Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»बिहार»दूसरे राज्यों में फंसे लोगों के बिहार आने का रेल किराया और 500 रुपये देगी सरकार : नीतीश
    बिहार

    दूसरे राज्यों में फंसे लोगों के बिहार आने का रेल किराया और 500 रुपये देगी सरकार : नीतीश

    Team JoharBy Team JoharMay 4, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बाहर फंसे लोगों के रेल किराये को लेकर शुरू हुई बयानबाजी पर आज न केवल विराम लगाया बल्कि बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि सरकार ऐसे छात्र, मजदूर, पर्यटक एवं अन्य लोगों का रेल किराया देने के साथ ही उन्हें 500 रुपये अलग से देगी।

    श्री कुमार ने यहां कहा, “राजस्थान के कोटा एवं अन्य स्थानों से जो भी विद्यार्थी बिहार आ रहे हैं उन्हें रेल किराया नहीं देना होगा। इसके लिए बिहार सरकार रेलवे को राशि दे रही है। साथ ही बहार फंसे मजदूरों एवं अन्य लोगों के लिए भी निर्णय लिया है कि उनके यहां आने तक के खर्च भी सरकार उठाएगी और उन्हें अलग से 500 रुपये भी दिया जाएगा।”

    मुख्यमंत्री ने कहा कि बाहर फंसे मजदूर एवं अन्य लोग जिस स्टेशन से ट्रेन पकड़ेंगे और उनके गंतव्य तक पहुंचने का किराया सरकार देगी। साथ ही 21 दिन का क्वारंटाइन पूरा होने के बाद प्रत्येक व्यक्ति को रेल किराया के अतिरिक्त 500 रुपये दिया जाएगा या बाहर से आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को न्यूनतम एक हजार रुपये दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रखंड मुख्यालय में बने क्वारंटाइन केंद्र में उनके खाने-पीने, रहने, चिकित्सा, शौचालय की बेहतर व्यवस्था की गई है।

    श्री कुमार ने कहा, “हमलोग सदैव लोगों के हित में काम करते रहे हैं और चाहते हैं कि यह काम निरंतर होता रहे लेकिन हमने देखा है कि इधर काफी बयानबाजी हो रही है। इसको देखते हुए हमने सोचा कि बाहर फंसे लोगों के लिए हम जो कर रहे है उसकी जानकारी दे दी जाए अन्यथा लाभ मिलने के बाद लोग इसके बारे में अपने आप बताते।”

    #Bihar News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची : पिकअप में छुपकर जा रहे 23 लोगों को पुलिस ने पकड़ा
    Next Article पलामू: वज्रपात से तीन बच्चों की मौत, एक जख्मी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    फादर्स डेः झारखंड के इन पांच पिताओं में है कुछ खास, दो नाम चौंकाएंगे

    June 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : जेडीयू कार्यकारिणी की बैठक आज, नीतीश नहीं, निशांत पर है सबकी नजर

    June 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : दो और IAS निशाने पर, जानिए किस पर कसा शिकंजा

    June 19, 2026
    Latest Posts

    कल से घर-घर आएंगे BLO, बस एक साइन और पक्का हो जाएगा आपका वोट

    June 28, 2026

    रिम्स की जमीन पर अतिक्रमण मामले में ACB की बड़ी कार्रवाई, सुबह-सुबह बिल्डर घर से गिरफ्तार

    June 28, 2026

    तमिलनाडू में अमोनिया गैस लीक : झारखंड के एक मजदूर की हो चुकी है मौ’त, 40 मजदूर कैदी अवस्था में, सीएम से मदद की गुहार

    June 28, 2026

    जोहार लाइव EXCLUSIVE : एक करोड़ का इनामी नक्सली असीम मंडल ने सारंडा छोड़ा, रांची और सरायकेला बॉर्डर में कर रहा कैंप

    June 27, 2026

    डिजिटल क्रिएटर्स को चुनाव आयोग का बड़ा जिम्मा, सीईओ क्या बोले?

    June 27, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.