Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»चलते-चलते दो हिस्सों में बंट गयी यह एक्सप्रेस ट्रेन, मची चीख पुकार
    ट्रेंडिंग

    चलते-चलते दो हिस्सों में बंट गयी यह एक्सप्रेस ट्रेन, मची चीख पुकार

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMarch 4, 2025Updated:March 4, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    जंक्शन
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Uttar Pradesh : यूपी के चंदौली में बीती रात एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया. दरअसल, यहां आनंद विहार से पुरी जा रही नंदन कानन एक्सप्रेस (12876) का कपलिंग टूटने से ट्रेन दो हिस्सों में बंट गई. घटना डीडीयू जंक्शन से महज 6 किलोमीटर आगे हुई, जब ट्रेन धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रही थी. जानकारी के अनुसार, ट्रेन पहले से ही तीन घंटे लेट थी और रात 9:30 बजे डीडीयू जंक्शन से चली थी. स्टेशन से कुछ दूर पहुंचते ही यात्रियों ने अचानक झटके महसूस किए और ट्रेन रुक गई. जब देखा गया तो पता चला कि स्लीपर कोच S4 का कपलिंग टूट गया है, जिससे ट्रेन दो हिस्सों में बंट गई.

    #WATCH | चंदोली, उत्तर प्रदेश: आनंद विहार से पुरी जा रही 12876 नंदन कानन एक्सप्रेस ट्रेन, स्लीपर S4 बोगी का कपलिंग टूटने से दो हिस्सों में बंटी। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। pic.twitter.com/VnPdapE47b

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) March 4, 2025

    जैसे ही घटना की जानकारी कंट्रोल रूम को मिली, रेलवे अधिकारी और तकनीशियन मौके पर पहुंचे. ट्रेन का अगला हिस्सा, जिसमें इंजन और छह बोगियां थीं, करीब 200 मीटर आगे निकल गया था, जबकि पीछे की 15 बोगियां पटरी पर ही छूट गईं. हादसे के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई. कुछ लोग घबराकर ट्रेन से उतर गए तो कुछ ने अधिकारियों से मदद की गुहार लगाई. हालांकि, राहत की बात ये रही कि किसी यात्री को कोई नुकसान नहीं हुआ.

    मरम्मत के बाद ट्रेन को किया गया रवाना

    रेलवे इंजीनियरों ने तुरंत कार्रवाई शुरू की. S4 बोगी को ट्रेन से अलग कर यात्रियों को दूसरी बोगियों में शिफ्ट किया गया. घंटों की मेहनत के बाद ट्रेन को दोबारा जोड़ा गया और रात करीब 2 बजे इसे पुरी के लिए रवाना किया गया. रेलवे प्रशासन ने कहा कि इस घटना की जांच की जाएगी ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके.

    Also Read :सागर धनखड़ हत्याकांड मामले में रेसलर सुशील कुमार को मिली जमानत

    Also Read :दिलीप जायसवाल बने बिहार BJP के नये प्रदेश अध्यक्ष

    Also Read :क्या मोहम्मद सिराज को डेट कर रही हैं तारक मेहता की ये एक्ट्रेस! खुद बताई पूरी बात… 

    Also Read :ईचागढ़ में डम्प 17500 CFT अवैध बालू जब्त

    12876 6 kilometers 6 किलोमीटर 9:30 PM Chandauli coupling break coupling breaking DDJ Junction departure from station feeling jerks gaining speed Nandan Kanan Express sleeper coach S4 three hours late train accident train split into two parts train stopping Up कपलिंग टूटना चंदौली झटके महसूस करना ट्रेन दो हिस्सों में बंट गई ट्रेन रुकना डीडीयू जंक्शन तीन घंटे लेट नंदन कानन एक्सप्रेस यूपी रफ्तार पकड़ना रात 9:30 रेल हादसा स्टेशन से रवाना स्लीपर कोच S4
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची में पुलिसिंग से पब्लिक गदगद… जानें कुछ मामले
    Next Article ED के इस मामले में राज्य सरकार को जवाब दाखिल करने के लिए मिला वक्त

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC विवाद: छात्रों की लड़ाई में उतरे जयराम महतो, 9 अगस्त को करेंगे निर्जला अनशन

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    स्याही फेंक जाने के बाद नेहा बोरा ने क्या कहा.. ?

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : ‘मन की बात से नहीं, रोजगार से बनेगी बात’, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की का बीजेपी पर साधा निशाना

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड छात्र प्रदर्शन : विधानसभा मार्च के दौरान AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर फेंकी गई स्याही, आरोपी गिरफ्तार

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : छात्र आंदोलन पर CM का बड़ा बयान, बोले- छात्रों से बात करने के लिए तैयार

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    National Handloom Day 2026 : बनारसी से तसर तक, जानिए क्यों भारत की असली पहचान है हथकरघा

    August 7, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: हजारीबाग में अपराधी-पुलिस के बीच मुठभेड़, पैर में लगी गोली व हथियार-बम बरामद

    August 8, 2026

    झारखंड: डालमिया, हिंडाल्को जैसी दिग्गजों को मिले चतरा के 8 कोल ब्लॉक, लेकिन 1 टन कोयला भी नहीं निकला

    August 8, 2026

    झारखंड: जलवायु परिवर्तन सबसे बड़ी चुनौती, हर नागरिक लगाए एक पौधा – हेमन्त सोरेन

    August 7, 2026

    झारखंड: सरकार-छात्र वार्ता का पहला दौर समाप्त, बोले छात्र- बातचीत जारी रहेगी

    August 7, 2026

    झारखंड: महज 12 घंटे में डबल मर्डर का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

    August 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.