Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Jun, 2025 ♦ 3:26 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»भारत के लोगों पर एक इतिहास, एक राष्ट्र और एक भाषा थोपना चाहती है भाजपा: राहुल गांधी
    ट्रेंडिंग

    भारत के लोगों पर एक इतिहास, एक राष्ट्र और एक भाषा थोपना चाहती है भाजपा: राहुल गांधी

    Team JoharBy Team JoharApril 18, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    कन्नूर: पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी भारत के लोगों पर एक इतिहास, एक राष्ट्र और एक भाषा थोपना चाहती है और कांग्रेस इसी की रक्षा कर रही है. केरल के कन्नूर में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करते हुए राहुल ने पूछा कि कोई केरल या तमिलनाडु में कैसे आकर कह सकता है कि वहां एक भाषा होगी. उन्होंने कहा कि ईडी और सीबीआई को राजनीतिक हथियार के रूप में इस्तेमाल करके, भाजपा हमारे देश की प्रकृति को बदलने की कोशिश कर रही है. कांग्रेस और यूडीएफ भारत की विविधता को स्वीकार करते हैं. हम अपने सभी लोगों की कई भाषाओं, परंपराओं और विभिन्न इतिहास को स्वीकार करते हैं. भाजपा वह लोगों पर एक इतिहास, एक राष्ट्र और एक भाषा थोपना चाहते हैं.

    अलग-अलग रंगों के फूलों के गुलदस्ते की तरह है भारत 

    राहुल गांधी ने कहा कि सबसे पहले यह एक बुनियादी गलतफहमी है कि भारत क्या है. आप केरल, तमिलनाडु या पश्चिम बंगाल के लोगों के पास कैसे आ सकते हैं और कह सकते हैं कि एक भाषा होगी. आप केरल के प्रत्येक नागरिक का अपमान कर रहे हैं. मलयालम सिर्फ एक साधारण भाषा नहीं है, इसके अंदर केरल के लोगों का इतिहास, त्रासदी और खुशी छिपी हुई है. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि कांग्रेस इसी की रक्षा कर रही है. आगे राहुल गांधी ने फूलों का गुलदस्ता रखा और कहा कि भारत ऐसा दिखता है. कहा कि हर रंग अनोखा है, और हर फूल की एक अलग अभिव्यक्ति है. कल्पना कीजिए अगर मैंने कहा कि यहां केवल सफेद फूल रहेंगे. कोई पत्तियां नहीं होंगी. भाजपा और आरएसएस केरल, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और भारत यही करने की कोशिश कर रहे हैं. यह दर्शाता है कि वे भारत को नहीं समझते हैं.

    ये भी पढ़ें: ‘न्याय उलगुलान रैली’ में इंडिया ब्लॉक के नेताओं का लगेगा जमावड़ा, केजरीवाल की पत्नी सुनीता भी पहुंचेंगी

     

    Johar Live आज की खबर कन्नूर करंट न्यूज कांग्रेस केरल जोहार लाइव डेली न्यूज तमिलनाडु ताजा खबर न्यूज हेडलाइन पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भारत भारतीय जनता पार्टी मुख्य समाचार राहुल गांधी लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleशिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा पर ईडी का शिकंजा, जब्त की 98 करोड़ की संपत्ति, पुणे के फ्लैट पर भी लगा ताला
    Next Article नाबालिग से दुष्कर्म मामले में दोषी को 10 साल की सजा

    Related Posts

    झारखंड

    राज्यपाल से मिले वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, 16th Finance Commission की कॉपी सौंपी

    June 17, 2025
    जमशेदपुर

    जल संकट को लेकर बागबेड़ा विकास समिति ने DC को सौंपा ज्ञापन, कहा – तत्काल हो समाधान

    June 17, 2025
    चाईबासा

    भाजपा नेता बड़कुंवर गागराई ने ग्रामीण कार्य विभाग पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप, कहा- हो निष्पक्ष जांच

    June 17, 2025
    Latest Posts

    होटल में हथियार के साथ हंगामा करने पहुंचे 6 युवक गिरफ्तार, पिस्तौल हुआ बरामद…

    June 17, 2025

    कोयला लदा ट्रक पलटा, चालक समेत कई घायल, मची अफरा-तफरी…

    June 17, 2025

    बीजेपी विधायक की पत्नी ऐश्वर्या राज ने जीता मिसेज बिहार 2025

    June 17, 2025

    राज्यपाल से मिले वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, 16th Finance Commission की कॉपी सौंपी

    June 17, 2025

    पति का फर्जी दोस्त बनकर महिला से उड़ाए लाखों रुपए, गिरिडीह से हुआ गिरफ्तार

    June 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.