Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»अररिया जेल में बंद कैदी ने लगाई फांसी, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
    ट्रेंडिंग

    अररिया जेल में बंद कैदी ने लगाई फांसी, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

    Team JoharBy Team JoharJune 21, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पटना: अररिया जेल में बंद एक कैदी ने जेल की छत पर चढ़कर गमछे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृत कैदी को फांसी पर लटकता देख जेल प्रशासन आनन-फानन में उसे सदर अस्पताल अररिया लेकर पहुंचे. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक कैदी अमित भगत (32) पिता शंकर भगत जोगबनी थाना क्षेत्र के पटेल नगर वार्ड नंबर 7 निवासी है. अमित भगत एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में 15 मई से जेल में बंद था. मामले को लेकर जेल अधीक्षक जवाहर लाल प्रभाकर ने बताया कि योग दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जेल परिसर में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया था.

    इस दौरान अमित भगत योग करने नहीं गया और जेल की छत पर लगे लोहे के ग्रिल में गमछा बांधकर फांसी लगा ली. जेल प्रशासन की नजर पड़ने के बाद उसे सदर अस्पताल भेजा गया. जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद मजिस्ट्रेट की निगरानी में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की गई.वहीं मृतक के भाई दीपक भगत ने बताया कि शुक्रवार को सुबह 10:00 बजे उन्हें जेल प्रशासन द्वारा सूचना दी गई कि उनका भाई अमित भगत अब इस दुनिया में नहीं रहा.

    उन्हें बताया गया कि उनके भाई ने आत्महत्या कर ली है. उन्होंने कहा कि जहां तक ​​उन्हें अपने भाई के बारे में पता है, उनका भाई ऐसा नहीं कर सकता. जेलर की लापरवाही के कारण ऐसा हुआ है. जब तक जेलर को सस्पेंड नहीं किया जाता, तब तक वे अपने भाई का शव नहीं लेंगे.मृतक कैदी की पत्नी सुमन देवी ने बताया कि गुरुवार को वीडियो कॉलिंग के जरिए पति से बात हुई थी. वह बता रहे थे कि उनके पैर में जख्म है. तो हमने कहा कि दवा ले लो, हम आएंगे तो पैसे दे देंगे, तो उन्होंने कहा ठीक है.

    इसी बीच शुक्रवार को 11 बजे जेल से संदीप नाम के लड़के का फोन आया कि अमित भगत ने आत्महत्या कर ली है. पत्नी सुमन देवी रोते हुए कह रही हैं कि हमने कल ही अपने पति से कहा था कि कागजात पटना चले गए हैं और एक महीने के अंदर उन्हें रिहा कर दिया जाएगा. मेरे पति आत्महत्या नहीं कर सकते, उन्हें जेल में मारा गया है. मेरे पति की मौत रात में हुई और जेल से खबर दिन में 11 बजे मिली.

     

     

    आरोप कैदी परिजन फांसी हत्या
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleJK Assembly Election : एक्शन में चुनाव आयोग, वोटर लिस्ट अपडेट करने के निर्देश
    Next Article Aaj Ka Rashifal : 22 June 2024 : मेष से लेकर मीन तक जानें सभी राशियों का राशिफल

    Related Posts

    जमशेदपुर

    टाटा जू की अफ्रीकी शेरनी जोया का निधन, बढ़ती उम्र और बीमारी के कारण हुई मौ’त

    June 17, 2026
    झारखंड

    बंद खदान में नहाने गया युवक नहीं लौटा वापस, प्रशासन चला रही सर्च ऑपरेशन

    June 17, 2026
    क्राइम

    शराब पार्टी के दौरान चली गोली, युवक की मौ’त के बाद ASI समेत 3 हिरासत में

    June 17, 2026
    Latest Posts

    टाटा जू की अफ्रीकी शेरनी जोया का निधन, बढ़ती उम्र और बीमारी के कारण हुई मौ’त

    June 17, 2026

    बंद खदान में नहाने गया युवक नहीं लौटा वापस, प्रशासन चला रही सर्च ऑपरेशन

    June 17, 2026

    शराब पार्टी के दौरान चली गोली, युवक की मौ’त के बाद ASI समेत 3 हिरासत में

    June 17, 2026

    दनुआ घाटी में पांच गाड़ियों की जोरदार टक्कर, पाइप लदा ट्रक पलटा, बाल-बाल बचे लोग

    June 17, 2026

    राज्यसभा चुनाव से पूर्व माहौल बिगाड़ने का प्रयास, RSS के कार्यालय में फेंके पेट्रोल बम (VIDEO)

    June 17, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.