Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Jun, 2025 ♦ 2:29 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»तारक मेहता के लापता सोढ़ी 25 दिन बाद लौटे घर, जाने कहां थे इतने दिन से
    ट्रेंडिंग

    तारक मेहता के लापता सोढ़ी 25 दिन बाद लौटे घर, जाने कहां थे इतने दिन से

    Team JoharBy Team JoharMay 18, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली: तारक मेहता का उल्टा चश्मा के सोढ़ी उर्फ गुरुचरण सिंह 25 दिन बाद घर लौट आए हैं. गुरुचरण सिंह के पिता ने दिल्ली पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी. वापस लौटने पर गुरुचरण से पुलिस ने पूछताछ की. इस दौरान उन्होंने ने बताया कि वो दुनियादारी छोड़कर घर से धार्मिक यात्रा पर निकले थे. इस बीच वो कई दिनों तक अमृतसर, फिर लुधियाना और न जाने कितने शहरों के गुरुद्वारों में रुके. फिर उन्हें अहसास हुआ की घर वापस लौट जाना चाहिए, तो वो घर वापस आए. बता दें कि 22 अप्रैल को गुरुचरण सिंह घर से मुंबई के लिए निकले थे. लेकिन उनके लापता होने की खबर 26 अप्रैल को सामने आई.

    पिता ने बेटे को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी. पुलिस ने किडनैपिंग समझकर केस दर्ज किया और जांच शुरू की. पुलिस के मुताबिक, गुरुचरण 24 अप्रैल तक दिल्ली में मौजूद थे. इसके बाद उनका फोन बंद हुआ. मिली जानकारी के अनुसार यह भी पता चल है जल्द ही उनकी शादी होने वाली थी. इस बीच वो आर्थिक तंगी से भी गुजर रहे थे. 22 अप्रैल को जब गुरुचरण घर से मुंबई के लिए रवाना हुए तो वो मुंबई पहुंचे ही नहीं. जो शख्स उन्हें मुंबई रिसीव करने आया था, उसे भी उन्होंने मिसलीड किया था. फिर गुरुचरण ने 14 हजार रुपए एटीएम से निकाले, ये खबर भी सामने आई थी.

    पुलिस ने जांच के दौरान पाया कि गुरुचरण के दस से ज्यादा फाइनेंसियल अकाउंट मिले. इतना ही नहीं, उनके एक से ज्यादा Gmail अकाउंट होने का भी पता चला था. पुलिस को मिले तथ्यों से पता चला कि गुरुचरण का धर्म की तरफ झुकाव बढ़ रहा था. उन्होंने एक खास दोस्त से पहाड़ की तरफ जाने की इच्छा जाहिर की थी. आखिरी सीसीटीवी फुटेज में वो ई-रिक्शा के बाद पैदल जाते दिखे थे. बता दें कि 2020 में गुरुचरण ने पिता का ध्यान रखने के लिए ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ छोड़ दिया था. इसके बाद से वो किसी टीवी शो में नजर नहीं आए.

     

    गुरुचरण घर तारक मेहता लापता सोढ़ी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराजधानी रांची में छाये बादल, फिर भी पारा हुआ हाई, उमस से बढ़ी परेशानी
    Next Article श्रद्धालुओं से भरी बस में लगी आग, आठ लोग जिंदा जले, दो दर्जन से अधिक झुलसे

    Related Posts

    देश

    ऑनलाइन निवेश के नाम पर साइबर ठग ने महिला से ठगे 29 लाख रुपए

    June 17, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    राजधानी में वकील और नेता से मांगी रंगदारी, नहीं देने पर अंजाम भुगतने की दी धमकी

    June 17, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड शराब घोटाला : ACB ने पूर्व उत्पाद कमिश्नर अमित प्रकाश को किया अरेस्ट

    June 17, 2025
    Latest Posts

    भाजपा के झूठे आरोपों की राजनीति से जनता गुमराह नहीं होगी: विनोद कुमार पांडेय

    June 17, 2025

    जमशेदपुर के हजारों प्री मैट्रिक विद्यार्थियों को अब तक नहीं मिली छात्रवृत्ति, नाराज हुए DC

    June 17, 2025

    बिजली की चपेट में आये दो मजदूर, 16 वर्षीय किशोर भी शामिल…

    June 17, 2025

    ऑनलाइन निवेश के नाम पर साइबर ठग ने महिला से ठगे 29 लाख रुपए

    June 17, 2025

    रांची में मूसलाधार बारिश की चेतावनी, जिला प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वालों को किया अलर्ट

    June 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.