Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»निर्मला सीतारमण और विष्णु की मुलाकात से भाजपा का छिपा चेहरा फिर सामने आया : बंधु
    झारखंड

    निर्मला सीतारमण और विष्णु की मुलाकात से भाजपा का छिपा चेहरा फिर सामने आया : बंधु

    Team JoharBy Team JoharMay 10, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : पूर्व मंत्री सह कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और कारोबारी विष्णु अग्रवाल की मुलाकात पर तंज कसा. उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री और झारखण्ड में सेना की जमीन की अवैध खरीद-बिक्री के साथ ही अनेक संदेहास्पद ज़मीन सौदे के आरोपी विष्णु अग्रवाल के बीच हुई मुलाकात के बाद भारतीय जनता पार्टी का अवांछित और छुपा हुआ चेहरा फिर से सामने आ गया. उन्होंने कहा कि झारखण्ड में भ्रष्टाचार के जितने भी मामले सामने आये हैं उन सभी की गहराई से और निष्पक्षता के साथ जांच होनी चाहिये. संवाददाता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा के जो नेता अपने आप को बहुत अधिक ईमानदार और महामानव बताते हैं वे बाबूलाल मरांडी जी भी उस बेहद चर्चित और विवादास्पद मुलाकात में साथ में हैं. इससे साफ-साफ पता चलता है कि भारतीय जनता पार्टी का भ्रष्टाचार के मामले में दोहरा रवैया है. न केवल उसकी कथनी और करनी में अंतर है बल्कि, स्थिति अधिक दुर्भाग्यपूर्ण हो गयी है. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष को सभी लोगों के सामने विष्णु अग्रवाल जैसे लोगों के साथ निर्मला सीतारमण के साथ मुलाकात में भी परहेज नहीं है.

    ईडी वित्त मंत्रालय के अधीन

    बंधु तिर्की ने दोहराया कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) वित्त मंत्रालय के अधीन ही है, जिसकी मंत्री निर्मला सीतारमण है. निर्मला-विष्णु एवं बाबूलाल की इस मुलाक़ात का मतलब हर समझदार व्यक्ति को नज़र आ रहा है. कुछ दिन पहले कांग्रेस विधायक दल के नेता और संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम के आप्त सचिव के नौकर के घर पर जब ईडी की छापेमारी हुई तो उसके बाद भाजपा नेताओं ने तत्काल उन्हें आरोपी ठहराना शुरू कर दिया. लेकिन विष्णु अग्रवाल के मुद्दे पर उनका क्या कहना है जो खराब स्वास्थ्य के आधार पर जमानत पर बहुत मुश्किल से बाहर निकले हैं. कायदे से होना तो यह चाहिये कि जिस प्रकार से ईडी ने विष्णु अग्रवाल को आरोपी बनाया है उसमें उनकी मुलाकात वित्त मंत्री से होनी नहीं चाहिए थी. लेकिन उस मुलाकात के दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के मौजूदगी यह प्रमाणित करती है कि यह मुलाकात पहले से तय थी.

    दागियों के मामले कमजोर करती हैं बीजेपी

    भाजपा की वहीं मानसिकता है जिसमें अपनी पार्टी में किसी भी दागी को शामिल करवाने के बाद उसके मामले को कमजोर या बंद कर देती है. किसी अवांछित लेनदेन आदि के बाद मामले को कमजोर कर दिया जाता है. बंधु ने कहा कि भाजपा को केवल अपने चश्मे से झारखण्ड और यहां के लोगों को देखने के बाद आना चाहिये. क्योंकि एक ओर प्रधानमंत्री लव जिहाद और लैंड जिहाद जैसी बातें करते हैं. वहीं दूसरी ओर ऐसे आरोपियों के साथ केन्द्रीय वित्त मंत्री की तस्वीर बहुत कुछ साबित कर देती है. उन्होंने कहा कि यदि भाजपा, संथाल में डेमोग्राफी की बातें करती है तो उन्हें अपनी उन्हीं आंखों से रांची, जमशेदपुर, धनबाद, बोकारो जैसी जगहों को भी देखना चाहिये. जहां आदिवासियों की आबादी लगातार घटती जा रही है और वे विस्थापन और पलायन के शिकार हो रहे हैं. वही दूसरी ओर बिहार, उत्तर प्रदेश से आये लोग शहर में कब्जा करते जा रहे हैं, जिसका नकारात्मक प्रभाव आदिवासियों की सभ्यता-संस्कृति के साथ ही उनकी आर्थिक एवं सामाजिक व्यवस्था पर भी पड़ रहा है.

    #Jharkhand News City News Current News Daily News jharkhand Johar Live Latest news Local News Main News News Headline ranchi Today's News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार रांची लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleतेनुघाट अधिवक्ता संघ भवन में लगा स्वास्थ्य शिविर, 72 वकीलों ने कराया जांच
    Next Article मंत्री आलमगीर आलम के आप्त सचिव संजीव लाल सस्पेंड

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    JPSC-JSSC आंदोलन का 26वां दिनः CBI के साथ रिटायर्ड जज नहीं, सिटिंग जज जांच करेंः रविंद्र पासवान

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः क्या सिविल जज की परीक्षा भी हुई थी प्रभावित, टीडीपीएल ने किया था परिणाम जारी

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    झारखंडः नौकरियों में धांधली पर हेमंत सोरेन का सर्जिकल स्ट्राइक, 22 परीक्षाएं रद्द, 2628 की नौकरी गई

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    JPSC गड़बड़ी केस में CID का बड़ा एक्शन, दो और गिरफ्तार; 3 आरोपी 5 दिन के रिमांड पर

    August 18, 2026
    झारखंड

    झारखंड : एनएचएम कर्मियों के ईपीएफ का रास्ता साफ, 11 हजार से अधिक कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

    August 18, 2026
    JPSC / JSSC

    Breaking झारखंड : JPSC-JSSC मामले में अभय तिवारी की पत्नी और सगा भाई गिरफ्तार

    August 18, 2026
    Latest Posts

    JPSC-JSSC आंदोलन का 26वां दिनः CBI के साथ रिटायर्ड जज नहीं, सिटिंग जज जांच करेंः रविंद्र पासवान

    August 19, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः क्या सिविल जज की परीक्षा भी हुई थी प्रभावित, टीडीपीएल ने किया था परिणाम जारी

    August 19, 2026

    खबरें संसद की: तीन साल में 1 लाख फुटबॉल मैदान जितनी वन भूमि साफ, झारखंड में 6,199 हेक्टेयर का डायवर्जन

    August 19, 2026

    झारखंडः नौकरियों में धांधली पर हेमंत सोरेन का सर्जिकल स्ट्राइक, 22 परीक्षाएं रद्द, 2628 की नौकरी गई

    August 19, 2026

    JPSC गड़बड़ी केस में CID का बड़ा एक्शन, दो और गिरफ्तार; 3 आरोपी 5 दिन के रिमांड पर

    August 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.