Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»बिहार सरकार ने दिलाया भरोसा, घर लौटने के इच्छुक प्रवासियों की वापसी तक चलती रहेगी ट्रेन
    बिहार

    बिहार सरकार ने दिलाया भरोसा, घर लौटने के इच्छुक प्रवासियों की वापसी तक चलती रहेगी ट्रेन

    Team JoharBy Team JoharMay 19, 2020No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    पटना। बिहार सरकार ने घर लौटने के इच्छुक सभी प्रवासी मजदूरों की वापसी तक देश के विभिन्न हिस्सों से ट्रेन चलाते रहने का भरोसा दिलाते हुए कहा कि अधिकतम क्षमता का इस्तेमाल कर हर दिन 50 से 60 ट्रेन चलाई जा रही हैं, जिसके कारण अब तक पांच लाख से अधिक कामगार लौट चुके हैं जबकि आठ लाख के आने का कार्यक्रम तय हो गया है।

    बिहार के परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल और सूचना एवं जनसंपर्क सचिव अनुपम कुमार ने आज यहां वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहां की प्रवासी मजदूरों को घर लौटने की चिंता से मुक्त करने के लिए सरकार हर संभव कदम उठा रही है । अब तक 320 ट्रेन के माध्यम से चार लाख 25 हजार और अन्य माध्यमों से 95 हजार लोग बिहार लौट चुके हैं । उन्होंने कहा कि 26 मई तक 505 ट्रेन से आठ लाख और लोगों के आने का कार्यक्रम तय हो चुका है ।

    श्री अग्रवाल ने कहा कि पहले पांच हजार लोग ट्रेनों से प्रतिदिन आ पा रहे थे लेकिन अब रेलवे की अधिकतम क्षमता का इस्तेमाल कर प्रतिदिन 70 से 75 हजार लोगों को लाया जा रहा है । अब हर दिन 50 से 60 ट्रेन देश के अलग-अलग हिस्सों से बिहार पहुंच रही है । उन्होंने घर लौटने के इच्छुक प्रवासी मजदूरों को आश्वस्त किया कि उनकी वापसी तक ट्रेन चलाई जाती रहेंगी और किसी को परेशान होने की जरूरत नहीं है, सरकार सभी का ख्याल रखेगी।

    #Bihar News Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article‘रेड जोन’ से जल्द बाहर हो सकती है रांची, अब केवल 13 कोविड एक्टिव केस
    Next Article कोरोना का कहर : भारत में संक्रमितों की संख्या 1 लाख के पार, अब तक 3,163 लोगों की मौत

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC विवाद: छात्रों की लड़ाई में उतरे जयराम महतो, 9 अगस्त को करेंगे निर्जला अनशन

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बांकीपुर उपचुनाव 2026: प्रशांत किशोर की सबसे बड़ी राजनीतिक जीत, लेकिन बिहार का फैसला नहीं

    August 4, 2026
    क्राइम

    रांची की फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से इकट्ठा किया साक्ष्य, मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में होगा बॉडी का पोस्टमार्टम

    August 3, 2026
    ट्रेंडिंग

    पश्चिम बंगाल : अभिषेक बनर्जी को हाई कोर्ट से राहत, अगली सुनवाई तक नहीं होगी कोई सख्त कार्रवाई

    July 30, 2026
    ट्रेंडिंग

    पंजाब : भगवंत मान को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, 2020 प्रदर्शन मामले में देना होगा जवाब

    July 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    टाइगर हिल से तिरंगे तक: कारगिल युद्ध की वो कहानी, जिसे हर भारतीय को जानना चाहिए

    July 26, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: छात्रों से CM बोले – परीक्षा में जहां दिक्कत है बताइए, सुधार हम करेंगे

    August 9, 2026

    झारखंड: विश्व आदिवासी दिवस पर CM हेमंत बोले- गड़बड़ी पकड़ ली है, युवाओं को न्याय मिलेगा

    August 9, 2026

    JPSC के तीनों सदस्यों ने दिया इस्तीफा, राज्यपाल को भेजा त्यागपत्र

    August 9, 2026

    झारखंड: गुमला में लूट की साजिश रचते कोरई गैंग के 11 आरोपी गिरफ्तार

    August 9, 2026

    झारखंड: विश्व आदिवासी दिवस पर जामताड़ा के गांधी मैदान में दिखी आदिवासी संस्कृति की झलक

    August 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.