Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    11 Sep, 2025 ♦ 7:10 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»रिलायंस ने एक दिन में वितरित किए 13 लाख से अधिक फूड पैकेट
    देश

    रिलायंस ने एक दिन में वितरित किए 13 लाख से अधिक फूड पैकेट

    Team JoharBy Team JoharApril 10, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नयी दिल्ली। देश के सबसे धनाड्य व्यक्ति और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कोरोना वायरस ‘कोविड-19’ के खिलाफ जंग में अपना खजाना खोल दिया है। रिलायंस इंडस्ट्रीज ग्रुप की सामाजिक सेवा संस्था रिलायंस फाउंडेशन ने स्वयंसेवी संगठनों और समाजिक संस्थाओं के साथ मिलकर एक ही दिन में देश में 13,81,620 भोजन के पैकेट एवं राशन वितरित किया।

    फाउंडेशन द्वारा अब तक कुल मिला कर 42 लाख 88 हजार से अधिक फूड पैकेट एवं राशन वितरित किए जा चुका है। देश के 14 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के 41 जिलों में जरूरतमंदों को यह भोजन वितरित किया गया है। पूर्ण बंदी से प्रभावित भारतीयों के लिए रिलायंस ने 50 लाख भोजन वितरित करने का लक्ष्य रखा है।

    रिलायंस फाउंडेशन की अध्यक्ष नीता अंबानी के स्वयं अपनी निगरानी में इन सभी कामों को अंजाम दे रही हैं। भोजन के अलावा रिलायंस ने अपने पेट्रोल पंपों से आपातकालीन वाहनों को मुफ्त ईंधन देने की घोषणा की थी। घोषणा के अनुरूप रिलायंस के पेट्रोल पंपों से कोरोना वायरस मरीजों को लाने ले जाने वाले आपातकालीन वाहनों को ईंधन दिया जा रहा है। अब तक 1240 वाहनों और एंबुलेंसों में लगभग 46 हजार लीटर ईंधन भरा जा चुका है।

    कोरोना वायरस से लड़ाई लड़ने के लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्रियों के राहत कोषों में अब तक 530 करोड़ रुपए दिए हैं। लगभग एक लाख मास्क रोजाना बनाये जा रहे हैं। साथ ही डॉक्टर, नर्सें और स्वास्थ्यकर्मी सुरक्षित रहें, इसके लिए हजारों पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट (पीपीई) भी रोजाना बनाए जा रहे हैं। रिलायंस ने कोविड-19 को समर्पित देश का पहला 100 बिस्तरों का जो अस्पताल बनाया था। वह अब मरीजों का इलाज कर रहा है।

    श्री अंबानी ने कहा है कि रिलायंस के कर्मचारियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य उनकी पहली प्राथमिकता है। इसलिए रिलायंस के सभी कर्मचारियों के लिए एक खास एप बनाया गया है। प्रत्येक दिन कर्मचारियों को अपने स्वास्थ्य के बारे में इस एप के जरिए बताना होता है। रिलायंस के डॉक्टर इस डेटा के मार्फत से यह जान जाते हैं कि किस कर्मचारी को बीमारी का खतरा अधिक है। एहतियाती कदम उठाकर डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी इस खतरे को कम करने का प्रयास करते हैं।

    #National News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमहाराष्ट्र : कोरोना से अब तक 97 लोगों की मौत, 1,390 संक्रमित
    Next Article भारत में कोरोना वायरस बढाने की साजिश का खुलासा, नेपाल में बैठा जालिम मुखिया ने बनाई ये योजना

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    पाउच दूध पर GST हटने की खबर गलत, केवल UHT दूध होगा सस्ता : अमूल

    September 11, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    स्पेशल सेल का गिरफ्तार आतंकियों पर बड़ा खुलासा : गजवा-ए-हिंद की तरह ‘जिहाद’ की थी तैयारी, टार्गेट किलिंग्स का भी था प्लान

    September 11, 2025
    कारोबार

    भारतीय शेयर बाजार में हल्की गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में खुले

    September 11, 2025
    Latest Posts

    रांची नगर निगम अब परिसंपत्तियों की करेगा जियो टैगिंग

    September 11, 2025

    रांची में 16 सितंबर से एक्सपो उत्सव, 90% स्टॉल बुक

    September 11, 2025

    दिल्ली हाईकोर्ट ने ऐश्वर्या राय के नाम और तस्वीरों के दुरुपयोग पर लगाई रोक…

    September 11, 2025

    पाउच दूध पर GST हटने की खबर गलत, केवल UHT दूध होगा सस्ता : अमूल

    September 11, 2025

    राज्य का सर्वांगीण विकास हमारी प्रतिबद्धता है : सीएम हेमंत सोरेन

    September 11, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.