Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»भारतीय झंडे का किया था अपमान, मालदीव की पूर्व मंत्री मरियम ने मानी गलती, कहा- माफी चाहती हूं, आगे से ध्यान रखूंगी
    ट्रेंडिंग

    भारतीय झंडे का किया था अपमान, मालदीव की पूर्व मंत्री मरियम ने मानी गलती, कहा- माफी चाहती हूं, आगे से ध्यान रखूंगी

    Team JoharBy Team JoharApril 8, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    माले : मालदीव की पूर्व मंत्री मरियम शिउना ने विपक्षी पार्टी मालदीव डेमोक्रेटिक पार्टी (एमडीपी) के झंडे के बारे में अपने सोशल मीडिया पोस्ट के लिए माफी मांगी है। मरियम ने विपक्षी पार्टी एमडीपी का एक पोस्टर पोस्ट किया था जिसमें अशोक चक्र को भारत से जोड़ा गया था। उनके इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर विवाद खड़ा कर दिया था. आलोचना के बाद उन्होंने इस मामले में एक बयान जारी कर माफी मांगी। मरियम ने अपनी पोस्ट पर लिखा, ‘मैं सोशल मीडिया पर अपनी एक हालिया पोस्ट के बारे में बात करना चाहती हूं। इस पोस्ट ने काफी लोगों का ध्यान खींचा है और कई लोगों ने इसकी आलोचना भी की है. मैं अपनी पोस्ट के कारण उत्पन्न किसी भी भ्रम या उत्तेजना के लिए ईमानदारी से माफी मांगती हूं।

    बता दें कि मरियम मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू की पार्टी पीएनसी से आती हैं। सत्तारूढ़ दल के नेता ने कहा, ‘यह मेरे ध्यान में लाया गया कि मालदीव की विपक्षी पार्टी एमडीपी पर मेरी प्रतिक्रिया में इस्तेमाल की गई छवि भारतीय ध्वज से मिलती जुलती है। मैं यह स्पष्ट करना चाहती हूं कि यह पूरी तरह से अनजाने में हुआ था और इसके कारण हुई किसी भी गलतफहमी के लिए मैं माफी मांगती हूं। उन्होंने यह भी कहा कि मालदीव ने भारत के साथ हमारे आपसी संबंधों को हमेशा सम्मान और महत्व दिया है। ऐसे में भविष्य में इसी तरह की गलतियों से बचने के लिए मैं सोशल मीडिया पर कोई भी पोस्ट शेयर करते समय ज्यादा सावधानी बरतूंगी.

    क्या है मामला

    मरियम शिउना ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्टर शेयर किया है. इसमें भारत के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा में शामिल अशोक चक्र को गलत तरीके से दिखाया गया। इस पर भाजपा का चुनावी चिन्ह भी प्रदर्शित है। उन्होंने लिखा कि विपक्षी पार्टी एमडीपी भारत के दबाव में है. ऐसे में मालदीव को इनसे बचना चाहिए. इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर कहा गया कि मरियम शिउना के ऐसा करने के पीछे का मकसद भारत का अपमान करना था.

    इस पोस्ट पर एमडीपी की आलोचना और भारतीय यूजर्स की कड़ी प्रतिक्रिया के बाद शिउना ने इस पोस्ट के लिए माफी मांगी. मरियम शिउना मालदीव सरकार की युवा सशक्तिकरण, सूचना और कला मंत्री रह चुकी हैं। शिउना माले सिटी काउंसिल की प्रवक्ता भी हैं। इससे पहले शिउना भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लक्षद्वीप दौरे के दौरान भी विवादों में रही थीं. उन्होंने नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर अभद्र टिप्पणी की थी. जिसने दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ाने का काम किया.

    ये भी पढ़ें : ‘सारंडा’ जंगल में होगा पहली बार मतदान, हेलीकॉप्टर से उतारा जाएगा सामान, भेजे जाएंगे 121 दल

    foreign johar live news Maldives Male Mariam Shiuna Politics जोहार लाइव न्यूज़ मरियम शिउना मालदीव माले राजनीति विदेश
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleस्वच्छ जलापूर्ति से संबंधित शिकायत और सुझाव के लिए नगर निगम ने जारी किया नंबर, कंट्रोल रूम में कर सकते हैं कॉल
    Next Article जुगसलाई फायरिंग मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त हथियार बरामद

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः जयराम के बाद इरफान अंसारी ने किया सोनम वांगचुक का समर्थन

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कौन थीं कादंबिनी गांगुली? भारत की पहली महिला डॉक्टर

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    करोड़ों का DMFT फंड, हजारों योजनाएं… फिर भी सारंडा की तस्वीर क्यों नहीं बदली?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    Latest Posts

    जामताड़ाः पांच साइबर अपराधी को गिरफ्तार कर लौट रही थी पुलिस, सूचना मिलने पर चार और को किया अरेस्ट

    July 18, 2026

    झारखंडः जयराम के बाद इरफान अंसारी ने किया सोनम वांगचुक का समर्थन

    July 18, 2026

    हाथियों पर AI का वार! 12वीं पास छात्र के डिवाइस से सुरक्षित होंगे गांव और खेत

    July 18, 2026

    कौन थीं कादंबिनी गांगुली? भारत की पहली महिला डॉक्टर

    July 18, 2026

    करोड़ों का DMFT फंड, हजारों योजनाएं… फिर भी सारंडा की तस्वीर क्यों नहीं बदली?

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.