Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»हिंसक हुआ रास्ता विवाद, रिटायर्ड जीएम की पीट-पीटकर हत्या
    क्राइम

    हिंसक हुआ रास्ता विवाद, रिटायर्ड जीएम की पीट-पीटकर हत्या

    Team JoharBy Team JoharOctober 17, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    नईम
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    सहरसा : बिहार के सहरसा जिले में रास्ते को लेकर छिड़े विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें 67 वर्षीय जवाहर पासवान की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. मृतक उधोग विभाग के पूर्व महाप्रबंधक थे, और इस घटना ने उनके परिवार में कोहराम मचा दिया है. यह घटना बैजनाथपुर थाना क्षेत्र के खजुरी गांव में गुरुवार सुबह हुई.

    क्या है मामला

    जानकारी के अनुसार, जवाहर पासवान और रमेश पासवान के बीच रास्ते को लेकर कहासुनी हुई, जो बाद में मारपीट में बदल गई. विवाद उस समय गंभीर हुआ जब जवाहर पासवान गिरकर बेहोश हो गए. मारपीट में गभीर रूप से घायल जवाहर पासवान को परिजनों ने आनन-फानन में सहरसा सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

    परिवार ने पड़ोसियों पर लगाए आरोप

    मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि रमेश पासवान और उनके दोनों पुत्रों ने मिलकर इस मारपीट को अंजाम दिया. यह विवाद तब शुरू हुआ जब जवाहर ने रमेश को अपने दरवाजे से होकर आने-जाने से मना किया, क्योंकि उन्होंने कुछ निर्माण कार्य करवाया था. पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है और एफएसएल की टीम भी कार्रवाई में जुटी है. समाचार लिखे जाने तक पीड़ित पक्ष द्वारा पुलिस को कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई थी.

    पत्नी लड़ चुकी हैं मुखिया का चुनाव

    जवाहर पासवान की पत्नी, फुल कुमारी देवी, खजुरी पंचायत से मुखिया पद के लिए चुनाव लड़ चुकी हैं. उनके दो पुत्र मेडिकल की पढ़ाई कर रहे हैं, जबकि एक पुत्र इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद अपने पेट्रोल पंप की देखभाल करता है. इस मामले में आगे की कार्रवाई और जांच जारी है.

    Also Read: मानसून की विदाई के साथ ठंड ने दी दस्तक, सुबह-शाम गिरने लगा तापमान

    assault Baijnathpur beaten to death Bihar engineering family FSL Industries Department Jawahar Paswan Medical Student Mukhiya election Petrol Pump Phool Kumari Devi police investigation Ramesh Paswan road dispute Saharsa violent incident इंजीनियरिंग उधोग विभाग एफएसएल जवाहर पासवान परिजन पीट-पीटकर हत्या पुलिस जांच पेट्रोल पंप फुल कुमारी देवी बिहार बैजनाथपुर मारपीट मुखिया चुनाव मेडिकल छात्र रमेश पासवान रास्ता विवाद सहरसा हिंसक घटना
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleशेख हसीना के खिलाफ बांग्लादेश में अरेस्ट वारंट
    Next Article आदर्श आचार संहिता के पालन के लिए राजनीतिक दलों के साथ बैठक, डीसी ने दिए सख्त निर्देश

    Related Posts

    क्राइम

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026
    आदिवासी

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    क्राइम

    धनबादः नवोदय विद्यालय के छात्र की तीन घंटों तक बेल्ट से पिटाई, हालत गंभीर

    July 17, 2026
    क्राइम

    मिसिर बेसरा का करीबी 25 लाख इनामी अजय महतो गिरफ्तार, नक्सल नेटवर्क को बड़ा झटका

    July 17, 2026
    आदिवासी

    केरलम: बिचौलियों से मिली ठोकर, तो आदिवासी किसानों ने बना डाला अपना ब्रांड ‘अंजुनाड’

    July 17, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.