Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»मतगणना दिवस के लिए दंडाधिकारी और पुलिस अधिकारियों को दिए गए दिशा-निर्देश
    झारखंड

    मतगणना दिवस के लिए दंडाधिकारी और पुलिस अधिकारियों को दिए गए दिशा-निर्देश

    Team JoharBy Team JoharNovember 22, 2024Updated:November 22, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पाकुड़: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार द्वारा बाजार समिति पाकुड़ में कल होने वाले मतगणना को लेकर दण्डाधिकारी व पुलिस पदाधिकारियों की ब्रीफिंग की गई. प्रतिनियुक्त सभी दण्डाधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे बिना प्रवेश पत्र के तथा मोबाईल फोन, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट या किसी ज्वलनशील पदार्थ के साथ किसी भी परिस्थिति में किसी भी व्यक्ति को मतगणना हॉल के अन्दर प्रवेश नहीं करने देंगे. सभी दण्डाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों का यह दायित्व होगा कि प्रतिनियुक्त स्थल पर भीड़-भाड़ न हो साथ ही पास वाले व्यक्ति ही सुगमतापूर्वक मतगणना केन्द्र में प्रवेश पा सकें. 

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि विधानसभा निर्वाचन के मतगणना के मद्देनजर सभी पदाधिकारी एवं कर्मी की जिम्मेदारी है कि वे आपस में मिलकर एक टीम के रूप में काम करते हुए निष्पक्ष व शांतिपूर्ण माहौल में मतगणना सम्पन्न कराने हेतु विधि व्यवस्था बनाये रखने हेतु हर संभव प्रयास करेंगे. साथ ही सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल एवं कर्मी ससमय प्रतिनियुक्त स्थल पर योगदान देंगे. सम्पूर्ण मतगणना अवधि में गोपनीयता भंग न हो इसको लेकर किसी भी परिस्थिति में ईवीएम डिस्प्ले का फोटो लेना या वीडियो रिकॉर्डिंग करना पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा.

    पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने कहा कि मतगणना को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम रहेंगे. मतगणना के दिन सभी दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी को अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया. किसी भी आपात स्थिति से निपटने एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु दंगा निरोधी दस्ता, वज्रवाहन, बॉडी प्रोटेक्टर, हेलमेट, लाठी, अनुगेस आदि सुरक्षा उपकरण के साथ क्यूआरटी की प्रतिनियुक्त रहेगी. मतगणना के दिन सभी थाना प्रभारी को अपने क्षेत्र में सघन पेट्रोलिंग करने एवं विधि-व्यवस्था सामान्य बनाये रखने को लेकर निर्देशित किया गया.

     

     

    इलेक्ट्रॉनिक ईवीएम डिस्प्ले कार्रवाई दंडाधिकारी पदाधिकारी पुलिस प्रतिनियुक्त प्रभात कुमार मतगणना मनीष कुमार वज्रवाहन विधानसभा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपुलिस अधीक्षक ने वज्रगृह सह मतगणना केंद्र का किया निरीक्षण, सुरक्षा को लेकर दिए आवश्यक निर्देश
    Next Article Jharkhand Election Result 2024 : झारखंड में मतगणना शुरू, सबसे पहले पोस्टल बैलेट की काउंटिंग, सबकी नजरें हॉट सीटों पर टिकीं

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : रांची का बदलेगा पूरा शहरी ढांचा, CM हेमंत ने हर वार्ड में वेंडर मार्केट बनाने का दिया निर्देश

    September 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मतदाता पंजीकरण और वोटर लिस्ट पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन, पहले दिन पैनल चर्चा समेत छह तकनीकी सत्र

    September 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फेस अटेंडेंस से वेतन जोड़ने के फरमान पर भड़के रिम्स के जूनियर डॉक्टर, डीन को थमाया विरोध का ज्ञापन

    September 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड हाईकोर्ट : विभागीय परीक्षा से बने दरोगाओं के प्रमोशन पर क्यों लगी रोक? समझिए 2017 के दो विज्ञापनों का पूरा खेल

    September 2, 2026
    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जिस एजेंसी को जेपीएससी एग्जाम का काम ही नहीं मिला, उसने कंडक्ट करा दिए 10 एग्जाम

    September 2, 2026
    JPSC / JSSC

    जेपीएससी-जेएसएससीः कोर्ट स्टे में फंसे 1932 कर्मचारी, सिर्फ हाजिरी बना रहे, न काम न सैलरी; कार्मिक सचिव 14 दिन से छुट्टी पर

    September 2, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : रांची का बदलेगा पूरा शहरी ढांचा, CM हेमंत ने हर वार्ड में वेंडर मार्केट बनाने का दिया निर्देश

    September 2, 2026

    झारखंड : मतदाता पंजीकरण और वोटर लिस्ट पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन, पहले दिन पैनल चर्चा समेत छह तकनीकी सत्र

    September 2, 2026

    फेस अटेंडेंस से वेतन जोड़ने के फरमान पर भड़के रिम्स के जूनियर डॉक्टर, डीन को थमाया विरोध का ज्ञापन

    September 2, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट : विभागीय परीक्षा से बने दरोगाओं के प्रमोशन पर क्यों लगी रोक? समझिए 2017 के दो विज्ञापनों का पूरा खेल

    September 2, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जिस एजेंसी को जेपीएससी एग्जाम का काम ही नहीं मिला, उसने कंडक्ट करा दिए 10 एग्जाम

    September 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.