Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»संविधान बचाओ-देश बचाओ के बैनर तले झामुमो का धरना, उलगुलान रैली में शक्ति प्रदर्शन की अपील
    झारखंड

    संविधान बचाओ-देश बचाओ के बैनर तले झामुमो का धरना, उलगुलान रैली में शक्ति प्रदर्शन की अपील

    Team JoharBy Team JoharApril 14, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जामताड़ा: अनुमंडल कार्यालय के समक्ष रविवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला कमेटी के सदस्यों ने संविधान बचाओ-देश बचाओ के तहत एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया. बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर जिला अध्यक्ष श्यामलाल हेंब्रम के नेतृत्व में सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता इस धरना प्रदर्शन में शामिल हुए. इस अवसर पर अपने संबोधन में जिला अध्यक्ष श्यामलाल ने कहा कि आज देश संविधान बचाने के लिए संघर्ष कर रहा है. इस देश का दुर्भाग्य ही है कि हमें एक ऐसी सरकार देखने को मिल रही है, जो संविधान को नेस्तनाबूद करने पर तुला हुआ है.

    उन्होंने कहा कि हमने अपने जीवन काल में पक्ष विपक्ष के बहुत सारे प्रधानमंत्री देखे, लेकिन यह पहला प्रधानमंत्री ऐसा है जिससे आज पूरा देश परेशान है. जो इस देश को और यहां के संविधान को खत्म कर देना चाहता है. उन्होंने कहा कि देश को बचाने के लिए आज इंडिया गठबंधन मोदी के सामने डट कर खड़ा हुआ है. हम इस देश को कभी भी डूबने नहीं देंगे. रांची में आयोजित होने वाली उलगुलान रैली में हम दिखा देंगे कि आज मोदी के खिलाफ हम कितने ताकतवर हैं. उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को भारी संख्या में रांची चलने का आह्वान किया.

    धरना प्रदर्शन में शामिल झामुमो केन्द्रीय कार्य समिति सदस्य सह जिला प्रवक्ता अशोक मंडल ने कहा कि आज का यह धरना प्रदर्शन बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर को समर्पित है. हम उन्हें कोटि-कोटि श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं. उन्होंने कहा कि रांची की रैली को हर हाल में सफल बनाना है. इसके लिए पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों की लगातार बैठक हो रही है. सभी प्रखंड और पंचायत स्तर के पदाधिकारी को कार्यक्रम और व्यवस्था के बारे में सूचना दे दी जाएगी और उलगुलान रैली में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता जामताड़ा से रांची के लिए प्रस्थान करेंगे.

    इस धरना प्रदर्शन कार्यक्रम का संचालन जिला प्रवक्ता देवाशीष मिश्रा ने किया. इस मौके पर मदन मरांडी, राजा नंद गोपाल सिंह, चंचल राय, बंटू आइजक, किशोर रवानी, डॉक्टर अब्दुल मन्नान अंसारी, सफीक अंसारी, अजय पांडे, इमरान अंसारी, हातिम अंसारी, विजय राउत सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे.

    ये भी पढ़ें:BJP के संकल्प पत्र में गरीब, युवा और किसानों का जिक्र नहीं: तेजस्वी

    Johar Live अनुमंडल कार्यालय आज की खबर करंट न्यूज जामताड़ा जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखंड मुक्ति मोर्चा डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज श्यामलाल हेंब्रम सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबांग्ला नव वर्ष पर निकाली गई प्रभात फेरी, छात्राओं ने प्रस्तुत किया सांस्कृतिक कार्यक्रम
    Next Article कांग्रेस भवन में मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती, उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    SIR के खिलाफ JMM का हल्ला बोल: ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें, वरना सड़क से संसद तक होगा आंदोलन

    September 30, 2026
    क्राइम

    आयकर घोटाले के सीबीआई केस में जब्त 9.64 लाख रुपये लौटाने का आदेश, नौ साल बाद प्रमोद धनुका को मिलेगी रकम

    September 30, 2026
    झारखंड

    SIR पर बढ़ी हलचल, रांची की जनता से रोशनी खलखो की अपील- अफवाहों से बचें, आधिकारिक जानकारी पर करें भरोसा

    September 30, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जेपीएससी परीक्षा घोटाला : रामबीर सिंह के मोबाइल की जांच से खुला राज, कुल 36 परीक्षार्थी और श्वेता गुप्ता के लगातार संपर्क में था

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बड़गाईं जमीन घोटाला: सीएम हेमंत सोरेन पर PMLA कोर्ट में तय हुए आरोप

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘प्रधानमंत्री होने से जानकारी जनहित की नहीं हो जाती’, PM मोदी की डिग्री पर गुजरात हाईकोर्ट की दो टूक

    September 30, 2026
    Latest Posts

    SIR के खिलाफ JMM का हल्ला बोल: ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें, वरना सड़क से संसद तक होगा आंदोलन

    September 30, 2026

    आयकर घोटाले के सीबीआई केस में जब्त 9.64 लाख रुपये लौटाने का आदेश, नौ साल बाद प्रमोद धनुका को मिलेगी रकम

    September 30, 2026

    SIR पर बढ़ी हलचल, रांची की जनता से रोशनी खलखो की अपील- अफवाहों से बचें, आधिकारिक जानकारी पर करें भरोसा

    September 30, 2026

    जेपीएससी परीक्षा घोटाला : रामबीर सिंह के मोबाइल की जांच से खुला राज, कुल 36 परीक्षार्थी और श्वेता गुप्ता के लगातार संपर्क में था

    September 30, 2026

    बड़गाईं जमीन घोटाला: सीएम हेमंत सोरेन पर PMLA कोर्ट में तय हुए आरोप

    September 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.