Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»Uncategorized»कोलकाता में जूनियर महिला डॉक्टर की हत्या पर देशभर में डॉक्टरों का आक्रोश, रिम्स और राज्य के मेडिकल कॉलेजों में कार्य बहिष्कार
    Uncategorized

    कोलकाता में जूनियर महिला डॉक्टर की हत्या पर देशभर में डॉक्टरों का आक्रोश, रिम्स और राज्य के मेडिकल कॉलेजों में कार्य बहिष्कार

    Team JoharBy Team JoharAugust 13, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जूनियर महिला डॉक्टरों के साथ यौन उत्पीड़न और हत्या की घटना को लेकर देशभर के डॉक्टर आक्रोशित हैं. इसके विरोध में आज रिम्स समेत राज्य के सभी मेडिकल कॉलेजों के जूनियर डॉक्टर और इंटर्न ने कार्य बहिष्कार की घोषणा की है. कार्य बहिष्कार के दौरान जूनियर डॉक्टर सिर्फ इमरजेंसी सेवाओं में योगदान देंगे. ओपीडी सेवाएं बंद रखी जाएंगी.

    रविवार की रात रिम्स के जूनियर डॉक्टरों ने कोलकाता की घटना के विरोध में कैंडल मार्च निकाला था. जिसके बाद सोमवार को रिम्स जेडीए और आईएमए पदाधिकारियों ने इसे लेकर बैठक की. बैठक में निर्णय लिया गया कि रिम्स समेत राज्य के सभी मेडिकल कॉलेजों के जूनियर डॉक्टर और इंटर्न मंगलवार से कार्य बहिष्कार करेंगे. बैठक में निर्णय लिया गया कि जूनियर डॉक्टर रूटीन सर्जरी और इनडोर में भी योगदान नहीं देंगे.

    जेडीए रिम्स अध्यक्ष डॉ अभिषेक ने कहा कि मानवता की सेवा करना हमारा कर्तव्य है, इसलिए हड़ताल के दौरान गंभीर मरीजों के इलाज में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी. उन्होंने कहा कि हमारी मांगें सरकार से हैं, जब तक मांगें पूरी नहीं होती कार्य बहिष्कार जारी रहेगा. जेडीए ने स्वास्थ्य मंत्री, स्वास्थ्य सचिव, रिम्स निदेशक और डीन एकेडमिक्स समेत सभी मेडिकल कॉलेज प्रबंधन को इसकी जानकारी दे दी है.

    जेडीए रिम्स ने आईएमए, झासा और आईएमए महिला विंग के साथ-साथ आदिवासी मेडिकल एसोसिएशन के सभी प्रतिनिधियों से अनुरोध किया है कि वे सुबह 9:30 बजे रिम्स पोर्टिको में जूनियर डॉक्टरों के इस आंदोलन में शामिल हों और हमारे साथी के साथ हुए अन्याय के खिलाफ हमारा समर्थन करें.

    डॉक्टरों की मुख्य मांगें

    .कोलकाता घटना की निष्पक्ष और गहन जांच के लिए मामले को सीबीआई को सौंपा जाए.

    .डॉक्टरों के लिए सुरक्षित कार्यस्थल सुनिश्चित करने के लिए केंद्रीय डॉक्टर सुरक्षा अधिनियम लागू किया जाए.

    .वार्ड में पुरुष और महिला डॉक्टरों के लिए व्यवस्था की जाए और रात की शिफ्ट में काम करने

    .वाले रेजिडेंट डॉक्टरों के लिए इमरजेंसी की व्यवस्था की जाए.

    .मेडिकल कॉलेज और अस्पताल परिसर में हर जगह सीसीटीवी लगाए जाएं.

    .पूरे अस्पताल परिसर और अस्पताल के इंडोर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाए.
    कॉलेज परिसर में हर जगह स्ट्रीट लाइट हो.

    आईएमए इमरजेंसी सेवाएं कार्य बहिष्कार कैंडल मार्च कोलकाता जूनियर महिला डॉक्टर जेडीए डॉक्टर सुरक्षा अधिनियम यौन उत्पीड़न रांची रिम्स सीबीआई जांच सुरक्षा व्यवस्था हत्या
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलापता मैथ टीचर की अजीबोगरीब वापसी: बांग्लादेश सीमा पर पेड़ के नीचे बैठ कर रहा था सवाल हल
    Next Article दिल्ली में बाढ़ की स्थिति, गुरुग्राम में जलभराव: IMD ने जारी किया मौसम अलर्ट

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    एक्सप्लेनरः धऩबाद में प्रदूषण ज्यादा, फिर भी रैंकिंग में रांची से बेहतर? प्रक्रिया पर विशेषज्ञ उठा रहे हैं गंभीर सवाल, जानिये पूरी सच्चाई

    September 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रिम्स होगा हाईटेक : कैंसर मरीजों के लिए बढ़ेंगे टेक्नीशियन, रोबोटिक सर्जरी की तैयारी और खरीदे जाएंगे नए उपकरण

    September 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : रांची का बदलेगा पूरा शहरी ढांचा, CM हेमंत ने हर वार्ड में वेंडर मार्केट बनाने का दिया निर्देश

    September 2, 2026
    Uncategorized

    Breaking : सीजीएल मामले में SIT की बड़ी कार्रवाई, वेबल के दो कर्मी गिरफ्तार

    August 27, 2026
    Uncategorized

    छात्रों पर पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, विधानसभा घेराव के दौरान बढ़ा तनाव

    August 10, 2026
    क्राइम

    JOHAR LIVE BIG BREAKING: रांची की प्रेरणा का मॉस्को इंटरपोल इनपुट से खुला ड्रग्स लिंक, नेपाल के रास्ते लौटी भारत, इंटरपोल ने शुरू की तलाश

    August 1, 2026
    Latest Posts

    Johar Live Exclusive : 14वीं JPSC और FRO परीक्षा में लालू यादव की भूमिका पर सीआईडी का बड़ा दावा, 8 लाख का चेक और दूसरे अभ्यर्थी की OMR कॉपी बरामद

    September 21, 2026

    झारखंड : 26 बच्चों की हार्ट सर्जरी का खर्च उठाएगी सरकार, स्वास्थ्य मंत्री बोले- पैसों की कमी से नहीं रुकेगा इलाज

    September 21, 2026

    Johar Live Exclusive : FRO परीक्षा घोटाला : सीआईडी और एफएसएल की जांच में खुलासा, एफआरओ की परीक्षा में धांधली की हुई पुष्टि

    September 21, 2026

    बिहार : जमुई घटना पर मंत्री श्रेयसी सिंह बोलीं- समाज को शर्मसार करने वाली घटना, JDU ने बताया छिटपुट मामला

    September 21, 2026

    रांची में सजेगा बिजनेस का सबसे बड़ा मेला : मोरहाबादी में भूमि पूजन के साथ ‘एक्सपो उत्सव 2026’ की तैयारियां शुरू

    September 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.