Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»‘सारंडा’ जंगल में होगा पहली बार मतदान, हेलीकॉप्टर से उतारा जाएगा सामान, भेजे जाएंगे 121 दल
    झारखंड

    ‘सारंडा’ जंगल में होगा पहली बार मतदान, हेलीकॉप्टर से उतारा जाएगा सामान, भेजे जाएंगे 121 दल

    Team JoharBy Team JoharApril 8, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : झारखंड का अति नक्सल प्रभावित इलाका सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र में पहली वार वोटिंग होंगी. यूं कह लें कि एशिया के सबसे घने ‘साल’ जंगल सारंडा में रहने वाले लोग दो दशक यानी 20 सालों के बाद अपने वोटिंग राइट का इस्तेमाल करेंगे. यहां मतदान दलों और आवश्यक सामग्री को हेलीकॉप्टर के जरिए इन स्थानों पर उतारा जाएगा.

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने की पुष्टि

    खबर की पुष्टि न्यूज़ एजेंसी PTI से बात करते हुए पश्चिमी सिंहभूम के DC सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी कुलदीप चौधरी ने दी है. उन्होंने कहा कि कहा, ‘हम यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं कि कोई भी मतदाता छूट न जाए… हमने ऐसे कई क्षेत्रों की पहचान की है, जहां पहली बार या लगभग दो दशक के बाद मतदान होगा क्योंकि ये स्थान माओवादी उग्रवाद से बुरी तरह प्रभावित थे.’

    ट्रेन के जरिए 121 दल भेजे जाएंगे

    जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा, ‘कर्मियों और सामग्री के हवाई परिवहन के लिए रोबोकेरा, बिंज, थलकोबाद, जराइकेला, रोआम, रेंगराहातु, हंसाबेड़ा और छोटानागरा जैसे दुर्गम स्थानों में 118 बूथों की पहचान की गई है। कुछ इलाकों में पोलिंग पार्टियों को 4-5 किमी तक पैदल चलना पड़ेगा. हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि इस बार हम हर क्षेत्र तक पहुंचें।’ मतदान टीमें हेलीकॉप्टर के अलावा ट्रेन और सड़क मार्ग से भी यात्रा करेंगी और 121 टीमें ट्रेन से भेजी जाएंगी.

    100 साल से अधिक उम्र के हैं 62 वोटर

    डीसी ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में 62 से अधिक मतदाता 100 वर्ष से अधिक उम्र के हैं. उन्होंने कहा, ‘इन 62 मतदाताओं और 85 वर्ष से अधिक उम्र के 3,909 मतदाताओं के अलावा 13,703 विकलांग लोगों के लिए, हमने यह सुनिश्चित किया है कि उन्हें घर पर मतदान करने का विकल्प मिले.’

    चार चरणों में होना है चुनाव

    बता दें कि सिंहभूम अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित निर्वाचन क्षेत्र है और यहां 14.32 लाख मतदाता हैं. इनमें से 7.27 लाख महिलाएं हैं. मालूम हो कि झारखंड में लोकसभा चुनाव के लिए चार चरणों में 13, 20, 25 मई और 1 जून को मतदान होना है.

    इसे भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव और रामनवमी को लेकर हजारीबाग पुलिस अलर्ट, 200 संदिग्ध पर कार्रवाई शुरू

    #Jharkhand News City News Current News Daily News jharkhand Johar Live Latest news Local News Main News News Headline Singhbhum Lok Sabha Constituency Today's News Voting आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज वोटिंग सिटी न्यूज सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलोकसभा चुनाव और रामनवमी को लेकर हजारीबाग पुलिस अलर्ट, 200 संदिग्ध पर कार्रवाई शुरू
    Next Article स्वच्छ जलापूर्ति से संबंधित शिकायत और सुझाव के लिए नगर निगम ने जारी किया नंबर, कंट्रोल रूम में कर सकते हैं कॉल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः लोकसभा में थे रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, थाने में हो गया एफआईआर

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    25 जुलाई 2002: जब राष्ट्रपति भवन पहुंचा एक वैज्ञानिक, जिसने सत्ता नहीं बल्कि सपनों से जीता देश का दिल

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिना अनुमति सुप्रीम कोर्ट के वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर लगाने से रोक

    July 25, 2026
    क्राइम

    झारखंड सहित चार राज्यों के मुख्य सचिव और डीजीपी मिलकर तैयार करेंगे ह्यूमन ट्रैफिकिंग रोकने का एक्शन प्लान, बैठक आज

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘विधि पोर्टल 2.0’ लॉन्च, अब सरकारी मुकदमों की ऑनलाइन होगी बेहतर निगरानी

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: जेपीएससी परीक्षा मामले में तीन और गिरफ्तार, पहले गिरफ्तार पांच आरोपियों की पांच दिन की रिमांड मंजूर

    July 24, 2026
    Latest Posts

    झारखंडः लोकसभा में थे रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, थाने में हो गया एफआईआर

    July 25, 2026

    25 जुलाई 2002: जब राष्ट्रपति भवन पहुंचा एक वैज्ञानिक, जिसने सत्ता नहीं बल्कि सपनों से जीता देश का दिल

    July 25, 2026

    बिना अनुमति सुप्रीम कोर्ट के वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर लगाने से रोक

    July 25, 2026

    झारखंड सहित चार राज्यों के मुख्य सचिव और डीजीपी मिलकर तैयार करेंगे ह्यूमन ट्रैफिकिंग रोकने का एक्शन प्लान, बैठक आज

    July 25, 2026

    ‘विधि पोर्टल 2.0’ लॉन्च, अब सरकारी मुकदमों की ऑनलाइन होगी बेहतर निगरानी

    July 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.