Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Jun, 2025 ♦ 2:54 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»‘तब्लीगी जमात में शामिल लोगों के संक्रमित होने से देश में बढ़ी दिक्कतें’
    देश

    ‘तब्लीगी जमात में शामिल लोगों के संक्रमित होने से देश में बढ़ी दिक्कतें’

    Team JoharBy Team JoharApril 1, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नयी दिल्ली। दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित मरकज में तब्लीगी जमात में शामिल लोगों में 200 से अधिक लोगों में कोरोना वायरस (कोविड-19) का संक्रमण पाये जाने के कारण देश में पिछले 24 घंटों के दौरान इस विषाणु से संक्रमण 386 नये मामले सामने आये हैं तथा अधिकारी देश भर में ऐसे लोगों की तलाश कर रहे हैं जिन्होेंने इस आयोजन में हिस्सा लिया था।

    देश के विभिन्न राज्यों से आये लोगों के साथ इंडोनेशिया, मलेशिया, थाईलैंड और सऊदी अरब के हजारों लोगों ने पिछले महीने दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित कई दिनों तक एक धार्मिक आयोजन में हिस्सा लिया था।

    इस आयोजन में आये कई लाेगों में कोरोना वायरस का संक्रमण पाया गया है जबकि कई लोगों की इससे मौत भी हो गयी है। इसके कारण न केवल देश में दहशत फैल गयी बल्कि कई लोगों के अपने गृह राज्य लौट जाने के कारण कोरोना वायरस का प्रसार रोकने के लिए की गयी तमाम कोशिशों के विफल हो जाने की भी आशंका भी उत्पन्न हो गयी।

    कैबिनेट सचिव राजीव गौबा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी राज्यों के मुख्य सचिवों, पुलिस महानिदेशकों और सभी केंद्र शासित प्रदेशों के प्रशासकों से तब्लीगी जमात में हिस्सा लेने वालों से अपने-अपने राज्यों में युद्ध स्तर पर गहन संपर्क साधने को कहा है।

    उन्होंने कहा कि यह पाया गया है कि इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले विदेशियों ने वीजा शर्तों का उल्लंघन किया।

    राज्यों को विदेशियों और कार्यक्रम के आयोजकों के खिलाफ वीजा की शर्त के उल्लंघन के लिए कार्रवाई शुरू करनी चाहिए।

    इस बीच, देश मेें बुधवार को कोरोना वायरस के संक्रमितों की संख्या 1,637 पर पहुंच गई तथा इससे 38 लोगों की मौत हो गयी है। इसके अलावा 132 लोग उपचार के बाद स्वस्थ हो गये और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। एक संक्रमित व्यक्ति विदेश चला गया है।

    देश के सर्वाधिक आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश के गोरखपुर और मेरठ में एक-एक व्यक्ति की मौत के साथ कोरोना से मौत के पहले दो मामले सामने आये।

    महाराष्ट्र में इससे 302 लोग संक्रमित हुए हैं जिनमें से 11 की मौत हो गयी है। मृतकों का यह आंकड़ा पूरे देश में सबसे अधिक है।

    केरल में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 241 हो गई और दो लोगों की इससे मौत हो गयी। राष्ट्रीय राजधानी में भी पिछले कुछ दिनों में कोरोना संक्रमण के मामलों में अचानक वृद्धि हुई है और अब तक 120 मामले सामने आ चुके हैं।

    आंध्र प्रदेश में अब तक 83, तमिलनाडु में 234, कर्नाटक में 101 और तेलंगाना में 94 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं।

    मध्य प्रदेश में 47, गुजरात में 74, राजस्थान में 94, उत्तर प्रदेश में 103 और हरियाणा में 43 पॉजिटिव मामले सामने आये हैं। बिहार में 23, छत्तीसगढ़ में नौ, चंडीगढ़ में 13, उत्तराखंड में सात, जम्मू-कश्मीर में 55, लद्दाख में 13 और पश्चिम बंगाल में 26 मामले सामने आए हैं।

    #National News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकोरोना वायरस : पूर्णबंदी को सख्ती से लागू करें राज्य: केन्द्र
    Next Article महाराष्ट्र में कोरोना से 320 संक्रमित, 12 की मौत

    Related Posts

    देश

    पाकिस्तान में रेल हादसा: विस्फोट के बाद पटरी से उतरे जाफ़र एक्सप्रेस के 4 डिब्बे

    June 18, 2025
    कारोबार

    नितिन गडकरी का बड़ा ऐलान, निजी वाहन मालिकों के लिए ₹3000 का वार्षिक फास्टैग पास

    June 18, 2025
    देश

    छत्तीसगढ़-आंध्र प्रदेश सीमा पर सुरक्षाबलों को मिली फिर सफलता, गजराला समेत 3 नक्सली मुठभेड़ में ढेर

    June 18, 2025
    Latest Posts

    सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौ’त

    June 18, 2025

    भारी बारिश के बीच दर्दनाक सड़क हादसा, 22 वर्षीय युवक की मौके पर मौ’त…

    June 18, 2025

    पाकिस्तान में रेल हादसा: विस्फोट के बाद पटरी से उतरे जाफ़र एक्सप्रेस के 4 डिब्बे

    June 18, 2025

    कोयला कारोबारी बिपिन मिश्रा पर फा’यरिंग मामले में पुलिस ने दाखिल की चार्जशीट, छह आरोपी नामजद

    June 18, 2025

    यात्रियों से भरी बस पलटी, 15 लोग घायल

    June 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.