Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»‘कैप्टन कूल’ से 15 करोड़ की धोखाधड़ी मामला : मिहिर दिवाकर और सौम्या विश्वास के खिलाफ समन जारी
    झारखंड

    ‘कैप्टन कूल’ से 15 करोड़ की धोखाधड़ी मामला : मिहिर दिवाकर और सौम्या विश्वास के खिलाफ समन जारी

    Team JoharBy Team JoharMarch 21, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : कैप्टन कूल’ एमएस धोनी के साथ 15 करोड़ रुपये की हुई धोखाधड़ी मामले में न्यायिक दंडाधिकारी राजकुमार पांडे की अदालत ने संज्ञान लिया है. कोर्ट ने अरका स्पोर्ट्स एंड मैनेजमेंट लिमिटेड के निदेशक मिहिर दिवाकर और सौम्या बिस्वास के खिलाफ भी समन जारी किया. मामले की अगली सुनवाई 19 अप्रैल को होगी.

    क्या है मामला

    महेंद्र सिंह धौनी ने अरका स्पोर्ट्स एंड मैनेजमेंट लिमिटेड के संचालक मिहिर दिवाकर और सौम्या विश्वास पर 15 करोड़ की ठगी और धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है. इसे लेकर 2021 में सिविल कोर्ट में कंप्लेन केस किया गया था. धौनी ने आरोपियों पर विश्वासघात करने और आर्थिक नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है.

    दिवाकर ने अरका स्पोर्ट्स एंड मैनेजमेंट लिमिटेड क्रिकेट अकादमी स्थापित करने के लिए 2017 में धोनी के साथ एक समझौता किया था. हालांकि, दिवाकर समझौते की शर्तों का पालन नहीं कर पाए. समझौते की शर्तों के अनुसार अरका स्पोर्ट्स फ्रेंचाइजी शुल्क का भुगतान करने और लाभ साझा करने के लिए बाध्य था, जबकि ऐसा नहीं किया गया.

    धोनी की तरफ से इस समझौते को बनाए रखने के लिए कई प्रयास किए गए. हालांकि, अरका स्पोर्ट्स फ्रेंचाइजी की तरफ से लगातार समझौते में निर्दिष्ट नियमों और शर्तों की अवहेलना की गई. इस वजह से धोनी ने 15 अगस्त, 2021 को अरका स्पोर्ट्स को दिया गया अधिकार पत्र रद्द कर दिया और कई कानूनी नोटिस भेजे, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ. विधि एसोसिएट्स के माध्यम से एमएस धोनी का प्रतिनिधित्व करने वाले दयानंद सिंह ने दावा किया है कि अरका स्पोर्ट्स ने उन्हें धोखा दिया, जिसके कारण धोनी को 15 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ.

    इसे भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव को लेकर आयकर विभाग रेस, बनाया कंट्रोल रूम, 24*7 होगी निगरानी

    'Captain Cool' Mahendra Singh Dhoni ‘कैप्टन कूल’ महेंद्र सिंह धौनी #Jharkhand News City News Current News Daily News fraud case jharkhand Johar Live Latest news Local News Main News News Headline ranchi Today's News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर धोखाखड़ी मामला न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार रांची लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलोकसभा चुनाव को लेकर आयकर विभाग रेस, बनाया कंट्रोल रूम, 24*7 होगी निगरानी
    Next Article बदायूं हत्याकांड : बरेली से पकड़ा गया दूसरा आरोपी जावेद, दो बच्चों के कत्ल के बाद से था फरार

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंडः JPSC घोटाला, व्हाट्सएप से भेजे गए दस्तावेज, बिना टेंडर का दे दिया परीक्षा आयोजित कराने का काम

    July 26, 2026
    खेल-सिनेमा

    पुष्पा की हैट्रिक, संदीपा-श्रुति के गोल से भारत फाइनल में, चीन से होगी टक्कर

    July 25, 2026
    क्राइम

    JPSC परीक्षा अनियमितता मामला: दो और गिरफ्तार, OMR शीट में हेरफेर के आरोपों की जांच तेज

    July 25, 2026
    झारखंड

    श्रावणी मेला 2026: नहीं मिलेगा VIP दर्शन, क्यूआर कोड से कर सकेंगे शिकायत

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC परीक्षा विवाद: रघुवर दास और बाबूलाल मरांडी का हेमंत सरकार पर हमला, CBI जांच की मांग

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः लोकसभा में थे रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, थाने में हो गया एफआईआर

    July 25, 2026
    Latest Posts

    झारखंडः JPSC घोटाला, व्हाट्सएप से भेजे गए दस्तावेज, बिना टेंडर का दे दिया परीक्षा आयोजित कराने का काम

    July 26, 2026

    पुष्पा की हैट्रिक, संदीपा-श्रुति के गोल से भारत फाइनल में, चीन से होगी टक्कर

    July 25, 2026

    प्रल्हाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर

    July 25, 2026

    JPSC परीक्षा अनियमितता मामला: दो और गिरफ्तार, OMR शीट में हेरफेर के आरोपों की जांच तेज

    July 25, 2026

    श्रावणी मेला 2026: नहीं मिलेगा VIP दर्शन, क्यूआर कोड से कर सकेंगे शिकायत

    July 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.