Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»खड़ी टूरिस्ट बस में ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत व आधा दर्जन घायल
    ट्रेंडिंग

    खड़ी टूरिस्ट बस में ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत व आधा दर्जन घायल

    Team JoharBy Team JoharMarch 30, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    डेहरी: नगर थाना क्षेत्र के पाली पुल के समीप शनिवार की सुबह एक खड़े बस में कोयला लदे ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे एक यात्री की मौत हो गई और आधा दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए हैं. ट्रक चालक समेत तीन की हालत गंभीर है. जिन्हें बेहतर इलाज के लिए सासाराम सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार रांची से तीर्थ यात्रियों की दो बस अयोध्या जा रही थी. एक बस 70 सीट वाली थी, दूसरी 35 सीट वाली थी. सुबह डेहरी पहुंचने पर बड़ी बस खराब हो गई, जिसके कारण दोनों बसों को सड़क किनारे खडी कर खराब बस को ठीक किया जा रहा था.

    रांची के रहने वाले हैं सभी घायल 

    बताया गया कि बस बन गई, तो सभी यात्री बारी-बारी से बैठ रहे थे. तभी पीछे से एक तेज रफ्तार से डेहरी की तरफ आ रहे कोयला लदे ट्रक ने बस में टक्कर मार दी. टक्कर के बाद बस में सवार लोग घायल हो गए. अन्य यात्री घायलों को आनन-फानन में अनुमंडलीय अस्पताल ले गए, जहां एक को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि आधा दर्जन से अधिक का इलाज चल रहा है. मुतक की पहचान बलेश्वर साहू (62 वर्ष) के रूप में की गई है, जो रांची के गिंजो ठाकुरगांव का बताया जाता है. जबकि घायलों में कुंती देवी 45 साल, अनिता देवी 46, गजेश साहू 50, सरिता देवी 55, तारकेश्वर साव 70, मालती देवी 60, लत्मण उरांव 30 शामिल हैं. सभी झारखण्ड के रांची जिले के रहने वाले हैं.

    ट्रक चालक की भी हालत गंभीर 

    वहीं ट्रक चालक समेत तीन की हालत गंभीर है. ट्रक चालक अलख निरंतज (28 साल) शेखपुरा जिले के शेखपुरा सराय का रहने वाला है. बताते हैं  कि ट्रक में वह अकेले था, उसको झपकी आ जाने के कारण ही यह दुर्घटना घटी है. अनुमंडलीय अस्पताल के डॉ विष्णुकांत ने बताया कि ट्रक चालक समेत तीन की हालत गंभीर है, जिन्हें प्राथमिक इलाज के बाद रेफर कर दिया गया है.

    Johar Live आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड ट्रक डेली न्यूज डेहरी ताजा खबर न्यूज हेडलाइन बिहार मुख्य समाचार रांची लेटेस्ट न्यूज सदर सासाराम सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleठाकुर गांव से चार धाम की यात्रा को निकली दो बसें दुर्घटनाग्रस्त, 2 की मौत, आधा दर्जन तीर्थयात्री घायल
    Next Article अतिक्रमण हटाने को प्रशासन ने चलाया अभियान, जगह खाली करने की दुकानदारों को हिदायत

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : जमशेदपुर में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी हुई दुर्घटना का शिकार, मौ’त

    September 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    देश में महंगाई बढ़ी, झारखंड में घटी, अगस्त में 3.14 प्रतिशत रही महंगाई दर

    September 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठे सवाल, विनोद पांडेय बोले- ‘वन-मैन शो’ बना आयोग

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    TMC बागी सांसदों की अयोग्यता पर सुप्रीम कोर्ट सख्त : स्पीकर के पास 3 महीने से लंबित मामले को बताया ‘रेड फ्लैग’

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्ति मामला : सुप्रीम कोर्ट में जजों की अलग-अलग राय, अब संविधान पीठ करेगी अंतिम फैसला

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : कौन हैं गजेंद्र सिंह पटेल, जिन्हें भाजपा ने बनाया प्रभारी?

    September 23, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : जमशेदपुर में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी हुई दुर्घटना का शिकार, मौ’त

    September 24, 2026

    देश में महंगाई बढ़ी, झारखंड में घटी, अगस्त में 3.14 प्रतिशत रही महंगाई दर

    September 24, 2026

    चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठे सवाल, विनोद पांडेय बोले- ‘वन-मैन शो’ बना आयोग

    September 23, 2026

    TMC बागी सांसदों की अयोग्यता पर सुप्रीम कोर्ट सख्त : स्पीकर के पास 3 महीने से लंबित मामले को बताया ‘रेड फ्लैग’

    September 23, 2026

    मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्ति मामला : सुप्रीम कोर्ट में जजों की अलग-अलग राय, अब संविधान पीठ करेगी अंतिम फैसला

    September 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.