Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»सिगरेट के चलते दुकानदार की बीवी पर चलाई थी गोली, तीन धराये
    जोहार ब्रेकिंग

    सिगरेट के चलते दुकानदार की बीवी पर चलाई थी गोली, तीन धराये

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMarch 11, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    दुकानदार
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Garhwa : राशन दुकानदार की बीवी को टारगेट कर गोली चलाने के इल्जाम में तीन संदेही गुनहगारों को पुलिस ने दबोचा है। धराये लोगों के नाम अमन कुमार विश्वकर्मा, संदीप चंद्रवंशी और मंटू विश्वकर्मा उर्फ मंटू कुमार विश्वकर्मा बताये गये। इनके पास से एक 7.65 एमएम पिस्टल, चार जिंदा गोलियां, फायर किया हुआ एक खोखा और लूटा गया मोबाइल फोन जब्त किया गया है। सिगरेट सुलगाने के बाद पैसे देने को लेकर हुए लफड़े में राशन दुकानदार रामदास चौधरी की बीवी लालो देवी पर जानलेवा हमला किया गया था। इस बात का खुलासा आज यानी मंगलवार को गढ़वा पुलिस कप्तान दीपक कुमार पांडेय ने किया।

    SP दीपक कुमार पांडेय ने मीडिया को बताया कि बीते सोमवार यानी 10 मार्च की शाम के करीब 4:45 बजे संदीप चंद्रवंशी और मंटू विश्वकर्मा रामदास चौधरी की दुकान पर पहुंचे। दुकान में रामदास की पत्नी लालो देवी मौजूद थी। दोनों लड़कों ने दुकान से सिगरेट ली और उसे सुलगा लिया। जब पैसे देने की बारी आई तो लफड़ा करने लगे। इस पर दुकान के मालिक रामदास चौधरी ने दोनों को डांट-डपट कर वहां से भगा दिया। डांटने के बाद संदीप और मंटू अपमानित महसूस करने लगे। दोनों का गुस्सा उबाल पर आ गया। इसके बाद दोनों लोग अपने साथी अमन विश्वकर्मा के साथ देर शाम फिर से उसी दुकान पर पहुंचे और वहां मौजूद लालो देवी को टारेगट कर गोली चला दी। गनीमत रही कि लालो देवी बच गयी और गोली पीछे की दीवार पर जा लगी। फायरिंग करने के बाद दुकान में मौजूद लालो देवी की बेटी का मोबाइल फोन भी इन तीनों संदेही गुनहगारों ने छीन लिया और फरार हो गये। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी। लाले देवी के बयान पर कांडी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी। गढ़वा पुलिस कप्तान दीपक कुमार पांडेय के निर्देश पर गढ़वा SDPO नीरज कुमार की देखरेख में टीम गठित की गयी। गठित टीम ने स्पॉट का जायजा लिया, साक्ष्य जुटाये और उन्हीं साक्ष्यों के आधार पर छापेमार कर तीनों संदेहियों को उठा लिया। धराये तीनों लड़कों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। वहीं, पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

    Also Read : गांधीनगर थाना का ASI अजय प्रसाद घूस लेते गिरफ्तार

    राशन दुकानदार की बीवी पर गोली चलाने वाले तीन धराये
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराष्ट्र धर्म रक्षा मंच ने होली को लेकर SSP से किया यह आग्रह…
    Next Article राज्य की विधि-व्यवस्था को लेकर सीएम हेमंत सोरेन करेंगे बैठक, कब और कहां… जानिये

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    वॉर इंजरी पेंशन पर केंद्र की नहीं चली, सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व सैनिक के हक में सुनाया फैसला

    October 28, 2026
    झारखंड

    बच्चों के पुनर्वास से लेकर उनके अधिकारों तक, CWC सदस्यों को दिया गया प्रशिक्षण

    October 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में 7 साल में करीब तीन गुनी हुईं एमबीबीएस सीटें, 580 से बढ़कर 1,650 पहुंचीं

    October 28, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव इंवेस्टिगेशन भाग-2: कोई कबाड़ी खरीद रहा, कोई है दर्जी, तो कोई बना जमीन कारोबारी, पड़ताल अल-कायदा इन इंडियन सब कॉन्टिनेंट के 44 संदिग्ध, आरोपी व जेल में बंद तथाकथित आतंकियों की

    October 28, 2026
    क्राइम

    झारखंड : JTET से पहले सिमडेगा में पुलिस का सर्च ऑपरेशन, होटल-लॉज की हुई जांच

    October 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Johar Live Impact: सहायक कारापाल अभ्यर्थियों को राहत, शारीरिक परीक्षा की तारीख बदली, तैयारी के लिए मिला अतिरिक्त समय

    October 28, 2026
    Latest Posts

    वॉर इंजरी पेंशन पर केंद्र की नहीं चली, सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व सैनिक के हक में सुनाया फैसला

    October 28, 2026

    झारखंड : चतरा पुलिस ने जब्त की 164 किलो गांजा, तस्करी वाला लग्जरी कार बरामद; तीन आरोपी फरार

    October 28, 2026

    बच्चों के पुनर्वास से लेकर उनके अधिकारों तक, CWC सदस्यों को दिया गया प्रशिक्षण

    October 28, 2026

    झारखंड में 7 साल में करीब तीन गुनी हुईं एमबीबीएस सीटें, 580 से बढ़कर 1,650 पहुंचीं

    October 28, 2026

    जोहार लाइव इंवेस्टिगेशन भाग-2: कोई कबाड़ी खरीद रहा, कोई है दर्जी, तो कोई बना जमीन कारोबारी, पड़ताल अल-कायदा इन इंडियन सब कॉन्टिनेंट के 44 संदिग्ध, आरोपी व जेल में बंद तथाकथित आतंकियों की

    October 28, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.