Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»ट्रेनी डॉक्टर रेप-मर्डर मामले में सुप्रीम कोर्ट में आज होगी सुनवाई
    ट्रेंडिंग

    ट्रेनी डॉक्टर रेप-मर्डर मामले में सुप्रीम कोर्ट में आज होगी सुनवाई

    Team JoharBy Team JoharAugust 20, 2024Updated:August 20, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    कोलकाता : सुप्रीम कोर्ट में आज कोलकाता रेप मर्डर मामले की सुनवाई होगी.भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ इस मामले पर सुनवाई करेगी.देशभर के डॉक्टरों की निगाहें आज सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई पर टिकी है.पिछले कई दिनों से डॉक्टर देशव्यापी विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं.सरकार के आश्वासन से वे संतुष्ट नहीं है.ऐसे में सुप्रीम कोर्ट का फैसला अहम होगा.

    मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने इस मामले पर स्वत:संज्ञान लिया है.बताया जा रहा है कि इस मामले पर सुनवाई के लिए मंगलवार सुबह 10:30 बजे सुनवाई के लिए कॉज लिस्ट में सबसे ऊपर रखा गया है.इस बीच, पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और राष्ट्रीय नेताओं के साथ इस मुद्दे पर चर्चा करने के लिए दिल्ली पहुंचे हैं.

     

    सोमवार को राजभवन में रक्षाबंधन के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा, ‘पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र का पतन हो रहा है.यह नहीं चल सकता.आज हमें अपनी बेटियों और बहनों की रक्षा करने का संकल्प लेना होगा।’ ट्रेनी डॉक्टर के माता पिता ने प्रदर्शनकारियों को चुप कराने के कथित प्रयासों की आलोचना की और कहा कि वे पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा बलात्कार-हत्या मामले से निपटने के तरीके से निराश हैं.

    डॉक्टरों की हड़ताल के 10वें दिन देशभर में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुई.डॉक्टरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग के मद्देनजर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने केंद्रीय अस्पतालों में सुरक्षा तैनाती में 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है.वहीं, कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश पर मामले की जांच सीबीआई कर रही है.हालांकि, सीबीआई की ओर से भी इस मामले में अब तक कोई बड़ा खुलासा नहीं किया गया है.अब तक केवल एक ही आरोपी संजय को गिरफ्तार किया गया है.आरोपी संजय को पश्चिम बंगाल पुलिस ने ही गिरफ्तार किया था.

    आरोपी संजय कोलकाता डीवाई चंद्रचूड़ डॉक्टरों का विरोध पश्चिम बंगाल ममता बनर्जी मर्डर मुख्य न्यायाधीश राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रेप सीबीआई सीवी आनंद बोस सुप्रीम कोर्ट सुरक्षा तैनाती स्वास्थ्य सेवाएं हड़ताल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article20 अगस्त का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
    Next Article झारखंड विधानसभा चुनाव में आदिवासी सीटों पर BJP की जीत की रणनीति, दिग्गज नेताओं को उतारने की तैयारी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रेड बुल, स्टिंग और अमूल समेत 115 खाद्य उत्पाद जांच के घेरे में, देवघर के बाजार से स्टॉक हटाने का निर्देश

    September 5, 2026
    क्राइम

    Zee Group के फाउंडर सुभाष चंद्रा पर FIR, ₹1,322 करोड़ के लोन फ्रॉड का आरोप

    September 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झीरम घाटी हमला: 13 साल बाद एनआईए कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, 10 आरोपी दोषी करार

    September 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Teachers Day Special : कहीं एक शिक्षक पर 54 बच्चों की जिम्मेदारी, तो कहीं 2 शिक्षक संभाल रहे 164 बच्चों का भविष्य

    September 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    गोड्डा के बाद अब लातेहार – SIR में मुस्लिम वोटरों के नाम काटने की साज़िश में फिर फंसी बीजेपी

    September 5, 2026
    क्राइम

    गाजियाबाद जासूसी केस में NIA ने 13 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

    September 5, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : करियर पावर देवघर में स्कॉलरशिप टेस्ट व टीचर्स डे, रैंकर्स को मिली सौ प्रतिशत तक स्कॉलरशिप

    September 5, 2026

    झारखंड में पेपर लीक नहीं, पेपर लूट हुई है : सुधांशु त्रिवेदी

    September 5, 2026

    रेड बुल, स्टिंग और अमूल समेत 115 खाद्य उत्पाद जांच के घेरे में, देवघर के बाजार से स्टॉक हटाने का निर्देश

    September 5, 2026

    Zee Group के फाउंडर सुभाष चंद्रा पर FIR, ₹1,322 करोड़ के लोन फ्रॉड का आरोप

    September 5, 2026

    झीरम घाटी हमला: 13 साल बाद एनआईए कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, 10 आरोपी दोषी करार

    September 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.