Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»कांग्रेस वाली कमजोर, डरपोक और अस्थिर सरकार नहीं चाहती जनता : संजय सेठ
    झारखंड

    कांग्रेस वाली कमजोर, डरपोक और अस्थिर सरकार नहीं चाहती जनता : संजय सेठ

    Team JoharBy Team JoharMay 14, 2024No Comments4 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : अपने जनसंपर्क अभियान के दौरान सांसद संजय सेठ ने आज 14 मई को रांची के विभिन्न क्षेत्रों हाई टेंशन, नामकुम, आरा गेट, तुपुदाना, गांधीनगर में लोगों से संपर्क किया. उन्होंने लोगों से कहा कि देश के लोग कांग्रेस वाली कमजोर, डरपोक और अस्थिर सरकार बिल्कुल नहीं चाहती. देश 56 इंच के सीने वाला प्रधानमंत्री चाहता है, जिसका नाम नरेंद्र दामोदर दास मोदी है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने प्रधानमंत्री पद की गरिमा और विश्वसनीयता के साथ समझौता किया जबकि भारत के प्रधानमंत्री का पद देश का सबसे महत्वपूर्ण दायित्व होता है. प्रधानमंत्री केवल सरकार का ही मुखिया नहीं होता बल्कि वह देश का नेता होता है. देश का नीति निर्धारण हो या देश हित में फैसला लेने का अधिकार प्रधानमंत्री को होता है. लेकिन कांग्रेस ने जिस प्रकार की राजनीतिक संरचना तैयार की थी वह निश्चित तौर पर शोभनीय नहीं था. प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह ने सोनिया गांधी की अध्यक्षता वाले बोर्ड के सीईओ के रूप में कार्य किया. सारे फैसले सोनिया गांधी लेने लगी.

    कांग्रेस के मंत्रियों ने किया घोटाला

    डॉ मनमोहन सिंह कभी भी स्वाभाविक नेता और नीति निर्धारण करने वाले नेता नहीं बन सके. इस वजह से मंत्रियों पर प्रधानमंत्री का अंकुश नहीं रहा. कांग्रेस के मंत्रियों ने जमकर देश में घोटाला किया और देश के पैसे को लूटा. प्रधानमंत्री रहते मनमोहन सिंह ने सर्वोच्च पद की विश्वसनीयता गरिमा और निष्ठा के साथ समझौता किया. जिसके कारण आजाद भारत की सबसे भ्रष्टतम सरकार 10 साल यूपीए की चली. देश की अर्थव्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई. यूपीए के 10 वर्ष के कार्यकाल में आर्थिक विकास के सभी आधारों को नष्ट कर दिया. अच्छी आधारभूत ढांचा किसी की भी अर्थव्यवस्था की रीढ़ होती है. सड़क, बिजली, लोहा, स्टील, उद्योग, खनन, जिसमें कोयला सबसे महत्वपूर्ण है. कांग्रेस के शासन में लचर नीति योजनाओं के मंजूरी में भ्रष्टाचार, विलंब से स्वीकृति, पर्यावरण मंत्रालय से देरी से मिलने वाली स्वीकृति के कारण बुनियादी ढांचे को अपंग बना दिया. परंतु आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के शासन में सही नीति निर्धारण के कारण कोई भी योजना की स्वीकृति बिना देर किए तुरंत हो रही है. इसलिए देश के विकास और राष्ट्र निर्माण के लिए नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए 25 तारीख को बटन दबाकर भारी मतों से विजय बनावे.

    महिला मोर्चा ने जनसंपर्क अभियान चलाया

    महिला मोर्चा द्वारा आज रांची के विभिन्न क्षेत्रों सोसो, नगड़ी, कांके, बरियातू, पिस्का मोड़ में जनसंपर्क अभियान चलाया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी गई. नीता सेठ ने महिलाओं से कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के महिलाओं को 33% आरक्षण देकर सम्मान दिया. आज वक्त आ गया है कि हम अपने वोट की ताकत से उन्हें तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनाए.

    चुनाव को लेकर मंडलों के प्रभारी नियुक्त

    रांची विधानसभा कार्यालय में आज रांची लोकसभा के निमित समन्वय समिति की बैठक हुई. जिसमें 25 तारीख को होने वाले चुनाव के निमित्त सभी मंडलों के प्रभारी नियुक्त किए गए. इस अवसर पर रांची के विधायक सीपी सिंह ने कहा कि बूथ जीतो चुनाव जीतो यह बीजेपी का मूल मंत्र है. हम सभी को घर-घर जाकर भाजपा के किए गए कार्यों के बारे में बताना है. लोगों को 25 तारीख को अपने-अपने मतदान केंद्र पर जाकर पहले वोट करने की अपील करनी है ताकि हम तीसरी बार नरेंद्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री बना सके. बैठक में पूर्व सांसद अजय मारू, मनोज मिश्र, रमेश सिंह, ललित ओझा, प्रेम मित्तल, गुरविंदर सिंह सेठी, मुकेश मुक्त, मुनचुन राय, ओमप्रकाश बसंत दास, छत्रधारी महतो सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे.

    इसे भी पढ़ें: स्वाति मालीवाल से बदसलूकी मामला : AAP ने कहा विभव के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे केजरीवाल

    #Jharkhand News City News Current News Daily News jharkhand Johar Live Latest news Local News Main News News Headline ranchi Today's News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार रांची लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleस्वाति मालीवाल से बदसलूकी मामला : AAP ने कहा विभव के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे केजरीवाल
    Next Article बंधु तिर्की ने माले प्रत्याशी विनोद सिंह के लिए मांगा वोट, बोले-केंद्र में है मंत्री और जनता को बुनियादी सुविधाएं भी नहीं

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    HEC को फिर पटरी पर लाने की तैयारी, हेमंत सोरेन से मिली संसदीय उप-समिति

    August 21, 2026
    ट्रेंडिंग

    वंदे मातरम् पर सियासत छोड़ो, बेरोजगारी-बाढ़ पर ध्यान दो : मायावती

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : जेएसएससी सीजीएल रद्द करने के फैसले पर हाईकोर्ट की रोक, 1,932 चयनित अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, 15 सितंबर को होगी अगली सुनवाई

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    World Senior citizen day: 2036 तक देश में 23 करोड़ बुजुर्ग होंगे, लेकिन राहत कितनी?

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : जेएसएससी सीजीएल रद्द होने के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे 1,932 चयनित अभ्यर्थी, जल्द आ सकता है फैसला

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिस्मिल्लाह खां पुण्यतिथि : जिस उस्ताद की शहनाई पर दुनिया झूमी, आज उसी की निशानियां खामोशी में दम तोड़ रहीं

    August 21, 2026
    Latest Posts

    बिहार: मुजफ्फरपुर से नेपाल बॉर्डर तक फोरलेन का रास्ता साफ, 3,590 करोड़ की परियोजना मंजूर

    August 21, 2026

    HEC को फिर पटरी पर लाने की तैयारी, हेमंत सोरेन से मिली संसदीय उप-समिति

    August 21, 2026

    वंदे मातरम् पर सियासत छोड़ो, बेरोजगारी-बाढ़ पर ध्यान दो : मायावती

    August 21, 2026

    झारखंड : जेएसएससी सीजीएल रद्द करने के फैसले पर हाईकोर्ट की रोक, 1,932 चयनित अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, 15 सितंबर को होगी अगली सुनवाई

    August 21, 2026

    World Senior citizen day: 2036 तक देश में 23 करोड़ बुजुर्ग होंगे, लेकिन राहत कितनी?

    August 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.