Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»2014 में सरकार में आने के बाद हमने कांग्रेस की लूट का लाइसेंस ही कैंसिल कर दिया है: पीएम मोदी
    ट्रेंडिंग

    2014 में सरकार में आने के बाद हमने कांग्रेस की लूट का लाइसेंस ही कैंसिल कर दिया है: पीएम मोदी

    Team JoharBy Team JoharApril 8, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बस्तर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को छत्तीसगढ़ के बस्तर पहुंचे. उन्होंने विजय संकल्प शंखनाद महारैली’ को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले 10 साल में देश कहां से कहां पहुंचा है. देश ने कितनी प्रगति की है और उसमें आप सबका जो साथ मिला है, मैं उसके लिए आप सबका आभार व्यक्त करने भी आया हूं. आप लोगों ने यहां सिर्फ भाजपा सरकार ही नहीं बनाई, बल्कि विकसित भारत की आधारशिला भी मजबूत की है.

    उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ वासियों ने, बस्तर के मेरे भाई-बहनों ने मोदी की गारंटी पर मुहर लगाई है. आज उसी विश्वास से पूरा देश कह रहा है – फिर एक बार मोदी सरकार. उन्होंने कहा कि अनेक दशकों बाद देश ने भाजपा की स्थिर और मजबूत सरकार देखी है. हमारी सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता रही है- गरीब का कल्याण.

    कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आजादी के बाद दशकों तक गरीब की जरूरतों को कांग्रेस की सरकारों ने नजरअंदाज किया. कांग्रेस ने कभी गरीब की चिंता नहीं की, उसकी परेशानियों को नहीं समझा. कांग्रेस परिवार के अमीरों को कभी महंगाई का मतलब समझ ही नहीं आया. मैंने ठाना कि जब तक गरीब की हर चिंता दूर नहीं कर दूंगा, मैं चैन से नहीं बैठूंगा. हमारी सरकार ने गरीब के लिए एक-एक करके योजनाएं बनाईं, गरीब को उसका हक दिया. सरकार के इन प्रयासों का ही नतीजा है कि देश में 25 करोड़ से ज्यादा लोग गरीबी से बाहर निकले हैं.

    पीएम मोदी ने कहा कि मोदी ने 11 हजार से ज्यादा जन औषधि केंद्र खोले हैं. उन पर 80% छूट के साथ दवाएं मिलती हैं. इससे गरीबों को 30 हजार करोड़ रुपये की बचत हुई है. इसलिए ही आज देश का गरीब कह रहा है कि खर्च कम कराए, बचत बढ़ाए बार बार – फिर एक बार मोदी सरकार. दुनिया में कोविड का महासंकट आया, लोग कहते थे कि भारत कैसे बचेगा ? कांग्रेस के अमीरों की सरकार के समय देश में बीमारी का टीका आने में दशकों लग जाते थे. मोदी ने कहा कि मैं अपने देश के हर गरीब के साथ खड़ा हूं. मैं गरीबों को मुफ्त वैक्सीन भी दूंगा. मैं गरीबों को मुफ्त राशन भी दूंगा. ऐसे समय में जब दूसरे देशों में कोरोना का एक एक टीका हजारों रुपये में लग रहा था, मोदी ने आपको मुफ्त टीका लगवाया.

    पीएम मोदी ने कहा कि 2014 से पहले लाखों करोड़ रुपये के घोटाले होते थे. कांग्रेस की सरकार में दिल्ली से एक रुपया निकलता था और सिर्फ 15 पैसे गांव में पहुंचते थे. बीच के 80 पैसे कांग्रेस खुद लूट लेती थी. मैंने कांग्रेस की लूट की इस व्यवस्था को बंद कर दिया है. भाजपा सरकार ने अपने 10 साल में 34 लाख करोड़ रुपये सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में भेजे हैं. आजादी के बाद से कांग्रेस समझती थी कि उसे देश को लूटने का लाइसेंस मिला हुआ है. 2014 में सरकार में आने के बाद मोदी ने कांग्रेस की लूट का लाइसेंस ही कैंसिल कर दिया है.

    उन्होंने कहा कि 500 साल बाद ये सपना पूरा हुआ, तो इसकी सबसे अधिक खुशी प्रभु राम के ननिहाल छत्तीसगढ़ को होना बहुत स्वाभाविक है. लेकिन कांग्रेस और INDI गठबंधन राम मंदिर बनने से बहुत नाराज हैं. कांग्रेस के शाही परिवार ने राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का न्योता ठुकरा दिया. कांग्रेस के जिन नेताओं ने इस कदम को गलत बताया, उन्हें पार्टी से निकाल दिया गया. ये दिखाता है कि कांग्रेस तुष्टिकरण के लिए किसी भी हद को पार कर सकती है.

    ये भी पढ़ें: निशिकांत दुबे का कांग्रेस पर बड़ा बयान, कहा- सभी उम्मीदवारों ने डर से चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है

     

    Johar Live आज की खबर करंट न्यूज कांग्रेस छत्तीसगढ़ जोहार लाइव डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन पीएम मोदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बस्तर मुख्य समाचार मोदी लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबच्चों के इंटरसेक्स ऑपरेशन की याचिका पर SC ने केंद्र को जारी किया नोटिस
    Next Article निर्माणाधीन करमा मेडिकल कॉलेज में रखी लकड़ी में लगी आग

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    आपकी EMI बढ़ेगी या घटेगी? RBI की ब्याज दर को लेकर आया बड़ा अनुमान

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    1939 से आज तक… कैसे भारत की सबसे बड़ी सुरक्षा ढाल बनी सीआरपीएफ

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    LGBTQ समाज का हिस्सा, उन्हें सम्मान और समान स्थान मिलना चाहिए: मोहन भागवत

    July 27, 2026
    क्राइम

    झारखंड: JPSC घोटाला, ट्रांसफर होने के बावजूद श्वेता कुमारी करती थी परीक्षा नियंत्रक का काम

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026
    Latest Posts

    आपकी EMI बढ़ेगी या घटेगी? RBI की ब्याज दर को लेकर आया बड़ा अनुमान

    July 27, 2026

    1939 से आज तक… कैसे भारत की सबसे बड़ी सुरक्षा ढाल बनी सीआरपीएफ

    July 27, 2026

    LGBTQ समाज का हिस्सा, उन्हें सम्मान और समान स्थान मिलना चाहिए: मोहन भागवत

    July 27, 2026

    झारखंड: JPSC घोटाला, ट्रांसफर होने के बावजूद श्वेता कुमारी करती थी परीक्षा नियंत्रक का काम

    July 27, 2026

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.