Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»राष्ट्र धर्म रक्षा मंच ने होली को लेकर SSP से किया यह आग्रह…
    झारखंड

    राष्ट्र धर्म रक्षा मंच ने होली को लेकर SSP से किया यह आग्रह…

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMarch 11, 2025Updated:March 11, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    राष्ट्र
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : राष्ट्र धर्म रक्षा मंच का एक प्रतिनिधिमंडल संयोजक अमृतेश पाठक के नेतृत्व में आज यानि 11 मार्च 2025 को रांची के DIG सह SSP चंदन कुमार सिन्हा के नाम एक पत्र सौंपा। पत्र में आने वाले होली के त्योहार में अश्लील गाने बजाने और नाचने तथा शराब पीकर तेज रफ्तार गाड़ी चलाने हुड़दंग मचाने जैसी घटनाओं पर रोक लगाने तथा कठोर कानूनी कार्रवाई को लेकर दिशा निर्देश जारी करने के संदर्भ आग्रह किया गया है।

    मौके पर अमृतेश पाठक ने कहा कि हरेक साल की तरह इस साल भी 14 मार्च को रंग , प्रेम और उल्लास का पर्व होली मनाया जाएगा। सभ्य समाज में पर्व त्यौहार देवी-देवताओं का पूजन हमेशा से एक भाव और सलीका का विषय रहा है। लेकिन सभ्य समाज ने ऐसा महसूस किया है कि मुठ्ठी भर असभ्य और असमाजिक तत्व सार्वजनिक रूप से अश्लील हरकतें करते हैं अश्लील गाने बजाते हैं उसपर अश्लील तरीके से नाचते हैं। शराब व अन्य नशीले पदार्थों का सेवन कर बेखौफ होकर गाली गलौज करते हुए गली मोहल्ले में घुमते है। कई बार मारपीट, छेड़छाड़ और अन्य अपराधिक घटनाओं को भी अंजाम देते हैं। इस प्रकार से होली समेत किसी भी प्रकार के पर्व त्यौहार का न सिर्फ मतलब खत्म हो जाता है बल्कि धीरे धीरे इससे डर और विरक्ति होने लगती है।

    वर्तमान समय में अश्लील द्विअर्थी गानों की धुन पर अश्लील नाच से महिलाओं के गरिमा और बच्चों के मनोवृत्ति पर गहरा उल्टा प्रभाव स्पष्ट रूप से देखा और महसूस किया जा सकता है। ऐसी ही परिस्थितियों को देखते हुए हाल के दिनों में बिहार सरकार ने एक कठोर सरकारी आदेश भी जारी किया है। इस प्रकार के आदेश और उस आदेश के कठोर पालन से जनता का सरकार, पुलिस और प्रशासन के प्रति विश्वास और खुद के सुरक्षित होने का ऐहसास होता है। उपरोक्त विषय को अति गंभीर और संवेदनशील मानते हुए आपसे आग्रह है कि कठोर दिशानिर्देश जारी करने के साथ ही होली के दिन सार्वजनिक रूप से अश्लील गाने बजाने और नाचने तथा शराब पीकर हुड़दंग मचाने आदि पर रोक लगाने की कठोरतम कार्यवाही करने की कृपा करें।

    इस प्रतिनिधिमंडल में प्रकाश सिंह, रेणुका तिवारी, पूजा चौहान, लक्ष्मी उरांव ,किशोर मगापात्रा आदि शामिल थे।

    Also Read : महाकुंभ में जियो की 5G स्पीड एयरटेल से बेहतर,पढ़ें पूरी रिपोर्ट… 

    11 मार्च 2025 2025 Convenor Amresh Pathak creating ruckus dancing delegation driving fast cars while drinking alcohol Holi festival issuing directives March 11 obscene songs preventing ranchi Rashtr Dharma Raksha Manch senior superintendent of police strict legal action submitted letter अश्लील गाने कठोर कानूनी कार्रवाई दिशा-निर्देश नाचने पत्र सौंपा प्रतिनिधिमंडल रांची राष्ट्र धर्म रक्षा मंच रोक लगाने वरीय पुलिस अधीक्षक शराब पीकर तेज रफ्तार गाड़ी चलाना संयोजक अमृतेश पाठक हुड़दंग मचाना होली त्योहार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमहाकुंभ में जियो की 5G स्पीड एयरटेल से बेहतर,पढ़ें पूरी रिपोर्ट… 
    Next Article सिगरेट के चलते दुकानदार की बीवी पर चलाई थी गोली, तीन धराये

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में चक्रवात अर्नब का असर, कई जिलों में बारिश; आंध्र प्रदेश में सड़कें क्षतिग्रस्त

    October 28, 2026
    झारखंड

    हजारीबाग प्रशासन ने लगाया नो-एंट्री, चतरा में भारी वाहनों पर कार्रवाई का इंतजार

    October 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार MLC चुनाव: पटना स्नातक सीट पर नीरज कुमार की जीत, अनंत सिंह ने मानी हार; बोले- नीरज को बधाई नहीं देंगे

    October 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव ब्रेकिंग: पर्यावरण संरक्षण के लिए राजीव लोचन बक्शी की पहल, दीपावली से लेकर छठ, क्रिसमस और नव वर्ष तक पटाखा जलाने का समय निर्धारित

    October 28, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव इंवेस्टिगेशन भाग-2: कोई कबाड़ी खरीद रहा, कोई है दर्जी, तो कोई बना जमीन कारोबारी, पड़ताल अल-कायदा इन इंडियन सब कॉन्टिनेंट के 44 संदिग्ध, आरोपी व जेल में बंद तथाकथित आतंकियों की

    October 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड कैबिनेट के फैसले: दैनिक वेतनभोगियों को पेंशन, सेवा नियमितीकरण और मानदेय में संशोधन

    October 27, 2026
    Latest Posts

    झारखंड में चक्रवात अर्नब का असर, कई जिलों में बारिश; आंध्र प्रदेश में सड़कें क्षतिग्रस्त

    October 28, 2026

    हजारीबाग प्रशासन ने लगाया नो-एंट्री, चतरा में भारी वाहनों पर कार्रवाई का इंतजार

    October 28, 2026

    बिहार MLC चुनाव: पटना स्नातक सीट पर नीरज कुमार की जीत, अनंत सिंह ने मानी हार; बोले- नीरज को बधाई नहीं देंगे

    October 28, 2026

    जोहार लाइव ब्रेकिंग: पर्यावरण संरक्षण के लिए राजीव लोचन बक्शी की पहल, दीपावली से लेकर छठ, क्रिसमस और नव वर्ष तक पटाखा जलाने का समय निर्धारित

    October 28, 2026

    जोहार लाइव इंवेस्टिगेशन भाग-2: कोई कबाड़ी खरीद रहा, कोई है दर्जी, तो कोई बना जमीन कारोबारी, पड़ताल अल-कायदा इन इंडियन सब कॉन्टिनेंट के 44 संदिग्ध, आरोपी व जेल में बंद तथाकथित आतंकियों की

    October 28, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.