Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»सिंगापुर में बैन हुआ भारतीय मसालों का यह मशहूर ब्रांड, अधिक मात्रा में पाया गया कीटनाशक
    ट्रेंडिंग

    सिंगापुर में बैन हुआ भारतीय मसालों का यह मशहूर ब्रांड, अधिक मात्रा में पाया गया कीटनाशक

    Team JoharBy Team JoharApril 20, 2024Updated:April 20, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली : मशहूर भारतीय ब्रांड एवरेस्ट के ‘फिश करी’ मसाले को सिंगापुर में बैन कर दिया गया है. गुरुवार 18 अप्रैल को इस संबंध में जारी एक बयान के मुताबिक, सिंगापुर फूड एजेंसी ने यह फैसला लिया है. एजेंसी ने एवरेस्ट के ‘फिश करी’ मसाले को बाजार से वापस मंगाने का आदेश दिया. एजेंसी का आरोप है कि भारत से आयातित इस मसाले में कीटनाशक पाए गए हैं.

    जांच के दौरान एजेंसी को इस मसाले में एथिलीन ऑक्साइड नामक कीटनाशक मिला, जो मानव भोजन में उपयोग के लिए उपयुक्त नहीं है. इस आरोप के बाद सिंगापुर फूड एजेंसी (एसएफए) ने मसाला आयातक एसपी मुथैया एंड संस को उत्पाद वापस मंगाने का आदेश दिया है.

    खाद्य एजेंसी का कहना है कि भोजन में कीटनाशकों का उपयोग अधिकृत नहीं है, हालांकि केमिकल कंपाउंड का उपयोग माइक्रोबियल कंटेमिनेशन को रोकने के लिए किया जा सकता है. खाद्य एजेंसी का कहना है कि अगर कोई नियमित रूप से मसालों में पाए जाने वाले एथिलीन ऑक्साइड का सेवन करता है, तो इससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं.

    इस संबंध में सिंगापुर फूड एजेंसी ने एक एडवाइजरी भी जारी किया है. इस एडवाइजरी में कहा गया है कि जिन उपभोक्ताओं ने मसाला खरीदा है उन्हें सलाह दी जाती है कि वे इसका सेवन न करें और जो लोग इस मसाले का उपयोग कर रहे हैं और किसी भी स्वास्थ्य समस्या का सामना कर रहे हैं उन्हें तुरंत डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए. हालांकि, एवरेस्ट ने अभी तक इस पूरे मामले पर कोई जवाब नहीं दिया है.

    ये भी पढ़ें : लोकसभा चुनाव : उपायुक्त ने पुलिस अधीक्षक संग विभिन्न क्षेत्रों का किया दौरा, दिए कई निर्देश

    Country everest masala fish curry Johar Live masala Singapore Trending News एवरेस्ट मसाला जोहार लाइव ट्रेंडिंग खबर देश फिश कड़ी मसाला सिंगापुर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलोकसभा चुनाव : उपायुक्त ने पुलिस अधीक्षक संग विभिन्न क्षेत्रों का किया दौरा, दिए कई निर्देश
    Next Article झामुमो जिलाध्यक्ष श्यामलाल हेम्ब्रम का निधन, विधायक समेत कई गणमान्य लोगों ने जताया शोक

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    असहमति के लिए सार्वजनिक जगह सिकुड़ रही: जस्टिस उज्जल भुइयां

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रल्हाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सरकार झुकी, CJP की मांगें मानीं; जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, प्रदर्शनकारियों से घर लौटने की अपील

    July 25, 2026
    Latest Posts

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026

    बीजेपी सांसद की बेटी ने जताई धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खुशी, पोस्ट डिलीट करने से किया इनकार

    July 26, 2026

    राहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026

    असहमति के लिए सार्वजनिक जगह सिकुड़ रही: जस्टिस उज्जल भुइयां

    July 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.