Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    31 Oct, 2025 ♦ 4:25 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जामताड़ा»पुलिस अधीक्षक ने वज्रगृह सह मतगणना केंद्र का किया निरीक्षण, सुरक्षा को लेकर दिए आवश्यक निर्देश
    जामताड़ा

    पुलिस अधीक्षक ने वज्रगृह सह मतगणना केंद्र का किया निरीक्षण, सुरक्षा को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

    Pushpa KumariBy Pushpa KumariNovember 22, 2024Updated:November 22, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जामताड़ा: शनिवार को विधानसभा चुनाव के निमित्त प्रत्याशियों के भाग्य का पिटारा खुलने वाला है. इसके तहत प्रशासन की तैयारी भी अपने अंतिम चरण में है. मतगणना केंद्र के चारों तरफ चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया गया है. अर्ध सैनिक बल और राज्य पुलिस के जवान 24 घंटा पहरा दे रहे हैं. शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक एहतेशाम वकारिब ने मतगणना केंद्र का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक ने वहां पर उपस्थित सभी पुलिसकर्मियों को संबोधित करते हुए मतगणना केंद्र में सुरक्षा को लेकर कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. मतगणना केंद्र के अंदर आने जाने वालों की कड़ी निगरानी और जांच करने को कहा गया. साथ ही विशेष रूप से ध्यान रखने के लिए कहा गया कि कोई भी ऐसे व्यक्ति का प्रवेश नहीं हो सके जो अंदर आने के लिए प्राधिकृत नहीं है. मतदान केंद्र के बाहर हजारों की संख्या में आम लोग, पार्टी कार्यकर्ता, समर्थक और प्रशंसक जमा होंगे, जिसके लिए भी सुरक्षा व्यवस्था के विशेष इंतजाम किए गए हैं. मुख्य मार्ग से लेकर मतगणना केंद्र तक जगह-जगह बैरियर लगाकर भीड़ को मतगणना केंद्र से दूर रखने का निर्देश दिया गया.

    मतगणना केंद्र से मुख्य सड़क तक रास्ता जाम नहीं हो इसके लिए भी विशेष रूप से निर्देश दिए गए. इस मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रकाश आनंद लागोरी, डीएसपी मुख्यालय संजय कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी और कर्म में उपस्थित थे.

    इंतजाम कड़ी निगरानी जायजा लिया. दिशा-निर्देश निरीक्षण पुलिस पुलिसकर्मियों मतगणना केंद्र व्यक्ति सड़क सुरक्षा व्यवस्था
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार का अपराधी रातू में लोडेड हथियार के साथ गिरफ्तार, घटना से पूर्व पुलिस ने तिलता से पकड़ा
    Next Article मतगणना दिवस के लिए दंडाधिकारी और पुलिस अधिकारियों को दिए गए दिशा-निर्देश

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    Pratibimb App व Dial-1930 की समीक्षा आज, इन जिलों के SSP-SP को निर्देश

    October 31, 2025
    झारखंड

    पाकुड़ में तूफान मोंथा से फसलों को भारी नुकसान, किसानों में चिंता की लहर…

    October 30, 2025
    चाईबासा

    स्वास्थ्य मंत्री ने किया चाईबासा सदर अस्पताल का निरीक्षण, कहा– स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

    October 30, 2025
    Latest Posts

    Pratibimb App व Dial-1930 की समीक्षा आज, इन जिलों के SSP-SP को निर्देश

    October 31, 2025

    भारत ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया को हराकर महिला वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया

    October 30, 2025

    पाकुड़ में तूफान मोंथा से फसलों को भारी नुकसान, किसानों में चिंता की लहर…

    October 30, 2025

    स्वास्थ्य मंत्री ने किया चाईबासा सदर अस्पताल का निरीक्षण, कहा– स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

    October 30, 2025

    कांडी में इंटर पास युवक चला रहा था क्लिनिक, अचानक पहुंचे एसडीएम और फिर…

    October 30, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.