Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    19 Jun, 2025 ♦ 1:54 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»झारखंड भाजपा, विधायक इरफान और सेल को निर्वाचन आयोग की चेतावनी
    झारखंड

    झारखंड भाजपा, विधायक इरफान और सेल को निर्वाचन आयोग की चेतावनी

    Team JoharBy Team JoharMay 24, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    भाजपा पर मतदान केंद्रों पर चुनाव चिन्ह के वितरण का आरोप

    रांची : निर्वाचन आयोग ने प्रदेश भाजपा, विधायक इरफान अंसारी और स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया को कड़ी चेतावनी दी है. इन तीनों को कड़ाई से आदर्श आचार संहिता का पालन करने का निर्देश दिया गया है. भाजपा पर झारखंड में चौथे और पांचवें चरण के मतदान के दौरान मतदान केंद्रों पर मानक मतदाता पर्ची की जगह अबकी बार 400 पार नारा के साथ फोटो और चुनाव चिह्न वितरण का आरोप है. इसे लेकर एफआइआर भी दर्ज है. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने भाजपा को पत्र भेजकर कहा है कि आयोग के दिशा निर्देश के तहत वोटरों को अनाधिकृत पहचान पत्र सादे कागज पर देना है और उस पर किसी दल विशेष का चिह्न, प्रत्याशी का नाम और दल का नाम नहीं होना चाहिए.

    इरफान को सोशल मीडिया पोस्ट के लिए चेतावनी

    वहीं विधायक इरफान अंसारी को सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चेतावनी दी गई है. उनके सोशल मीडिया हैंडल X पर 17 मई को किये गए पोस्ट को जांच के बाद सही पाया पाया है. आयोग ने कहा है कि कोई भी दल या प्रत्याशी ऐसी किसी भी गतिविधि में शामिल नहीं हों, जिससे आपस में घृणा फैले या विभिन्न जातियों और संप्रदायों के बीच तनाव का माहौल बने. साथ ही अपुष्ट आरोपों, आलोचना से बचने को कहा गया है. वहीं वोट के लिए ऐसी अपील से भी बचने को कहा गया है, जिससे जाति या सांप्रदायिक भावना उभरती हो.

    सेल ने कर्मियों को मतदान के लिए सवैतनिक अवकाश देने से किया था मना

    स्टील ऑथोरिटी ऑफ इंडिया ने निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश के बावजूद अपने बोकारो स्टील प्लांट में कार्यरत कर्मियों को छठे फेज के चुनाव में मतदान के लिए सवैतनिक अवकाश देने से मना कर दिया था. इसे संज्ञान में लेते हुए बोकारो स्टील प्लांट के महाप्रबंधक को लोक प्रतिनिधित्व की धारा 135 बी के तहत कर्मियों को मतदान के लिए सवैतनिक अवकाश देने का निर्देश दिया गया. इसके बाद बोकारो स्टील प्लांट प्रबंधन ने अपने आदेश को पुनरीक्षित करते हुए मतदान दिवस 25 मई को अपने कर्मियों को सवैतनिक अवकाश देने की घोषणा की. साथ ही कहा है कि जो कर्मी शिफ्ट में मतदान करने जाएंगे, उनको दो महीने के भीतर एक दिन का अवकाश भी मिलेगा.

    इसे भी पढ़ें: देवघर में बोले खड़गे : हम 55 साल का हिसाब देंगे, भाजपा तुम 10 साल का हिसाब दो

     

    #Jharkhand News City News Current News Daily News jharkhand Johar Live Latest news Local News Main News News Headline ranchi Today's News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार रांची लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदेवघर में बोले खड़गे : हम 55 साल का हिसाब देंगे, भाजपा तुम 10 साल का हिसाब दो
    Next Article पहली बार मतदाता बिना किसी बहकावे में आए, सोच-समझ के कर रहे मतदान : सुप्रियो भट्टाचार्य

    Related Posts

    जमशेदपुर

    भारी बारिश से मिट्टी का मकान ढहा, महिला की मौ’त, तीन बच्चे घायल

    June 19, 2025
    ट्रेंडिंग

    फल्गु नदी में आई अचानक बाढ़, 12 खानाबदोश फंसे, स्थानीय लोगों और SDRF ने बचाया

    June 19, 2025
    जमशेदपुर

    आशियाना वुडलैंड में घुसा पानी, नाव से लोगों का किया जा रहा रेस्क्यू

    June 19, 2025
    Latest Posts

    भारी बारिश से मिट्टी का मकान ढहा, महिला की मौ’त, तीन बच्चे घायल

    June 19, 2025

    फल्गु नदी में आई अचानक बाढ़, 12 खानाबदोश फंसे, स्थानीय लोगों और SDRF ने बचाया

    June 19, 2025

    आशियाना वुडलैंड में घुसा पानी, नाव से लोगों का किया जा रहा रेस्क्यू

    June 19, 2025

    PM मोदी और CM हेमंत ने दी राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई

    June 19, 2025

    चार राज्यों की पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए हो रही वोटिंग

    June 19, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.