Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»पुलिस अधीक्षक ने वज्रगृह सह मतगणना केंद्र का किया निरीक्षण, सुरक्षा को लेकर दिए आवश्यक निर्देश
    झारखंड

    पुलिस अधीक्षक ने वज्रगृह सह मतगणना केंद्र का किया निरीक्षण, सुरक्षा को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

    Team JoharBy Team JoharNovember 22, 2024Updated:November 22, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जामताड़ा: शनिवार को विधानसभा चुनाव के निमित्त प्रत्याशियों के भाग्य का पिटारा खुलने वाला है. इसके तहत प्रशासन की तैयारी भी अपने अंतिम चरण में है. मतगणना केंद्र के चारों तरफ चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया गया है. अर्ध सैनिक बल और राज्य पुलिस के जवान 24 घंटा पहरा दे रहे हैं. शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक एहतेशाम वकारिब ने मतगणना केंद्र का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक ने वहां पर उपस्थित सभी पुलिसकर्मियों को संबोधित करते हुए मतगणना केंद्र में सुरक्षा को लेकर कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. मतगणना केंद्र के अंदर आने जाने वालों की कड़ी निगरानी और जांच करने को कहा गया. साथ ही विशेष रूप से ध्यान रखने के लिए कहा गया कि कोई भी ऐसे व्यक्ति का प्रवेश नहीं हो सके जो अंदर आने के लिए प्राधिकृत नहीं है. मतदान केंद्र के बाहर हजारों की संख्या में आम लोग, पार्टी कार्यकर्ता, समर्थक और प्रशंसक जमा होंगे, जिसके लिए भी सुरक्षा व्यवस्था के विशेष इंतजाम किए गए हैं. मुख्य मार्ग से लेकर मतगणना केंद्र तक जगह-जगह बैरियर लगाकर भीड़ को मतगणना केंद्र से दूर रखने का निर्देश दिया गया.

    मतगणना केंद्र से मुख्य सड़क तक रास्ता जाम नहीं हो इसके लिए भी विशेष रूप से निर्देश दिए गए. इस मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रकाश आनंद लागोरी, डीएसपी मुख्यालय संजय कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी और कर्म में उपस्थित थे.

    इंतजाम कड़ी निगरानी जायजा लिया. दिशा-निर्देश निरीक्षण पुलिस पुलिसकर्मियों मतगणना केंद्र व्यक्ति सड़क सुरक्षा व्यवस्था
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार का अपराधी रातू में लोडेड हथियार के साथ गिरफ्तार, घटना से पूर्व पुलिस ने तिलता से पकड़ा
    Next Article मतगणना दिवस के लिए दंडाधिकारी और पुलिस अधिकारियों को दिए गए दिशा-निर्देश

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जामताड़ा : सदर अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल, ओपीडी ठप, बिना भर्ती लौटी गर्भवती

    July 17, 2026
    क्राइम

    धनबादः नवोदय विद्यालय के छात्र की तीन घंटों तक बेल्ट से पिटाई, हालत गंभीर

    July 17, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.