Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»जमशेदपुर में बोले केजरीवाल, दिल्ली कहती है- वी ऑल लव यू हेमंत सोरेन
    झारखंड

    जमशेदपुर में बोले केजरीवाल, दिल्ली कहती है- वी ऑल लव यू हेमंत सोरेन

    Team JoharBy Team JoharMay 21, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पिछली बार झारखंड में 2 सीटें मिली थी, इस बार हम सभी 14 सीटें जीतेंगे

    कल्पना झांसी की रानी बनकर मोदी को दे रही हैं चुनौती

    जमशेदपुर में समीर मोहंती के पक्ष में अरविंद केजरीवाल ने की चुनावी सभा

    जमशेदपुर :  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जमशेदपुर लोकसभा सीट के इंडी गठबंधन प्रत्याशी समीर मोहंती के पक्ष में चुनावी सभा की. उन्होंने कहा कि झारखंड का बच्चा बच्चा हेमंत सोरेन से प्यार करता है. इस वक्त आपके दिल पर क्या गुजर रही होगी की आपका अपना भाई जेल में है. उनको राजनीतिक षड्यंत्र के तहत जेल में डाल दिया. उनकी पत्नी कल्पना झांसी की रानी बनकर मोदी को चुनौती दे रही हैं. भाजपा को उसका दांव इस बार उल्टा पड़ेगा. पिछली बार झारखंड में गठबंधन को 2 सीट आई थी लेकिन इस बार हम 14 सीट जीतेंगे. कहा कि दिल्ली के 2.5 करोड़ लोग हेमंत सोरेन के आभारी हैं. कोरोना काल में ऑक्सीजन की कमी थी. मैंने हेमंत की कॉल किया तो तुरंत ऑक्सीजन मिली. इसलिए दिल्ली कहती है- वी ऑल लव यू हेमंत सोरेन.

    हेमंत आदिवासी समाज के बड़े नेता

    केजरीवाल ने कहा मोदी सरकार ने हेमंत सोरेन को जेल में डाला. किसी को जेल में तब डाला जाता है जब कोर्ट जेल भेजती है. दोषी मानती है, जबकि हेमंत सोरेन के खिलाफ ऐसा कोई आदेश नहीं है. फिर भी जेल में डाल दिया. मोदीजी ये गुंडागर्दी है. हेमंत सोरेन आदिवासी समाज के सबसे बड़े नेता हैं. गुजरात, एमपी और छत्तीसगढ़ में लोग उन्हें मानते हैं. पूरे देश में हेमंत सोरेन आदिवासी समाज के नेता हैं. उनके पिता शिबू सोरेन झारखंड बनाने को जेल गए. लाठी खाई. ये नहीं देखने के लिए कि झारखंड में उनके बेटे को ही जेल में डाल दिया जाए. गुरुजी की तबीयत खराब है लेकिन मोदी में इतनी दया नहीं कि बीमार पिता को बेटे का सहारा मिल सके. इन सबसे आदिवासी समाज में गुस्सा है.

    हेमंत जेल में रहेंगे या बाहर आयेंगे ये जनता पर निर्भर करता है

    अरविंद केजरीवाल ने कहा कि झारखंड में अगर बीजेपी एक भी सीट जीती तो विडंबना है. हेमंत सोरेन जेल में रहेंगे या बाहर रहेंगे ये आप पर निर्भर करता है. इंडिया को वोट दिया तो हेमंत सोरेन बाहर आएंगे. कहा कि मोदी में इतना घमंड है कि तानाशाही करते हैं. कल उनके प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा की भगवान जगन्नाथ मोदीजी के भक्त हैं. मोदी क्या भगवान से ऊपर हैं? इस अहंकार का खात्मा होना चाहिए. नारा लगाते हैं कि जो राम को लाए हैं हम उनको लाए हैं. आप कैसे उन्हें ला सकते हैं. उनका अहंकार चूर करना होगा.

    मोदी को हटाना, देश को बचाना है

    उन्होंने कहा कि भाजपा 400 सीट का नारा दे रही है. कहते हैं मोदीजी को बड़ा काम करना है. आरक्षण खत्म करना है. यदि आरक्षण बचाना है तो सोना भूल जाइए. मोदी को हटाना होगा और देश को बचाना है. केजरीवाल ने कहा मैं यहां भाई हेमंत सोरेन के लिए आया हूं. हाथ जोड़कर आपसे भीख मांगने आया हूं कि देश बचाइए. यह चुनाव देश के अस्तित्व का चुनाव है.

    इसे भी पढ़ें: लोग समझ नहीं पा रहे मोदी आखिर क्या गारंटी देना चाहते हैं: सुखदेव भगत

    #Jharkhand News City News Current News Daily News jamshedpur jharkhand Johar Live Latest news Local News Main News News Headline Today's News आज की खबर करंट न्यूज जमशेदपुर जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसमर कैंप में गर्ल्स ने सीखी सेल्फ डिफेंस की टेक्निक, हेयर क्लिप से भी कर सकेगी बचाव
    Next Article राष्ट्रीय योग ओलंपियाड में भाग लेंगे झारखंड के 16 बच्चे

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    केंद्रीय गृह मंत्री ने झारखंड की डीजीपी को दिया टास्क, एएनटीएफ को बनाये सुदृढ़

    June 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘घर लौटना है तो 1.2 लाख दो’: ओमान में फंसी सिमडेगा की युवती की दर्दभरी कहानी

    June 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः नशे पर प्रहार; ढाई साल में 2627 आरोपी गिरफ्तार, 1941 मामले दर्ज

    June 26, 2026
    Latest Posts

    केंद्रीय गृह मंत्री ने झारखंड की डीजीपी को दिया टास्क, एएनटीएफ को बनाये सुदृढ़

    June 26, 2026

    ‘घर लौटना है तो 1.2 लाख दो’: ओमान में फंसी सिमडेगा की युवती की दर्दभरी कहानी

    June 26, 2026

    झारखंडः नशे पर प्रहार; ढाई साल में 2627 आरोपी गिरफ्तार, 1941 मामले दर्ज

    June 26, 2026

    झारखंडः सड़क हादसे में 7 की मौत, बीते 4 साल में 15,243 लोगों ने गंवाई जान

    June 26, 2026

    भारतीय नागरिकता का प्रमाण क्या है? क्या विदेशियों को भी मिलते हैं भारतीय पासपोर्ट

    June 26, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.