Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Jun, 2025 ♦ 9:03 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»नौ ट्रैकर्स की मौत : लापता चार ट्रेकर्स के शव भटवाड़ी लाए गए, अचानक बदले मौसम के कारण हुआ हादसा
    ट्रेंडिंग

    नौ ट्रैकर्स की मौत : लापता चार ट्रेकर्स के शव भटवाड़ी लाए गए, अचानक बदले मौसम के कारण हुआ हादसा

    Team JoharBy Team JoharJune 6, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    उत्तराखंड : उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्थित सहस्त्रताल की ट्रैकिंग के दौरान खराब मौसम के कारण नौ ट्रैकर्स की मौत हो गई. प्रशासन को सूचना मिलते ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया, जिसमें 13 ट्रैकर्स को सुरक्षित बचा लिया गया. इनमें से 11 ट्रैकर्स को एयरलिफ्ट कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया, जबकि दो को वन विभाग की टीम ने पैदल ही सुरक्षित बचा लिया. बुधवार को पांच ट्रैकर्स के शव बरामद कर लिए गए थे, जबकि चार लापता ट्रैकर्स के शव आज भटवाड़ी लाए गए. रेस्क्यू ऑपरेशन समाप्त होने के बाद एसडीआरएफ की टीम भी उत्तरकाशी लौट आई है.

    जानकारी के अनुसार, वेंकटेश प्रसाद (53), पद्मांध कृष्णमूर्ति (50), अनीता रंगप्पा (60) और पद्मिनी हेगड़े (34) के शव आज लाए गए हैं. जबकि सिंधु वेकलम, आशा सुधाकर, सुजाता मुंगरवाड़ी, विनायक मुंगरवाड़ी और चित्रा प्रणीत के शव बुधवार को लाए गए थे. 29 मई को कर्नाटक और महाराष्ट्र के 22 सदस्यीय ट्रेकर्स का दल कुश कल्याण बुग्याल से मल्ला-सिला होते हुए सहस्त्रताल की ट्रैकिंग के लिए निकला था. 2 जून को दल सहस्त्रताल के कोखली टॉप बेस कैंप पहुंचा. इनमें से 20 ट्रेकर्स 3 जून को सहस्त्रताल के लिए निकले थे, लेकिन अचानक मौसम खराब होने के कारण सभी घने कोहरे और बर्फबारी के बीच फंस गए. उचित व्यवस्था न होने के कारण उन्हें पूरी रात ठंड में गुजारनी पड़ी. जिससे नौ ट्रेकर्स की मौत हो गई.

     

    City News Current News Daily News Johar Live Latest news Local News Main News News Headline Today News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleModi 3.0 : शपथ ग्रहण की तारीख में बदलाव, 9 जून को PM पद की शपथ ले सकते हैं नरेंद्र मोदी
    Next Article हेमंत पर जेल में जुल्म के आरोपों पर बाबूलाल का पलटवार, कहा- जेल का खेल तो आपने ही शुरू किया था, अब झेलिये कुकर्मों की सजा

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड में तेज बारिश के साथ मानसून की एंट्री, कई जिलों में रेड अलर्ट जारी

    June 18, 2025
    देश

    ऑनलाइन निवेश के नाम पर साइबर ठग ने महिला से ठगे 29 लाख रुपए

    June 17, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    राजधानी में वकील और नेता से मांगी रंगदारी, नहीं देने पर अंजाम भुगतने की दी धमकी

    June 17, 2025
    Latest Posts

    SP ने 24 यातायात पुलिसकर्मी को किया सस्पेंड… जानें क्यों

    June 18, 2025

    झारखंड में नर्सिंग प्रवेश परीक्षाओं का शेड्यूल जारी, आज से आवेदन शुरू

    June 18, 2025

    बिहार में पहली बार ‘फर्स्ट बिहार स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस टूर्नामेंट’ का आयोजन आज से

    June 18, 2025

    लखीसराय में मुखिया और वार्ड सदस्य प्रतिनिधि की गो’ली मा’रकर ह’त्या

    June 18, 2025

    झारखंड में तेज बारिश के साथ मानसून की एंट्री, कई जिलों में रेड अलर्ट जारी

    June 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.