंभ में 5जी नेटवर्क की स्पीड 4जी से करीब 9 गुना तेज रही। बताते चलें कि महाकुंभ मेला जनवरी की शुरुआत से फरवरी के अंत तक प्रयागराज में लगा था। 

    5G नेटवर्क के प्रदर्शन में जियो सबसे आगे रहा, Jio की औसत डाउनलोड स्पीड 201.87 एमबीपीएस रही, उसके बाद एयरटेल 165.23 एमबीपीएस के साथ दूसरे नंबर पर रहा। महाकुंभ में रिलायंस जियो के 5जी नेटवर्क की औसत डाउनलोड स्पीड एयरटेल से करीब 36 एमबीपीएस अधिक रही। भारत में जियो और एयरटेल ही 5जी सेवाएं देते हैं। महाकुंभ क्षेत्र में 5जी नेटवर्क की उपलब्धता के मामले में भी जियो ने बाजी मारी, मेला ग्राउंड में जियो के 5जी नेटवर्क की उपलब्धता 89.9% रही जो एयरटेल की 42.4% की उपलब्धता से दोगुना से भी ज्यादा थी। मतलब Jio जी नेटवर्क अधिक ग्राहकों को उपलब्ध था, जिससे उसके उपयोगकर्ताओं को बेहतर कवरेज और कनेक्टिविटी मिली।

    महाकुंभ के दौरान भीड़भाड़ के बावजूद 5G नेटवर्क ने 4G के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन किया। 5G डाउनलोड स्पीड जनवरी की शुरुआत में 259.67 एमबीपीएस पर थी, जो 26 जनवरी वाले दिन गिरकर 151.09 एमबीपीएस पर आ गई थी, लेकिन मेला खत्म होने तक वापस 206.82 एमबीपीएस पर पहुंच गई। भारी भीड़भाड़ के दौरान भी ब्राउज़िंग और वीडियो प्लेबैक में कोई खास देरी नही हुई।

    Read also: झारखंड में होली को लेकर लगातार इतने दिनों की छुट्टी…जानें DETAILS

    Read also:Jharkhand बजट सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही में उठे ये मुद्दे…

    Read also:JHARKHAND के इन जिलों को रेल नेटवर्क से जोड़ने की तैयारी

    Airtel Delhi Jio News News Update
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलखी एगरोल समेत कई प्रतिष्ठानों पर लगा जुर्माना, घटिया सामान बेचने का है आरोप
    Next Article राष्ट्र धर्म रक्षा मंच ने होली को लेकर SSP से किया यह आग्रह…

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    क्या बदला इस छात्र आंदोलन से?

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आपकी EMI बढ़ेगी या घटेगी? RBI की ब्याज दर को लेकर आया बड़ा अनुमान

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    LGBTQ समाज का हिस्सा, उन्हें सम्मान और समान स्थान मिलना चाहिए: मोहन भागवत

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    असहमति के लिए सार्वजनिक जगह सिकुड़ रही: जस्टिस उज्जल भुइयां

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रल्हाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सरकार झुकी, CJP की मांगें मानीं; जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, प्रदर्शनकारियों से घर लौटने की अपील

    July 25, 2026
    Latest Posts

    क्या बदला इस छात्र आंदोलन से?

    July 27, 2026

    आपकी EMI बढ़ेगी या घटेगी? RBI की ब्याज दर को लेकर आया बड़ा अनुमान

    July 27, 2026

    1939 से आज तक… कैसे भारत की सबसे बड़ी सुरक्षा ढाल बनी सीआरपीएफ

    July 27, 2026

    LGBTQ समाज का हिस्सा, उन्हें सम्मान और समान स्थान मिलना चाहिए: मोहन भागवत

    July 27, 2026

    झारखंड: JPSC घोटाला, ट्रांसफर होने के बावजूद श्वेता कुमारी करती थी परीक्षा नियंत्रक का काम

    July 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.