Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झामुमो जिलाध्यक्ष श्यामलाल हेम्ब्रम का निधन, विधायक समेत कई गणमान्य लोगों ने जताया शोक
    झारखंड

    झामुमो जिलाध्यक्ष श्यामलाल हेम्ब्रम का निधन, विधायक समेत कई गणमान्य लोगों ने जताया शोक

    Team JoharBy Team JoharApril 20, 2024No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जामताड़ा : सवाल तो रह गए पर चले गए समझने वाले. सवाल है कि समझते नहीं, यही तकिया कलाम था उस कद्दावर नेता का जिनके किसी भी सवाल के सामने मुंह खोलने की हिम्मत जिले के किसी भी नेता में आज तक नहीं हुई. श्यामलाल दा यूं तो झामुमो के जिला अध्यक्ष जीवनपर्यंत रहे पर उनकी इज्जत सभी पार्टी के नेता, कार्यकर्ता, स्थानीय लोग एक जैसा करते रहे. झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्यामलाल हेम्ब्रम का निधन शनिवार को दुर्गापुर में एक निजी अस्पताल में हो गया. वे काफी दिनों से बीमार थे इसके वावजूद वे कभी भी जिला के राजनीति से अलग नहीं हुए. पाँच दिन पूर्व ही उन्होंने धरना प्रदर्शन में हिस्सा लेकर अपनी राजनीतिक सक्रियता को बरकरार रखने का काम किया था. अचानक उनकी तबियत बिगड़ जाने से उनको दुर्गापुर में भर्ती कराया गया था, जहाँ उन्होंने अंतिम सांस ली.

    उन्होंने जेएमएम के सिंबल पर विधानसभा चुनाव भी लड़ा और वर्तमान में बीस सुत्री जिला उपाध्यक्ष भी थे. लगातार कई दशकों से जिलाध्यक्ष की कमान संभाले हुए थे. आदिवासी समाज में उनकी काफी पकड़ थी, इसके साथ ही अन्य समाज के लोगों का साथ उनको मिला, जिससे उन्होंने 2022 त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिला परिषद के सदस्य के रूप में जीत हासिल किया. श्यामलाल हेम्ब्रम का जिले की राजनीति में एक विशेष पहचान रही है, उन्होंने अलग राज्य के आंदोलन में दिशोम गुरू शिबू सोरेन के साथ सक्रिय रुप से भाग लिया था. गुरु जी के साथ उनकी काफी नजदीकी थी. जिससे गुरुजी भी उनको अपने परिवार का सदस्य मानते थे.

    उनके पार्थिव शरीर को सर्वप्रथम जामताड़ा स्थित पार्टी कार्यालय लाया गया जहां श्रद्धांजलि देने के लिए हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित हुए. सारठ विधानसभा से पूर्व विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ चुनाव सिंह, स्थानीय विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी, भाजपा नेता हरिमोहन मिश्रा सहित अन्य सभी लोगों ने उनके निधन पर अपनी संवेदनाएं प्रकट की. उनके निधन की खबर सुनकर जिले भर के लोग स्तब्द्ध हैं और शोक संवेदना व्यक्त कर रहे हैं. जेएमएम के केंद्रीय समिति सदस्य अशोक मंडल, जेएमएम नेता साकेस सिंह, राजद जिलाध्यक्ष दिनेश यादव, जेएमएम अब्दुल मन्नान अंसारी के अलावे अन्य सभी दलों के नेताओं ने भी उनके निधन पर शोक जताया है.

    ये भी पढ़ें : सिंगापुर में बैन हुआ भारतीय मसालों का यह मशहूर ब्रांड, अधिक मात्रा में पाया गया कीटनाशक

    Jamtara jharkhand Jmm Johar Live Shyamlal Hembram जामताड़ा जोहार लाइव झामुमो झारखंड श्यामलाल हेम्ब्रम
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसिंगापुर में बैन हुआ भारतीय मसालों का यह मशहूर ब्रांड, अधिक मात्रा में पाया गया कीटनाशक
    Next Article बीजेपी की बूथ स्तरीय बैठक में बोले विधायक, अगर काम नहीं किया तो चुनाव में चेहरा दिखाने नहीं आउंगा

    Related Posts

    क्राइम

    JSSC परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, SIT ने 37 संदिग्धों से की पूछताछ

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की जांच के लिए गठित एसआइटी का विस्तार, अब छह आइपीएस सहित 17 पुलिस अधिकारी करेंगे जांच

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड गृह रक्षा वाहिनी में भर्ती: सफल अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का होगा सत्यापन, 24 अगस्त से शुरू होगी प्रक्रिया

    August 20, 2026
    क्राइम

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते बंदगांव थाना प्रभारी गिरफ्तार, NDPS केस से नाम हटाने के लिए मांगे थे पैसे

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC 11वीं-13वीं और फूड सेफ्टी नियुक्ति रद्द मामले पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राजीव गांधी जयंती पर राहुल गांधी भावुक: 35 साल पहले मां-पापा को एक साथ देखा था

    August 20, 2026
    Latest Posts

    बिहार : मुजफ्फरपुर AK-47 बरामदगी मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी भैरव त्रिपाठी गिरफ्तार

    August 20, 2026

    JSSC परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, SIT ने 37 संदिग्धों से की पूछताछ

    August 20, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की जांच के लिए गठित एसआइटी का विस्तार, अब छह आइपीएस सहित 17 पुलिस अधिकारी करेंगे जांच

    August 20, 2026

    झारखंड गृह रक्षा वाहिनी में भर्ती: सफल अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का होगा सत्यापन, 24 अगस्त से शुरू होगी प्रक्रिया

    August 20, 2026

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते बंदगांव थाना प्रभारी गिरफ्तार, NDPS केस से नाम हटाने के लिए मांगे थे पैसे

    August 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.