Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»क्राइम»रांची पुलिस ने टीएसपीसी कमांडर के 3 सदस्यों को किया गिरफ्तार
    क्राइम

    रांची पुलिस ने टीएसपीसी कमांडर के 3 सदस्यों को किया गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharAugust 11, 2024Updated:August 11, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : रांची पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए टीएसपीसी कमांडर दिवाकर गंझू उर्फ प्रताप जी के दस्ते के 3 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार उग्रवादी बड़कागांव, केरेडरी और बुढ़मू थाना क्षेत्रों में सक्रिय थे और दामोदर नदी के किनारे स्थित छापर बालू घाट में पैसा उगाही के लिए मारपीट की घटना में शामिल थे. एसएसपी रांची चंदन कुमार सिन्हा को सूचना मिली थी कि दामोदर नदी के किनारे बड़कागांव, केरेडरी और बुढ़मू थाना की सीमा पर स्थित छापर बालू घाट में पैसा उगाही को लेकर दो पक्षो में मारपीट की घटना में शामिल टीएसपीसी कमाण्डर दिवाकर गंझू उर्फ प्रताप जी के दस्ता के 3-4 सक्रिय सदस्य छापर गांव में आये हुये है, जो किसी घटना को अंजाम देने का योजना बना रहे हैं. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रांची के नेतृत्व में गठित छापामारी दल ने 10 अगस्त 2024 को छापर गांव में छापामारी की और अजीत सोरेन, आकाश लोहरा और सुमित लहरी को गिरफ्तार किया. उनके पास से लेवी वसूली में इस्तेमाल किए गए कई मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं.
    लेवी के लिए कर चुके है फायरिंग

    गिरफ्तार उग्रवादियों ने पुलिस को बताया कि मार्च 2024 में बड़कागांव थाना क्षेत्र के कायलंग पतरा बालू यार्ड में उन्होंने दिवाकर गंझू के साथ मिलकर फायरिंग की थी और लेवी वसूली के लिए काम बंद करवाया था. इसी दौरान पुलिस बल पर भी फायरिंग की गई और कुछ हथियार छोड़कर भागने में सफल रहे. जुलाई 2024 में भी बड़कागांव थाना क्षेत्र के उरीमारी से तरसवार के बीच सड़क निर्माण कार्य में लगे कंपनी से लेवी वसूली के लिए फायरिंग की थी. पुलिस गिरफ्तार उग्रवादियों से पूछताछ कर रही है. बता दें कि गिरफ्तार किए गए उग्रवादियों का अपराधिक इतिहास रहा है.

    अजीत सोरेन अपराध आकाश लोहरा उग्रवादी एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा केरेडरी छापर बालू घाट छापामारी टीएसपीसी दामोदर नदी दिवाकर गंझू पुलिस पूछताछ पैसा उगाही फायरिंग बड़कागांव बुढ़मू मारपीट मोबाइल फोन रांची लेवी वसूली सुमित लहरी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleघरवालों ने जिसका कर दिया था श्राद्ध, 40 साल बाद वो जिंदा मिला
    Next Article सोनभद्र में मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, कोयला लेकर जा रहीं ट्रेन हुई डिरेल

    Related Posts

    गुमला

    झारखंड को नई रेल परियोजना का तोहफा, गुमला-लोहरदगा के लिए 291 किमी लाइन मंजूर

    June 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अपराध की साजिश पर पुलिस का वार, पिस्टल और गोलियों के साथ दो गिरफ्तार

    June 14, 2026
    जामताड़ा

    सूप-डलिया बेचकर लौट रहे बुजुर्ग को ट्रक ने रौंदा, गुस्साए लोगों लिया सड़क जाम

    June 14, 2026
    Latest Posts

    झारखंड को नई रेल परियोजना का तोहफा, गुमला-लोहरदगा के लिए 291 किमी लाइन मंजूर

    June 14, 2026

    अपराध की साजिश पर पुलिस का वार, पिस्टल और गोलियों के साथ दो गिरफ्तार

    June 14, 2026

    सूप-डलिया बेचकर लौट रहे बुजुर्ग को ट्रक ने रौंदा, गुस्साए लोगों लिया सड़क जाम

    June 14, 2026

    झारखंड की कला और हस्तशिल्प को मिली नई पहचान, 11 उत्पादों को मिला जीआई टैग

    June 14, 2026

    साइबर अपराधी को छुड़ाने के लिए पुलिस टीम पर किया था हमला, दो आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

    June 14, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.