Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    12 May, 2026 ♦ 4:08 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»खेल»टी-20 विश्व कप आयोजित होगा या स्थगित, अटकलें तेज
    खेल

    टी-20 विश्व कप आयोजित होगा या स्थगित, अटकलें तेज

    Team JoharBy Team JoharMay 28, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    दुबई। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने इस साल अक्टूबर-नवम्बर में ऑस्ट्रेलिया में टी-20 विश्व कप क्रिकेट टूर्नामेंट को स्थगित करने की खबरों को खारिज कर दिया है। लेकिन इस बात की भी अटकलें तेज हैं कि कोरोना वायरस के कारण टूर्नामेंट को 2022 तक स्थगित किया जा सकता है।

    भारत में मीडिया में ऐसी खबरें हैं कि आईसीसी के सदस्यों के बीच इस बात को लेकर सहमति बनी है कि इस वर्ष होने टी-20 विश्व कप को वैश्विक महामारी बन चुके कोरोना वायरस के कारण वर्ष 2022 तक स्थगित किया जा सकता है। इस बात को लेकर आईसीसी बोर्ड की गुरूवार को होने वाली बैठक में कोई फैसला होगा।

    आईसीसी बोर्ड की बैठक में कोरोना के कारण उत्पन्न स्थिति से क्रिकेट के प्रभावित होने और विश्व कप के भविष्य पर विचार किया जाएगा। विश्व कप को ऑस्ट्रेलिया में 18 अक्टूबर से 15 नवम्बर तक खेला जाना है।

    आईसीसी का हालांकि कहना है कि उसने टी-20 विश्व कप को स्थगित करने के बारे में कोई निर्णय नहीं लिया है और ऑस्ट्रेलिया में इसकी तैयारियां चल रही हैं।

    आईसीसी सदस्य कोरोना वायरस के कारण विभिन्न विकल्पों पर विचार कर रहे हैं जिसमें इसे 2021 के शुरू में आयोजित कराने से लेकर 2022 में आयोजित करने के विकल्प शामिल हैं। आईसीसी बोर्ड के एक सीनियर अधिकारी के अनुसार कोरोना के कारण इस साल विश्व कप आयोजित करना काफी मुश्किल होगा।

    हालांकि गुरूवार को कोई आधिकारिक घोषणा होने की संभावना मुश्किल लगती है। लेकिन मेजबान और प्रसारकों के हितों को देखते आईसीसी को जल्द ही फैसला करना होगा।

    यदि ऑस्ट्रेलिया में विश्व कप स्थगित होता है तो उस समय आईपीएल के 13वें संस्करण को आयोजित करने का रास्ता खुल सकता है। आईपीएल को कोरोना के कारण अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया है जबकि यह 29 मार्च से शुरू होना था। यदि इस साल आईपीएल नहीं होता है तो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को चार हजार करोड़ रुपये का नुकसान हो सकता है।

    BCCI Latest news Online news Sports new T-20
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleआईसीसी के चेयरमैन भारत के शशांक मनोहर कार्यकाल समाप्त होने पर छोड़ेंगे पद
    Next Article नेपाल की गतिविधियों को सावधानीपूर्वक देख रहा है भारत

    Related Posts

    झारखंड

    बोकारो में नशा तस्करों पर पुलिस का वार, बिहार भेजे जाने से पहले 47 किलो गांजा जब्त

    May 11, 2026
    झारखंड

    रांची के वार्ड 5 और 6 की बदलेगी तस्वीर, विधायक-मेयर ने 4 विकास योजनाओं का किया शिलान्यास

    May 11, 2026
    झारखंड

    देवघर में स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा ऐलान- हर जिला अस्पताल में खुलेगा बेबी वार्ड

    May 11, 2026
    Latest Posts

    रेड रिबन बांध युवा अधिवक्ताओं ने जताया विरोध, बोले- सम्मान और सुरक्षित माहौल हमारा अधिकार

    May 11, 2026

    जामताड़ा के युवाओं ने किया रक्तदान, स्वास्थ्य मंत्री ने बढ़ाया उत्साह

    May 11, 2026

    हाई टेंशन तार की चपेट में झुलसे नाबालिग की इलाज के दौरान मौ’त

    May 11, 2026

    झारखंड ट्रेजरी घोटाला में भाजपा ने सरकार को घेरा, सीबीआई जांच और श्वेत पत्र जारी करने की मांग

    May 11, 2026

    हजारीबाग में यात्रियों से भरी ई-रिक्शा बरवां नदी में गिरी, 8 घायल

    May 11, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.