Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»मुंडन कराने आरा से जा रहे थे देवघर,पेड़ से टकराई कार, 2 बच्चे समेत 3 की मौत, 6 गंभीर
    ट्रेंडिंग

    मुंडन कराने आरा से जा रहे थे देवघर,पेड़ से टकराई कार, 2 बच्चे समेत 3 की मौत, 6 गंभीर

    Team JoharBy Team JoharMay 17, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पटना: जमुई में शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी. घटना चकाई-देवघर मुख्य मार्ग पर बसबुटिया गांव के समीप हुई है.  जहां सड़क दुर्घटना में दो बच्चा सहित एक महिला की मौत हो गयी. मृतक तीनों एक ही परिवार के सदस्य है. बता दें कि सभी लोग आरा जिला से देवघर मुंडन कराने जा रहे थे. इसी दौरान चकाई देवघर मुख्यमार्ग स्थित बसबुटिया गांव के समीप शुक्रवार की अहले सुबह करीब 4 बजे कार एक पेड़ से टकरा गई और यह भीषण हादसा हो गया.

    इस हादसे में घटनास्थल पर ही दो बच्चा समेत एक महिला की मौत हो गई. जबकि, छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. जानकारी के मुताबिक, कार चालक को नींद या गई थी.  जिससे यह उक्त घटना घटी है. मृतक की पहचान नरेंद्र कुमार के 5 वर्षीय पुत्र अभिनंदन कुमार एवं पुत्री नंदनी कुमारी आरा जिला के चार चरपोखरी थाना क्षेत्र के नवादा निवासी के रूप में हुई है. वहीं एक अन्य मृतका की पहचान नागेंद्र की सास के रूप में हुई है.

    इस हादसे में जख्मी हुए लोगों की पहचान मृतक बच्चों की मां नेहा कुमारी एवं पिता नागेंद्र कुमार के रूप में की गई है. इसके अलावा चालक रोहित कुमार, मृतक के रिश्तेदार मीना कुमारी पति बजरंगी यादव, आनंद कुमार पिता छोटू यादव ग्राम मनेनी थाना चरपुरवारी जिला आरा एवं रोहतास की बभनी देवी पति रामप्रवेश यादव के रूप में की गई है. सभी घायलों का इलाज देवघर सदर अस्पताल एवं जमुई सदर अस्पताल में चल रहा है.

    जहां मृतक बच्चों की मां की हालत नाजुक बनी हुई है. इस संबंध में घायल नागेंद्र कुमार ने बताया कि बच्चों का मुंडन कराने वो लोग कार पर सवार होकर आरा से देवघर जा रहे थे. इसी दौरान चालक को नींद आ गई और कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई. जिससे यह घटना घटित हुई. वहीं स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को इलाज के लिए चकाई रेफरल अस्पताल भेजा गया. जहां से बेहतर इलाज के लिए सभी को जमुई सदर अस्पताल और देवघर अस्पताल रेफर कर दिया गया. वहीं बच्चों की मां देवघर सदर अस्पताल के आईसीयू में है.

     

     

    इलाज एक्सीडेंट घायल मौत हादसा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसिंगापुर और हांगकांग के बाद नेपाल ने लगाया Everest, MDH के मसालों पर बैन
    Next Article जुगाड़ से तैयार हो जाएगी निगम की 15 गाड़ियां, 57 गाड़ियों को ईवी में कंवर्ट करने के बाद पार्ट्स को किया जा रहा ‘रीयूज’

    Related Posts

    क्राइम

    JPSC घोटाला: जोहार लाइव की रिपोर्ट शेयर कर पूर्व विधायक विनोद सिंह ने एल. ख्यांग्ते की गिरफ्तारी की मांग की

    August 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC विवाद : NSUI ने सरकार को सौंपा मांग पत्र, 90 दिनों में CID-SIT जांच की मांग

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : राहुल क्रांति की तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल पहुंचे इरफान अंसारी, भूख हड़ताल खत्म करने की अपील

    August 8, 2026
    खेल-सिनेमा

    आधी रात ऋषभ पंत ने उत्तराखंड CM से लगाई गुहार, बोले- ‘जमीन दिलाने में मेरी मदद करें’

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बेटी के PPF फंड का पैसा मेंटेनेंस में खर्च नहीं कर सकते पिता, दिल्ली हाईकोर्ट की दो टूक

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खबर संसद सेः कंपनियों के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर में 10,36,694 महिलाएं, जानिये पूरी स्थिति

    August 8, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: छात्रों से CM बोले – परीक्षा में जहां दिक्कत है बताइए, सुधार हम करेंगे

    August 9, 2026

    झारखंड: विश्व आदिवासी दिवस पर CM हेमंत बोले- गड़बड़ी पकड़ ली है, युवाओं को न्याय मिलेगा

    August 9, 2026

    JPSC के तीनों सदस्यों ने दिया इस्तीफा, राज्यपाल को भेजा त्यागपत्र

    August 9, 2026

    झारखंड: गुमला में लूट की साजिश रचते कोरई गैंग के 11 आरोपी गिरफ्तार

    August 9, 2026

    झारखंड: विश्व आदिवासी दिवस पर जामताड़ा के गांधी मैदान में दिखी आदिवासी संस्कृति की झलक

    August 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.