Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Apr, 2026 ♦ 9:30 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»लापता मैथ टीचर की अजीबोगरीब वापसी: बांग्लादेश सीमा पर पेड़ के नीचे बैठ कर रहा था सवाल हल
    देश

    लापता मैथ टीचर की अजीबोगरीब वापसी: बांग्लादेश सीमा पर पेड़ के नीचे बैठ कर रहा था सवाल हल

    Sponsored By: ADITI ARYA August 13, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पेट्रापोल: पश्चिम बंगाल के पेट्रापोल में एक अद्भुत कहानी सामने आई है. जहां गोरखपुर के एक गणित शिक्षक अमित कुमार प्रसाद. जो एक दशक से भी ज्यादा समय से लापता था, उसे आखिरकार उनके परिवार से मिलवा दिया गया.  प्रसाद को स्थानीय लोगों ने पेट्रापोल बाजार के पास एक पेड़ के नीचे गणित के सवाल हल करते हुए देखा था.  उस समय वह फटे हुए कपड़े पहने हुए थे और मानसिक रूप से अस्थिर लग रहे थे.

    यह घटना पिछले हफ्ते की है जब भारत-बांग्लादेश सीमा पर तनाव का माहौल था.  स्थानीय लोगों ने प्रसाद को इस हालत में देखकर पुलिस को सूचित किया.  पुलिस ने जब जांच की तो पता चला कि यह व्यक्ति उत्तर प्रदेश के गोरखपुर का रहने वाला अमित कुमार प्रसाद है, जो एक गणित शिक्षक है और पिछले एक दशक से लापता था.  पुलिस ने हैम रेडियो ऑपरेटरों की मदद से प्रसाद को उनके परिवार से फिर से मिलाने का काम किया।

    अमित की तलाश करने की प्रक्रिये कुछ ऐसे पूरी हुई

    सोमवार को प्रसाद के पिता गामा प्रसाद अपने रिश्तेदारों के साथ गोरखपुर के बरगो से पेट्रापोल पुलिस स्टेशन पहुंचे.  इसके साथ ही अमित की तलाश का लम्बा सफर खत्म हुआ.  परिवार वालों ने बताया कि प्रसाद अपने गांव के एक स्कूल में गणित पढ़ाते थे.  वो कई सालों से यह काम कर रहे थे लेकिन एक दिन अचानक गायब हो गए.  गामा प्रसाद ने बताया कि मेरा बेटा स्कूल में बच्चों को पढ़ाने के अलावा आस-पास के कम से कम पांच गांवों के 250 से ज्यादा गरीब बच्चों को मुफ्त में गणित पढ़ाता था.  उसे बचपन से ही गणित से बहुत लगाव था और उसने जल्दी ही पढ़ाना शुरू कर दिया था.  बाद में, वह एक मानसिक बीमारी का शिकार हो गया और लापता हो गया.  हमने उसे सालों तक ढूंढा, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ.  इतने सालों बाद उसे ज़िंदा देखने की उम्मीद हमने कभी नहीं की थी।

    मिट्टी पर गणित के सवाल कर रहा था हल
    स्थानीय हैम रेडियो ऑपरेटर परिमल रॉय ने बताया कि स्थानीय लोगों ने उसे गीली मिट्टी पर कुछ गणितीय समीकरण हल करते हुए पाया.  जब उन्होंने उससे उसकी पहचान पूछी तो उसने कोई जवाब नहीं दिया और आगे नदी किनारे चला गया.  जब लोगों ने उससे बार-बार पूछताछ की तो उसने हिंदी में उनसे कहा कि उसे अकेला छोड़ दें.  इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचित किया.

    किसने ने दी ये जानकारी
    पश्चिम बंगाल रेडियो क्लब के सचिव अम्बरीश नाग बिस्वास ने बताया कि पुलिस ने प्रसाद के परिवार का पता लगाने में मदद करने के लिए हमसे संपर्क किया.  मैंने उस व्यक्ति से बात की और उसके परिवार की तलाश शुरू करने के लिए पूरे भारत में हैम रेडियो ऑपरेटरों के नेटवर्क में उसकी तस्वीर प्रसारित की.  बाद में, हम उसके पिता से संपर्क करने में सफल रहे.

    #Online news Current News Daily News Johar Live Today's News बांग्लादेश सीमा पर पेड़ के नीचे बैठ कर रहा था सवाल हल लापता इंसान की वापसी लापता मैथ टीचर की अजीबोगरीब वापसी लेटेस्ट न्यूज
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर में अज्ञात अपराधियों ने युवक को गोलियों से भून डाला, इलाके में सनसनी
    Next Article कोलकाता में जूनियर महिला डॉक्टर की हत्या पर देशभर में डॉक्टरों का आक्रोश, रिम्स और राज्य के मेडिकल कॉलेजों में कार्य बहिष्कार

    Related Posts

    बिहार

    पटना में महिला आरक्षण बिल पर सियासी संग्राम, 20 अप्रैल को बिहार में भाजपा निकालेगी आक्रोश मार्च

    April 18, 2026
    झारखंड

    RIMS डेंटल छात्रा मामले में न्याय की मांग तेज, 20 अप्रैल को एसएसपी कार्यालय का घेराव करेगी बीजेपी

    April 18, 2026
    ट्रेंडिंग

    होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव चरम पर, जहाजों पर फायरिंग के बाद वैश्विक चिंता बढ़ी

    April 18, 2026
    Latest Posts

    नारी सुरक्षा पर कोई समझौता नहीं, दोषियों को फांसी की सजा मिले : आदित्य साहू

    April 18, 2026

    नक्सलियों को स्पेशल डीजी की चेतावनी- एक महीने में सरेंडर करें, नहीं तो सख्त कार्रवाई

    April 18, 2026

    जामताड़ा में हिंदूवादी संगठनों का हुंकार, राष्ट्रपति के नाम भेजा ज्ञापन

    April 18, 2026

    रांची में सीएनजी ऑटो का प्रस्तावित बंद स्थगित, परीक्षा को लेकर फैसला

    April 18, 2026

    चाईबासा में दोहरी ह’त्या से सनसनी, पुलिस जुटी जांच में

    April 18, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.