Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    24 Oct, 2025 ♦ 12:50 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»दूसरे राज्यों में फंसे लोगों के बिहार आने का रेल किराया और 500 रुपये देगी सरकार : नीतीश
    बिहार

    दूसरे राज्यों में फंसे लोगों के बिहार आने का रेल किराया और 500 रुपये देगी सरकार : नीतीश

    Team JoharBy Team JoharMay 4, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बाहर फंसे लोगों के रेल किराये को लेकर शुरू हुई बयानबाजी पर आज न केवल विराम लगाया बल्कि बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि सरकार ऐसे छात्र, मजदूर, पर्यटक एवं अन्य लोगों का रेल किराया देने के साथ ही उन्हें 500 रुपये अलग से देगी।

    श्री कुमार ने यहां कहा, “राजस्थान के कोटा एवं अन्य स्थानों से जो भी विद्यार्थी बिहार आ रहे हैं उन्हें रेल किराया नहीं देना होगा। इसके लिए बिहार सरकार रेलवे को राशि दे रही है। साथ ही बहार फंसे मजदूरों एवं अन्य लोगों के लिए भी निर्णय लिया है कि उनके यहां आने तक के खर्च भी सरकार उठाएगी और उन्हें अलग से 500 रुपये भी दिया जाएगा।”

    मुख्यमंत्री ने कहा कि बाहर फंसे मजदूर एवं अन्य लोग जिस स्टेशन से ट्रेन पकड़ेंगे और उनके गंतव्य तक पहुंचने का किराया सरकार देगी। साथ ही 21 दिन का क्वारंटाइन पूरा होने के बाद प्रत्येक व्यक्ति को रेल किराया के अतिरिक्त 500 रुपये दिया जाएगा या बाहर से आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को न्यूनतम एक हजार रुपये दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रखंड मुख्यालय में बने क्वारंटाइन केंद्र में उनके खाने-पीने, रहने, चिकित्सा, शौचालय की बेहतर व्यवस्था की गई है।

    श्री कुमार ने कहा, “हमलोग सदैव लोगों के हित में काम करते रहे हैं और चाहते हैं कि यह काम निरंतर होता रहे लेकिन हमने देखा है कि इधर काफी बयानबाजी हो रही है। इसको देखते हुए हमने सोचा कि बाहर फंसे लोगों के लिए हम जो कर रहे है उसकी जानकारी दे दी जाए अन्यथा लाभ मिलने के बाद लोग इसके बारे में अपने आप बताते।”

    #Bihar News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची : पिकअप में छुपकर जा रहे 23 लोगों को पुलिस ने पकड़ा
    Next Article पलामू: वज्रपात से तीन बच्चों की मौत, एक जख्मी

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    बिहार महागठबंधन के पोस्टर से हटाया गया जेएमएम का लोगो

    October 23, 2025
    बिहार

    हजारीबाग में ATM फ्रॉड : झटके में उड़ा दिया 50 हजार…जानें कैसे

    October 23, 2025
    झारखंड

    CM और डिप्टी सीएम फेस के ऐलान पर बोले कैलाश यादव- अब साकार होगा नया बिहार का सपना

    October 23, 2025
    Latest Posts

    हजारीबाग पुलिस ने नशे के धंधेबाजों को दी बड़ी चोट, चार तस्कर गिरफ्तार

    October 23, 2025

    अपनी ही बाइक में पेट्रोल छिड़क मार दी माचिस… जानें क्यों

    October 23, 2025

    विधानसभा अध्यक्ष ने फुटबॉल प्रतियोगिता में विजय टीम को किया पुरस्कृत

    October 23, 2025

    जमशेदपुर में ट्रेन हादसे में बुजुर्ग की मौत, परिवार में मातम…

    October 23, 2025

    डीसी ने पदाधिकारी के साथ छठ घाटों का किया निरीक्षण, व्यवस्था बहाल करने का दिया निर्देश

    October 23, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.